scorecardresearch
For the best experience, open
https://m.jansatta.com
on your mobile browser.

South Adda: कम उम्र में छोड़ गए दुनिया फिर भी कर दी थी बॉलीवुड की छुट्टी, साउथ के वो एक्टर, जो रजनीकांत के लिए थे लकी चार्म

South Actor Raghuvaran: आज आपको साउथ के उस एक्टर के बारे में बता रहे हैं, जिसने हिंदी में जाने के बाद सबकी छुट्टी कर दी थी और रजनीकांत के लिए लकी चार्म साबित हुए थे। चलिए बताते हैं।
Written by: एंटरटेनमेंट डेस्‍क | Edited By: Rahul Yadav
नई दिल्ली | Updated: April 23, 2024 11:23 IST
south adda  कम उम्र में छोड़ गए दुनिया फिर भी कर दी थी बॉलीवुड की छुट्टी  साउथ के वो एक्टर  जो रजनीकांत के लिए थे लकी चार्म
कम उम्र में दुनिया को कह गया था साउथ का ये एक्टर। (Photo- Express Archives)
Advertisement

साउथ इंडियन सिनेमा इंडस्ट्री में कई ऐसे सितारे रहे हैं, जिन्होंने ना केवल दक्षिणी फिल्मों में बल्कि हिंदी में भी काम कर अपनी एक्टिंग का लोहा मनवाया है। इसमें रजनीकांत और नागार्जुन जैसे सितारे रहे हैं। इसी में से एक और एक्टर रहे हैं, जो साउथ फिल्मों में काम कर हिंदी में आए थे। यहां उन्होंने अपने अभिनय के दम पर सभी की छुट्टी कर दी थी। हिंदी फिल्मों में वो खतरनाक विलेन बनकर उभरे थे और कइयों सालों तक राज किया था। वो कोई और नहीं बल्कि एक्टर रघुवरन हैं। उन्होंने 49 साल की उम्र में ही दुनिया को अलविदा कह दिया था। चलिए बताते हैं उनके बारे में दिलचस्प बातें…

Advertisement

रघुवरन का जन्म 11 दिसंबर, 1958 को हुआ था। वो केरल से ताल्लुक रखते थे। उन्होंने अपनी शुरुआती पढ़ाई कोयंबटूर से ही की थी। कोयंबटूर से ही एक्टर ने ग्रैजुएशन किया था लेकिन, अभिनय में रूची होने की वजह से उन्होंने पढ़ाई छोड़ दी थी। करियर की शुरुआत फिल्म 'स्वप्ना थिंगलगल' में छोटा सा किरदार निभाकर की थी। इसके बाद उन्होंने तेलुगु और कन्नड़ की कई फिल्मों में छोटी-छोटी भूमिकाएं निभाई। इतना ही नहीं, रघुवरन ने मशहूर अभिनेता नासर के साथ थिएटर ग्रुप में भी काम किया है। वो लाइमलाइट में साउथ की फिल्म 'सिल्क सिल्क सिल्क' से आए थे। एक्टर अपनी बेहतरीन डायलॉग डिलीवरी और अभिनय के लिए जाने जाते थे।

Advertisement

रघुवरन बेहतरीन एक्टर तो रहे ही साथ ही बताया जाता है कि वो अच्छे संगीतकार और गायक भी थे। उन्होंने ट्रिनिटी कॉलेज लंदन से पियानो भी सीखा था। वो एक म्यूजिक एल्बम तक बना चुके हैं, जिसमें उन्होंने गानों का म्यूजिक खुद ही दिया था। इसमें 6 गाने थे। इसे उन्होंने खुद ही लिखे भी थे।

दिलीप कुमार की फिल्म से शुरू किया था करियर

रघुवरन ने साउथ के बाद हिंदी में फिल्म 'इज्जतदार' से करियर की शुरुआत की थी। इसमें वो दिलीप कुमार के साथ नजर आए थे। इसमें एक्टर विलेन की भूमिका में थे और दर्शकों के दिलों में नेगेटिव छाप छोड़ी थी। इसके बाद वो रामगोपाल वर्मा की फिल्म 'शिवा' में नजर आए। इसमें वो गैंगस्टर भवानी की भूमिका में जंच गए। इसके अलावा एक्टर ने सुनील शेट्टी, अमिताभ बच्चन, मिथुन चक्रवर्ती और जैकी श्रॉफ जैसे स्टार्स के साथ काम किया। रघुवरन का अभिनय इतना बेहतरीन था कि वो विलेन बनकर भी लीड एक्टर पर भारी पड़ जाते थे।

Advertisement

रजनीकांत के लिए रहे लकी

आपको बता दें कि रघुवरन ने रजनीकांत के साथ कई फिल्मों में काम किया था। दोनों की जोड़ी को लोग खूब पसंद करते थे। कहा जाता है कि रघुवरन, रजनीकांत के लिए लकी चार्म साबित हुए थे। बताया जाता है कि वो थलाइवा की जिस भी फिल्म में होते थे वो हिट हो जाती थी। एक बार तो रजनीकांत ने खुद भी एक इंटरव्यू में कहा झा कि 'बाबा' से लेकर 'बाशा' तक उनकी कई फिल्में रघुवरन की बदौलत हिट रहीं।

एक बात का रहा रघुवरन को अफसोस

कहा जाता है कि रघुवरन को उनकी जिंदगी में भले ही एक्टिंग ने बहुत कुछ दिया लेकिन, बाद में उन्हें एक बात को अफसोस रहने लगा। बताया जाता है कि एक्टर का मानना था कि अगर वो एक्टिंग में ना आए होते और किसान ही रहे होते तो ज्यादा खुश रहते। उन्होंने एक इंटरव्यू में अपनी इच्छा जाहिर की थी कि वो किसान होते तो फसल बेचते और थोड़ी कमाई में संतुष्ट रहते। बारिश के दिनों एक आशा के साथ सो जाया करते। उनका मानना था कि लाइमलाइट का जीवन, जीवन नहीं था। बल्कि जीवन तो वो था जो किसान जीते हैं। मुर्गियां, भेड़ें और कुत्ते पालते और उन्हें खाना खिलाते। इसे वो काफी बेहतरीन मानते थे।

Advertisement
Tags :
Advertisement
Jansatta.com पर पढ़े ताज़ा एजुकेशन समाचार (Education News), लेटेस्ट हिंदी समाचार (Hindi News), बॉलीवुड, खेल, क्रिकेट, राजनीति, धर्म और शिक्षा से जुड़ी हर ख़बर। समय पर अपडेट और हिंदी ब्रेकिंग न्यूज़ के लिए जनसत्ता की हिंदी समाचार ऐप डाउनलोड करके अपने समाचार अनुभव को बेहतर बनाएं ।
×
tlbr_img1 Shorts tlbr_img2 खेल tlbr_img3 LIVE TV tlbr_img4 फ़ोटो tlbr_img5 वीडियो