scorecardresearch
For the best experience, open
https://m.jansatta.com
on your mobile browser.

South Adda: साउथ में भी किस्मत आजमा चुके हैं अनिल कपूर, 41 साल पहले किया था डेब्यू, 2 एक्ट्रेस से था प्यार का मामला!

Anil Kapoor Kannada Debut: अनिल कपूर के बारे में बहुत कम ही लोग जानते होंगे कि वो हिंदी के साथ-साथ साउथ फिल्मों में भी काम कर चुके हैं। उन्होंने 41 साल पहले कन्नड़ से डेब्यू किया था। चलिए बताते हैं इसके बारे में।
Written by: एंटरटेनमेंट डेस्‍क | Edited By: Rahul Yadav
नई दिल्ली | June 03, 2024 13:54 IST
south adda  साउथ में भी किस्मत आजमा चुके हैं अनिल कपूर  41 साल पहले किया था डेब्यू  2 एक्ट्रेस से था प्यार का मामला
साउथ में काम कर चुके हैं अनिल कपूर। (Photo-Jansatta)
Advertisement

90 के दशक के पॉपुलर एक्टर अनिल कपूर (Anil Kapoor) अक्सर ही अपनी बढ़ती उम्र के साथ फिटनेस को लेकर चर्चा में रहते हैं। अक्सर फैंस कहते भी हैं कि जैसे-जैसे उनकी उम्र बढ़ रही है वैसे-वैसे वो जवान होते जा रहे हैं। 67 साल के एक्टर फिल्मों में भी खूब एक्टिव हैं। अपने अभिनय से वो आज भी पर्दे पर अलग ही छाप छोड़ जाते हैं। अब इन दिनों वो 'बिग बॉस ओटीटी 3' को लेकर चर्चा में हैं। ओटीटी पर पहली बार दिखाई देने वाले हैं। लेकिन क्या आपको पता है कि अनिल कपूर ना केवल हिंदी फिल्मों में बल्कि साउथ में भी एक्टिंग का लोहा मनवा चुके हैं? उन्होंने 41 साल पहले कन्नड़ सिनेमा में डेब्यू किया थ।

जी हां, अनिल कपूर के बारे में आपने बिल्कुल सही सुना। वो साउथ फिल्म में डेब्यू कर चुके हैं। बात 41 साल पुरानी है। अनिल कपूर ने साउथ में पहली बार कन्नड़ फिल्म 'पल्लवी अनुपल्लवी' में काम किया था। इस मूवी से जहां अनिल ने कन्नड़ डेब्यू किया था वहीं, डायरेक्टर मणिरत्नम ने निर्देशन की दुनिया में कदम रखा था। इस फिल्म में अनिल कपूर के साथ एक्ट्रेस लक्ष्मी और किरण वैराले लीड रोल में थीं। 1983 में रिलीज हुई ये फिल्म हिट रही थी। इसे मणिरत्नम की अच्छी शुरुआत माना जाता है।

Advertisement

क्या थी फिल्म की कहानी?

अगर अनिल कपूर की कन्नड़ डेब्यू फिल्म 'पल्लवी अनुपल्लवी' की कहानी की बात की जाए तो इसमें एक्टर ने एक ऐसे युवा का रोल प्ले किया था, जो एक नहीं दो लड़कियों के प्यार में होता है। पहले तो विजय (अनिल कपूर) कॉलेज की लड़की मधु से प्यार करता है लेकिन बाद में उसकी नजदीकियां तलाकशुदा महिला अनु के साथ बढ़ जाती हैं। ऐसे में समाज के दबाव के बीच विजय अपनी प्रेम कहानी को लेकर जूझता है।

दो एक्ट्रेस के प्यार में अनिल दिखे थे कंफ्यूज

इतना ही नहीं, फिल्म में ये भी दिखाया गया है कि कैसे विजय यानी कि अनिल कपूर दो एक्ट्रेस के प्यार में पड़कर कंफ्यूज रहते हैं। वो मधु को जीवनसाथी के रूप में चाहते हैं। इसमें अनिल कपूर की एक्टिंग को काफी पसंद किया गया था।

Advertisement

'बिग बॉस ओटीटी 3' होस्ट कर रहे अनिल कपूर

बहरहाल, अगर अनिल कपूर के वर्कफ्रंट की बात की जाए तो वो इन दिनों 'बिग बॉस ओटीटी 3' को लेकर चर्चा में हैं। इस बार सलमान खान शो को होस्ट नहीं कर रहे हैं। बल्कि अनिल कपूर बतौर होस्ट नजर आने वाले हैं। शो की पहली झलक भी दिखाई जा चुकी है। वहीं, अगर फिल्मों की बात की जाए तो उन्हें आखिरी बार फिल्म 'फाइटर' और 'एनिमल' में देखा गया था, जिसमें उनकी एक्टिंग को काफी पसंद किया गया था।

Advertisement
Tags :
Advertisement
Jansatta.com पर पढ़े ताज़ा एजुकेशन समाचार (Education News), लेटेस्ट हिंदी समाचार (Hindi News), बॉलीवुड, खेल, क्रिकेट, राजनीति, धर्म और शिक्षा से जुड़ी हर ख़बर। समय पर अपडेट और हिंदी ब्रेकिंग न्यूज़ के लिए जनसत्ता की हिंदी समाचार ऐप डाउनलोड करके अपने समाचार अनुभव को बेहतर बनाएं ।
×
tlbr_img1 Shorts tlbr_img2 खेल tlbr_img3 LIVE TV tlbr_img4 फ़ोटो tlbr_img5 वीडियो