होमताजा खबरराष्ट्रीयमनोरंजन
राज्य | उत्तर प्रदेशउत्तराखंडझारखंडछत्तीसगढ़मध्य प्रदेशमहाराष्ट्रपंजाबनई दिल्लीराजस्थानबिहारहिमाचल प्रदेशहरियाणामणिपुरपश्चिम बंगालत्रिपुरातेलंगानाजम्मू-कश्मीरगुजरातकर्नाटकओडिशाआंध्र प्रदेशतमिलनाडु
वेब स्टोरीवीडियोआस्थालाइफस्टाइलहेल्थटेक्नोलॉजीएजुकेशनपॉडकास्टई-पेपर

South Adda: 13 की उम्र में शुरू किया करियर, 21 में खत्म की जिंदगी, अश्लील सीन का सदमा नहीं झेल पाई थीं साउथ की सुपरस्टार एक्ट्रेस!

Actress Vijyashree: बॉलीवुड हो या फिर साउथ सिनेमा हर इंडस्ट्री में एक्टर्स स्क्रिप्ट के अनुसार इंटीमेट सीन करते हैं। ऐसे में कुछ इसे बर्दाश्त कर पाते हैं तो कुछ को इसका सदमा लग जाता है। ऐसे में आपको साउथ की उस सुपरस्टार के बारे में बता रहे हैं, जिसके बारे में बताया जाता है कि वो अश्लील सीन का सदमा बर्दाश्त नहीं कर पाईं और जान दे दी।
Written by: एंटरटेनमेंट डेस्‍क | Edited By: Rahul Yadav
नई दिल्ली | May 27, 2024 11:24 IST
अश्लील सीन का सदमा नहीं झेल पाई थीं साउथ की ये एक्ट्रेस! (Photo- Jansatta)
Advertisement

बॉलीवुड से लेकर साउथ सिनेमा में कुछ ऐसी एक्ट्रेसेस रही हैं, जो कम उम्र में ही स्क्रीन पर अपनी एक्टिंग का लोहा मनवा चुकी हैं। हिंदी सिनेमा में अगर छोटी उम्र में पहचान बनाने वाली एक्ट्रेस की बात होती है तो सबसे पहले दिव्या भारती के नाम का जिक्र होता है। वो कम समय में ही दुनिया को अलविदा कह गईं। वहीं, जब साउथ सिनेमा की बात होती है तो इसमें मलयाली इंडस्ट्री की एक्ट्रेस विजयाश्री का नाम आता है। वो अपने जमाने की सुपरस्टार अभिनेत्री कही जाती थीं। उन्हें मलयाली सिनेमा की मर्लिन मुनरो कहा जाता था। उन्होंने 13 साल की उम्र में करियर शुरू किया था और 21 में जिंदगी खत्म कर ली थी। ऐसे में चलिए आज आपको उनके बारे में बता रहे हैं।

मलयाली एक्ट्रेस विजयाश्री का ताल्लुक तिरुवनंतपुरम के पूजापुरा गांव से था। उनका जन्म 8 जनवरी, 1953 को हुआ था। उनके दो छोटे भाई भी थे। वो अपने जमाने की बेहद ही खूबसूरत अभिनेत्री रही थीं। इसी वजह से उन्हें 13 साल की उम्र में ही तमिल फिल्म 'चिट्टी' में एक छोटा सा रोल मिल गया था। इसे 1966 में रिलीज किया गया था। फिल्म हिट रही थी और इसके बाद से वो सभी की नजरों में छा गई थीं। इसके बाद उन्हें तमिल, तेलुगु और कन्नड़ भाषाओं की तमाम फिल्मों से ऑफर मिलने लगे थे।

Advertisement

प्रेम नजीर संग थी सुपरहिट जोड़ी, नहीं दी एक भी फ्लॉप

विजयाश्री ने फिल्मों में डेब्यू के बाद एक के बाद एक फिल्मों में काम किया और लगातार सुपरहिट फिल्में दी। इस बीच उन्होंने मलयाली एक्टर प्रेम नजीर के साथ अपनी सुपरहिट जोड़ी बना ली। दोनों की जोड़ी भी लोगों को खूब पसंद आने लगी थी। पैपराजी ने उन दिनों इनकी जोड़ी को मलयाली सिनेमा की कामयाब पेयरिंग बताया था। क्योंकि इनकी एक भी फिल्म फ्लॉप नहीं रही थी।

