scorecardresearch
For the best experience, open
https://m.jansatta.com
on your mobile browser.

Allu Arjun Birthday: 100 करोड़ का महल जैसा घर, लग्जरी गाड़ियां, जानिए कितनी है 'पुष्पा 2' स्टार अल्लू अर्जुन की नेटवर्थ

साउथ सुपरस्टार अल्लू अर्जुन आज 8 अप्रैल को अपना 42वां जन्मदिन मना रहे हैं।
Written by: एंटरटेनमेंट डेस्‍क | Edited By: Sneha Patsariya
नई दिल्ली | April 08, 2024 12:13 IST
allu arjun birthday  100 करोड़ का महल जैसा घर  लग्जरी गाड़ियां  जानिए कितनी है  पुष्पा 2  स्टार अल्लू अर्जुन की नेटवर्थ
पुष्पा 2 एक्टर अल्लू अर्जुन (image: allu ajun/instagram)
Advertisement

साउथ सुपरस्टार अल्लू अर्जुन आज 8 अप्रैल को अपना 42वां जन्मदिन मना रहे हैं। अल्लू अर्जुन की पुष्पा की रिलीज के बाद देशभर में तगड़ी फैन फॉलोइंग हो गई है। उन्होंने 2003 में 'गंगोत्री' के साथ तेलुगू सिनेमा में अपनी शुरुआत की और 2021 में, अपनी ब्लॉकबस्टर 'पुष्पा: द राइज़' के साथ एक पैन इंडिया स्टार बन गए।

Advertisement

एक्टर इन दिनों अपनी अपकमिंग फिल्म 'पुष्पा 2' को लेकर लंबे समय से चर्चा में बने हुए हैं। इस फिल्म का हाल ही में टीजर सामने आया है, जिसे खूब पसंद किया जा रहा है। आज एक्टर के जन्मदिन के मौके पर हम आपको उनकी लाइफ से जुड़ी कुछ अहम बातें बताने जा रहे हैं। हम आपको उनकी फीस से लेकर उनकी नेटवर्थ तक के बारे में जानकारी देने जा रहे हैं।

Advertisement

एक फिल्म के लिए कितनी फीस लेते हैं अल्लू अर्जुन

अल्लू अर्जुन ने मात्र 2 साल की उम्र में बतौर चाइल्ड आर्टिस्ट डेब्यू किया था। वह 1985 में चिरंजीवी की फिल्म 'विजेता' में नजर आए थे। इसके बाद वह कमल हासन स्टारर ‘स्वाति मुथ्यम’ में भी बतौर चाइल्ड आर्टिस्ट नजर आए थे। एक्टर को असली पहचान साल 2004 में रिलीज हुई फिल्म 'आर्या' से मिली थी। साउथ सुपरस्टार अल्लू अर्जुन एक फिल्म के लिए 18-20 करोड़ रुपये चार्ज करते हैं।

‘द सियासत डेली’ की एक रिपोर्ट की मानें तो ‘पुष्पा: द राइज’ के लिए एक्टर ने 50 करोड़ रुपए फीस ली थी। वहीं 'पुष्पा' की सफलता के बाद एक्टर ने 'पुष्पा 2' के लिए 90 से 125 करोड़ रुपए फीस डिमांड की है।

महंगी गाड़ियों के हैं शौकीन

अल्लू अर्जुन को महंगी गाड़ियों का बहुत शौक है। उनके पास करीब ढाई करोड़ की रेंज रोवर वोग है। इसके अलावा 80 लाख की BMW X5, 1.20 करोड़ की Jaguar XJL, 86 लाख रुपये की Audi A7 है। इन सबके अलावा उनके पास 7 करोड़ की वैनिटी भी है।

Advertisement

कितनी है नेटवर्थ

वहीं 'पुष्पा' एक्टर अल्लू अर्जुन की नेटवर्थ 460 करोड़ रुपये है। एक्टर के पास हैदराबाद में 100 करोड़ का बंगला है। उनके पास हैदराबाद के अमीरपेट इलाके में मल्टीप्लेक्स भी है। इसके अलावा हैदराबाद में उनका एक नाइट क्लब और एक जापानी रेस्टोरेंट भी है।

Advertisement
Tags :
Advertisement
Jansatta.com पर पढ़े ताज़ा एजुकेशन समाचार (Education News), लेटेस्ट हिंदी समाचार (Hindi News), बॉलीवुड, खेल, क्रिकेट, राजनीति, धर्म और शिक्षा से जुड़ी हर ख़बर। समय पर अपडेट और हिंदी ब्रेकिंग न्यूज़ के लिए जनसत्ता की हिंदी समाचार ऐप डाउनलोड करके अपने समाचार अनुभव को बेहतर बनाएं ।
×
tlbr_img1 Shorts tlbr_img2 खेल tlbr_img3 LIVE TV tlbr_img4 फ़ोटो tlbr_img5 वीडियो