scorecardresearch
For the best experience, open
https://m.jansatta.com
on your mobile browser.

पैरों को चूमा, फिर गुलाब जल से धोया, सोनू निगम ने आशा भोसले का यूं किया सम्मान, लोग बोले- 'नौटंकीबाज'

बॉलीवुड की मशहूर सिंगर आशा भोसले और सोनू निगम का सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसके बाद दोनों चर्चा में आ गए हैं। जहां फैंस सोनू निगम की तारीफ कर रहे हैं वहीं, हेटर्स ने नौटंकीबाज भी बताया है।
Written by: एंटरटेनमेंट डेस्‍क | Edited By: Rahul Yadav
नई दिल्ली | Updated: June 29, 2024 13:23 IST
पैरों को चूमा  फिर गुलाब जल से धोया  सोनू निगम ने आशा भोसले का यूं किया सम्मान  लोग बोले   नौटंकीबाज
सोनू निगम ने धोए आशा भोसले के पैर। (Photo- ANI Scrab/X)
Advertisement

बॉलीवुड के बेहतरीन सिंगर सोनू निगम अपने गानों के साथ-साथ बेबाकी के लिए भी जाने जाते हैं। वो सामाजिक मुद्दों पर खुलकर विचार रखते हैं। कई बार उन्हें हेटर्स का भी सामना करना पड़ जाता है। लेकिन, कुछ भी हो लोग इसमें कोई शक नहीं कि लोग उनकी आवाज के दीवाने हैं। ऐसे में सिंगर ने एक बार फिर से सुर्खियां बटोरी है। इस बार इसकी वजह उनका एक वीडियो है, जिसमें उन्हें मशहूर सिंगर आशा भोसले के चरणों में बैठे हुए देखा जा सकता है। इस वीडियो के सामने आने के बाद उन्होंने जहां फैंस का दिल जीत लिया है वहीं, हेटर्स ने उन्हें नौटंकीबाज बताया है। चलिए बताते हैं आखिर माजरा क्या है।

Advertisement

दरअसल, एएनआई की ओर से सोनू निगम का एक वीडियो शेयर किया गया है, जो कि आशा भोसले की बायोग्राफी 'स्वरस्वामिनी आशा' के लॉन्च का है। इसमें कई दिग्गज पहुंचे थे। इसी में सोनू निगम ने भी अपनी उपस्थिति दर्ज कराई थी। वायरल वीडियो में देख सकते हैं कि सिंगर स्टेज पर बैठीं आशा भोसले के पास जाते हैं और उनके चरणों में बैठ जाते हैं। फिर वो उनके पैरों को चूमते हैं और बाद में गुलाब जल से धोते हैं। अब उनके इस तरह से सम्मान देने की फैंस तारीफ कर रहे हैं। सोशल मीडिया पर उन्होंने फैंस का दिल जीत लिया है। स्टेज पर आशा भोसले के साथ आरएसएस प्रमुख मोहन भागवत भी मौजूद होते हैं।

Advertisement

हेटर्स ने बताया 'नौटंकीबाज'

अब सोनू निगम का ये वीडियो सामने आने के बाद लोगों की इस पर खूब प्रतिक्रिया देखने के लिए मिल रही है। फैंस ने कहा कि यही संस्कार होते हैं और ऐसा करने के लिए गट्स चाहिए। वहीं, कुछ अन्य फैंस ने अपने कल्चर का परिचय दिया। फिर एक तरफ हेटर्स ने नफरत भी दिखाई। एक ने लिखा,'नौटंकीबाज।' दूसरे ने लिखा, 'ये नेता बनने से कुछ कदम दूर है।' तीसरे ने लिखा, 'मोहन भागवत के भी धो ले।' चौथे ने लिखा, 'कैमरा पर दिखावा करने की क्या जरूरत है।' इसी तरह से लोग सोनू निगम को ट्रोल करने में कोई कसर नहीं छोड़ रहे हैं।

क्या बोले सोनू निगम?

आपको बता दें कि सोनू निगम ने इस बुक लॉन्च के दौरान आशा भोसले और लता मंगेशकर को लेकर दिल की बात भी कही। उन्होंने कहा कि वो बिल्कुल कुछ नहीं कहना चाहते थे लेकिन उनसे कहा गया तो उन्होंने सिर्फ यही कहा कि आज सीखने के लिए बहुत से साधन हैं। लेकिन, जब सीखने के लिए कुछ नहीं था तो लता मंगेशकर और आशा भोसले ने ही सारी दुनिया को गाना सिखाया है।

Advertisement

Advertisement
Tags :
Advertisement
Jansatta.com पर पढ़े ताज़ा एजुकेशन समाचार (Education News), लेटेस्ट हिंदी समाचार (Hindi News), बॉलीवुड, खेल, क्रिकेट, राजनीति, धर्म और शिक्षा से जुड़ी हर ख़बर। समय पर अपडेट और हिंदी ब्रेकिंग न्यूज़ के लिए जनसत्ता की हिंदी समाचार ऐप डाउनलोड करके अपने समाचार अनुभव को बेहतर बनाएं ।
×
tlbr_img1 Shorts tlbr_img2 खेल tlbr_img3 LIVE TV tlbr_img4 फ़ोटो tlbr_img5 वीडियो