साइड रोल डायरेक्टर को किया इंप्रेस, फिर दी लगातार हिट

इतना ही नहीं विजयाश्री को लेकर बताया जाता है कि फिल्म 'पूजापुष्पम' में उन्होंने काम किया था। इसमें उनका कोई खास रोल नहीं था। बल्कि उन्होंने साइड रोल प्ले किया था। लेकिन, अपने इस किरदार से उन्होंने डायरेक्टर को काफी इंप्रेस कर दिया था। अपने काम से स्क्रीन पर अलग ही छाप छोड़ी थी। इसके बाद डायरेक्टर ने उन्हें तीन और फिल्में दे दी थी और फिर क्या था एक्ट्रेस की किस्मत चमक उठी थी। उन्होंने 'लंका दहनम' (1971), 'टैक्सी कार' (1972), 'अरोमालुन्नी' (1972), 'पोस्टमैन कन्नानीला' (1972), 'अंगाथात्तू' (1973) जैसी एक के बाद एक हिट फिल्मों में काम किया और रातों-रात इंडस्ट्री की फेमस एक्ट्रेस बन गईं। उन्हें उस दौर की सुपरहिट एक्ट्रेस भी कहा जाता था।

मर्लिन मुनरो का मिला था टैग

इतना ही नहीं, विजयाश्री अपनी एक्टिंग के लिए जानी तो जाती ही थीं लेकिन, उनकी खूबसूरती के चर्चे भी खूब रहे हैं। फिल्ममेकर्स तक उनके दीवाने थे। फिलममेकर जयराज तक उन पर फिदा थे और उन्होंने उन्हें मलयाली सिनेमा का मर्लिन मुनरो बताया था। हीं एक्टर कादुवाकुलम एंटोनी भी उन पर फिदा थे।

मर्जी के बगैर शूट हुआ था अश्लील सीन

स्क्रीन पर राज करने वाली विजयाश्री तब चिंता में पड़ गईं जब वो 1973 में रिलीज हुई फिल्म 'पोन्नापोरम कोट्टा' की शूटिंग के दौरान मालफंक्शन का शिकार हो गई थीं। इसमें उन्हें झरने के नीचे एक सीन करना था। ये नहाने वाला शॉट था। इसकी शूटिंग के वक्त पानी का बहाव तेज होने की वजह से कपड़ा थोड़ा खिसक गया था, जिसके बाद एक्ट्रेस पूरी टीम के सामने शर्म से लाल हो गई थीं। हालांकि, इस किस्से को लेकर बताया जाता है कि एक्ट्रेस ने इस स्थिति को बखूबी हैंडल किया था और कपड़े को संभाला था। कैमरामैन ने कैमरा बंद नहीं किया था, जिसकी वजह से ये वाकया रिकॉर्ड हो गया था और एक्ट्रेस को ये बात पता नहीं थी।

सीन देखकर फटी रह गईं एक्ट्रेस की आंखें

बताया जाता है कि जब विजयाश्री फिल्म की स्क्रीनिंग के लिए पहुंचीं तो उन्हें पता चला कि डायरेक्टर ने उसका इस्तेमाल फिल्म में कर लिया था। इसे देखने के बाद वो दंग रह गई थीं। उन्होंने मेकर्स से इसे डिलीट करने की गुहार लगाई लेकिन किसी ने उनकी एक नहीं सुनी। फिल्म सिनेमाघरों में रिलीज हो गई और ये हिट भी रही। फिल्म की रिलीज के एक साल बाद ही उन्होंने सुसाइड कर लिया। उन्होंने 21 साल की उम्र में 17 मार्च 1974 को सुसाइड कर लिया था। शव के पास कोई सुसाइड नोट नहीं मिला था और ना ही कोई कारण पता चला था। लेकिन, मीडिया रिपोर्ट्स में कहा जाता है कि फिल्म के कैमरामैन ने विजयाश्री को ब्लैकमेल किया था। आपत्तिजनक तस्वीरों और वीडियोज को लेकर धमका रहा था। रिपोर्ट्स में कहा जाता है कि इससे परेशान होकर उन्होंने अपनी जिंदगी खत्म कर ली थी।

Advertisement
Tags :
Entertainment NewsSouth Adda
विजुअल स्टोरीज
Advertisement
Jansatta.com पर पढ़े ताज़ा एजुकेशन समाचार (Education News), लेटेस्ट हिंदी समाचार (Hindi News), बॉलीवुड, खेल, क्रिकेट, राजनीति, धर्म और शिक्षा से जुड़ी हर ख़बर। समय पर अपडेट और हिंदी ब्रेकिंग न्यूज़ के लिए जनसत्ता की हिंदी समाचार ऐप डाउनलोड करके अपने समाचार अनुभव को बेहतर बनाएं ।
Advertisement