होमताजा खबरराष्ट्रीयमनोरंजन
राज्य | उत्तर प्रदेशउत्तराखंडझारखंडछत्तीसगढ़मध्य प्रदेशमहाराष्ट्रपंजाबनई दिल्लीराजस्थानबिहारहिमाचल प्रदेशहरियाणामणिपुरपश्चिम बंगालत्रिपुरातेलंगानाजम्मू-कश्मीरगुजरातकर्नाटकओडिशाआंध्र प्रदेशतमिलनाडु
वेब स्टोरीवीडियोआस्थालाइफस्टाइलहेल्थटेक्नोलॉजीएजुकेशनपॉडकास्टई-पेपर

South Adda: अपने 'सामी' संग आज नहीं इस दिन लौटेंगी 'श्रीवल्ली' रश्मिका मंदाना, 'पुष्पा 2' से दिखाई कपल सॉन्ग की झलक

Pushpa 2 New Song: फिल्म 'पुष्पा 2' से हाल ही में अल्लू अर्जुन का गाना रिलीज किया गया था। ऐसे में अब श्रीवल्ली यानी रश्मिका मंदाना का पोस्टर शेयर कर गाने की रिलीज का ऐलान किया गया था। ऐसे में अब वो इंतजार खत्म हो गया है।
Written by: Rahul Yadav | Edited By: Rahul Yadav
नई दिल्ली | Updated: May 23, 2024 11:42 IST
Pushpa 2 का नया गाना। (Photo- Mythri Movie Makers/X)
Advertisement

अल्लू अर्जुन (Allu Arjun) की फिल्म 'पुष्पा 2' (Pushpa the rule) इन दिनों काफी चर्चा में है। फैंस और दर्शक इसकी रिलीज का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। ऐसे में हाल ही में मूवी का टाइटल सॉन्ग जारी किया गया था, जिसमें अल्लू अर्जुन यानी कि पुष्पा का डैशिंग अवतार देखने के लिए मिला था। गाना रिलीज होते ही इंटरनेट पर छा गया था। इसके बाद अब बीते दिन ही फिल्म से श्रीवल्ली यानी कि रश्मिका मंदाना (Rashmika Mandanna) के गाने का ऐलान किया गया था। इसे लेकर लोगों में काफी एक्साइटमेंट देखने के लिए मिली। लेकिन अभी वो इंतजार खत्म नहीं हुआ है। अभी तो इस गाने का टीजर जारी कर झलक दिखाई गई है।

दरअसल, Mythri Movie Makers की ओर से एक्स पर रश्मिका मंदाना का गाना 'SOOSEKI' और हिंदी में 'अंगारों' का टीजर जारी किया गया है। ये गाने का अनाउंसमेंट वीडियो है। इस कपल सॉन्ग को अभी 29 मई को रिलीज किया जाएगा। मगर इसमें आप पहली झलक देख सकते हैं। इसमें रश्मिका को फिल्म के लुक में नहीं बल्कि कैजुअल अवतार में देखा जा सकता है और 'पुष्पा' का हुक स्टेप करती हैं। गाने के वीडियो को 29 मई को सुबह 11.07 बजे जारी किया जाएगा।

Advertisement

अपने सामी के साथ लौटेंगी श्रीवल्ली

'पुष्पा' के पहले पार्ट में आपने देखा होगा कि रश्मिका श्रीवल्ली और अर्जुन उनके सामी यानी कि पुष्पा के रोल में थे। ऐसे में दोनों पर एक गाना 'सामी सामी' भी फिल्माया गया था, जो कि कमाल का था। ऐसे में अब एक्ट्रेस एक बार फिर से 'पुष्पा 2' के जरिए स्क्रीन पर अपने सामी के साथ लौटी हैं। बुधवार को मेकर्स की ओर से रश्मिका के गाने का एक पोस्टर शेयर किया गया था, जिसमें उनका लुक रिवील नहीं किया गया था लेकिन उनकी झलक जरूर दिखाई दी थी। इसके साथ ही मेकर्स की ओर से जानकारी दी गई थी कि 'पुष्पा द राइज' में 'सामी-सामी' की तरह अब 'पुष्पा: द रूल' से एक्ट्रेस का धमाकेदार गाना रिलीज होने वाला है। हालांकि, अभी ये इंतजार बरकरार है।

इस दिन रिलीज होगी फिल्म

बहरहाल, अगर अल्लू अर्जुन और रश्मिका मंदाना स्टारर फिल्म 'पुष्पा 2' की रिलीज की बात की जाए तो ये सिनेमाघरों में 15 अगस्त, 2024 को दस्तक देगी। इसकी रिलीज का दर्शकों को बेसब्री से इंतजार है। 'पुष्पा' के इस सीक्वल में अल्लू अर्जुन और एक्टर फहाद फासिल के बीच जबरदस्त घमासान देखने के लिए मिलने वाली है। फैंस और दर्शक दोनों की इस भिड़ंत को पर्दे पर देखने के लिए बेताब हैं। साउथ एक्टर ने अपने फैंस से वादा किया था कि फिल्म का सीक्वल इसके पहले पार्ट से ज्यादा दमदार होगा। मेकर्स ने इस पर पानी की तरह पैसा भी बहाया है। ऐसे में देखना दिलचस्प होगा कि वो दर्शकों को इससे फिर से इंप्रेस करने में सफल हो पाते हैं या नहीं।

Advertisement
Tags :
allu arjunEntertainment NewsPushpaRashmika MandannaSouth Adda
विजुअल स्टोरीज
Advertisement
Jansatta.com पर पढ़े ताज़ा एजुकेशन समाचार (Education News), लेटेस्ट हिंदी समाचार (Hindi News), बॉलीवुड, खेल, क्रिकेट, राजनीति, धर्म और शिक्षा से जुड़ी हर ख़बर। समय पर अपडेट और हिंदी ब्रेकिंग न्यूज़ के लिए जनसत्ता की हिंदी समाचार ऐप डाउनलोड करके अपने समाचार अनुभव को बेहतर बनाएं ।
Advertisement