scorecardresearch
For the best experience, open
https://m.jansatta.com
on your mobile browser.

South Adda: साउथ की वो एक्ट्रेस, जिसका वीरप्पन भी था दीवाना, करियर के पीक पर एक्टिंग को मारी थी लात

साउथ और बॉलीवुड की उस एक्ट्रेस के बारे में बता रहे हैं, जिसे उनकी बहनों के साथ 'ट्रावनकोर सिस्टर्स' के नाम से जाना जाता था। वो इस नाम से दुनियाभर में मशहूर हो गईं। चलिए बताते हैं उनके बारे में।
Written by: एंटरटेनमेंट डेस्‍क | Edited By: Rahul Yadav
नई दिल्ली | June 15, 2024 13:30 IST
south adda  साउथ की वो एक्ट्रेस  जिसका वीरप्पन भी था दीवाना  करियर के पीक पर एक्टिंग को मारी थी लात
साउथ एक्ट्रेस पद्मिनी। (Photo- Jansatta)
Advertisement

आज सिनेमा जगत में टैलेंट की कमी नहीं है। एक से बढ़कर एक एक्ट्रेसेस हैं, जिनकी ना केवल एक्टिंग बल्कि खूबसूरती के भी चर्चे खूब रहे हैं। लेकिन, जब बात पुराने जमाने की अभिनेत्रियों की आती है तो उनके आगे सब फीके पड़ जाते हैं। इंडस्ट्री में कई ऐसी अभिनेत्रियां रहीं जिन्होंने पर्दे पर एक्टिंग के साथ-साथ खूबसूरती से अलग ही छाप छोड़ी है। ऐसे में आज आपको साउथ और बॉलीवुड में काम कर चुकी एक ऐसी एक्ट्रेस के बारे में बता रहे हैं, जिन्हें उनकी बहनों के साथ 'ट्रावनकोर सिस्टर्स' के नाम से जाना जाता था। वो कोई और नहीं बल्कि इंडियन एक्ट्रेस पद्मिनी थीं। उन्होंने 16 साल की उम्र में करियर शुरू कर स्क्रीन पर अलग ही छाप छोड़ी थी। चलिए बताते हैं उनके बारे में…

पद्मिनी ने साल 1948 में फिल्म 'कल्पना' से करियर की शुरुआत की थी। करियर में बिना किसी ब्रेक के अभिनेत्री ने लगातार तीस साल तक काम किया था। वो बेहतरीन एक्ट्रेस ही नहीं बल्कि शानदार डांसर भी थीं। वो भरतनाट्यम में पारंगत थीं। उनकी अक्सर वैजयंतीमाला से तुलना की जाती थी। 16 साल की उम्र में करियर शुरू करने वाली पद्मिनी ने हिंदी से लेकर तमिल, कन्नड़, और तेलुगु भाषा की कई फिल्मों में काम किया है। उन्होंने 30 सालों में करीब 250 फिल्मों में काम किया था।

Advertisement

राज कपूर संग जमाई जोड़ी, रेखा के पिता संग भी किया काम

पद्मिनी ने साउथ और हिंदी में खूब काम किया। इस बीच उनकी और राज कपूर की जोड़ी हिट रही। दोनों ने स्क्रीन पर खूब रंग जमाया। आज भी दोनों की केमिस्ट्री को 'जिस देश में गंगा बहती है' और 'मेरा नाम जोकर' में याद किया जाता है। इतना ही नहीं, पद्मिनी ने अपने करियर में राज कपूर के अलावा रेखा के पिता जेमिनी गणेशन, शिवाजी गणेशन, एनटी रामा राव सत्यन और प्रेम नजीर संग भी काम किया है।

वीरप्पन भी था पद्मिनी का दीवाना

एक्ट्रेस पद्मिनी की फैन फॉलोइंग दुनियाभर में थी। उनकी एक्टिंग और खूबसूरती के लोग ही नहीं बल्कि वीरप्पन भी दीवाना था। एक इंटरव्यू में एक्ट्रेस ने सालों पहले बताया था कि वीरप्पन ने उन्हें और वैजयंतीमाला को गाने Zillu zilluvenru zorai zakatai पर डांस करने के लिए प्रोत्साहित किया था। वीरप्पन ने उनका डांस देखकर खूब तारीफ भी की थी।

Advertisement

करियर के पीक पर एक्टिंग को मारी लात!

इतना ही नहीं, पद्मिनी फिल्मों की दुनिया का अच्छा खासा नाम बन चुकी थीं। उन्हें खूब नेम और फेम मिल रहा था। एक समय पर वो साउथ की हाइएस्ट पेड एक्ट्रेस रही थीं। लेकिन, जब उनका करियर एक दम पीक पर था तो उन्होंने शादी करने का फैसला किया और एक्टिंग को लात मार इंडस्ट्री से तौबा कर लिया। वो फिल्मों से दूर पति डॉ. केटी रामचंद्रन के साथ अमेरिका में जाकर बस गईं। उन्होंने 47 साल पहले 1977 में पद्मिनी स्कूल ऑफ आर्ट्स के नाम क्लासिकल डांस अकेडमी खोल ली। इसे आज अमेरिका की सबसे बड़ी डांस अकेडमी कहा जाता है।

पद्मिनी की फैमिली में कौन है?

बहरहाल, अब पद्मिनी इस दुनिया में नहीं है। उनका और उनके पति का निधन हो चुका है। पद्मिनी का साल 2006 में निधन हो गया था। जानकारी के मुताबिक, एक्ट्रेस का एक बेटा है, जो अब न्यू जर्सी में रहता है और वार्नर ब्रदर्स के साथ काम करता है।

Advertisement
Tags :
Advertisement
Jansatta.com पर पढ़े ताज़ा एजुकेशन समाचार (Education News), लेटेस्ट हिंदी समाचार (Hindi News), बॉलीवुड, खेल, क्रिकेट, राजनीति, धर्म और शिक्षा से जुड़ी हर ख़बर। समय पर अपडेट और हिंदी ब्रेकिंग न्यूज़ के लिए जनसत्ता की हिंदी समाचार ऐप डाउनलोड करके अपने समाचार अनुभव को बेहतर बनाएं ।
×
tlbr_img1 Shorts tlbr_img2 टी20 tlbr_img3 LIVE TV tlbr_img4 फ़ोटो tlbr_img5 वीडियो