scorecardresearch
For the best experience, open
https://m.jansatta.com
on your mobile browser.

'बिना दारू पीए नाचूंगा आज…', सोनाक्षी सिन्हा की वेडिंग अटेंड करने मुंबई पहुंचे हनी सिंह, खुशी का नहीं है ठिकाना

सोनाक्षी सिन्हा और जहीर इकबाल की शादी को लेकर फैंस के बीच काफी एक्साइटमेंट है। उनकी वेडिंग अटेंड करने के लिए गेस्ट मुंबई पहुंच रहे हैं। अब हनी सिंह पहुंच चुके हैं।
Written by: एंटरटेनमेंट डेस्‍क | Edited By: Rahul Yadav
नई दिल्ली | June 23, 2024 16:04 IST
 बिना दारू पीए नाचूंगा आज…   सोनाक्षी सिन्हा की वेडिंग अटेंड करने मुंबई पहुंचे हनी सिंह  खुशी का नहीं है ठिकाना
सोनाक्षी सिन्हा की शादी के लिए मुंबई पहुंचे हनी सिंह। (Photo- Jansatta)
Advertisement

सोनाक्षी सिन्हा और जहीर इकबाल आज शादी के बंधन में बंधने जा रहे हैं। वेडिंग की सारी तैयारियां हो चुकी हैं। गेस्ट भी धीरे-धीरे पहुंच रहे हैं। शत्रुघन सिन्हा का घर 'रामायणा' सज गया है। दूल्हा और दुल्हन की ड्रेस भी पहुंच चुकी है। ऐसे में फैंस कपल को जल्द ही शादी के बंधन में बंधे और ब्राइडल लुक में देखने के लिए बेताब हैं। इनकी शादी में सलमान खान, हुमा कुरैशी, मनीषा कोइराला और 'हीरामंडी' की स्टारकास्ट पहुंचने वाले हैं। इसी बीच अब हनी सिंह को एयरपोर्ट पर स्पॉट किया गया है। उनका वीडियो भी सामने आया है। इसमें उन्हें काफी एक्साइटेड देखा गया है।

Advertisement

सोशल मीडिया पर सामने आए वीडियो में देखा जा सकता है कि हनी सिंह कैजुअल लुक में नजर आ रहे हैं। इस दौरान हनी सिंह के लुक में काफी बदलाव देखने के लिए मिला है। सोनाक्षी के वेडिंग फंक्शन के लिए रैपर को काफी एक्साइटेड देखा गया है। इसमें वो खुशी से फूले नहीं समा रहे हैं। हनी को कहते हुए सुना जा सकता है, 'आज तो बिना दारू पीए नाचूंगा।' वहीं, फैंस भी सोनाक्षी की वेडिंग की शाम को यादगार बनते हुए देखना चाहते हैं। वो हनी सिंह की परफॉर्मेंस देखने के लिए बेताब हो गए हैं।

Advertisement

आपको बता दें कि सोनाक्षी की शादी अटेंड करने के लिए हुमा कुरैशी बीते दिन ही उनके घर पहुंच गई थीं। उनका एक वीडियो भी सामने आया था, जिसमें उन्हें एक्ट्रेस की मां पूनम सिन्हा के साथ बात करते हुए देखा गया था। वहीं, मनीषा कोइराला ने एक दिन पहले ही बड़ा तोहफा सोनाक्षी के लिए भिजवा दिया था।

शादी में क्या पहनेंगी सोनाक्षी सिन्हा?

सोनाक्षी सिन्हा और जहीर इकबाल की वेडिंग ड्रेस भी घर पहुंच चुकी है। इसका वीडियो भी सामने आया था। वायरल वीडियो की मानें तो सोनाक्षी वेडिंग के लिए लहंगा कैरी करने वाली हैं। एक्ट्रेस ऑरेंज कलर के शेड वाले लहंगे में नजर आने वाली हैं। वहीं, जहीर के वेडिंग आउटफिट की बात की जाए तो हल्की क्रीम कलर की शेरवानी में नजर आने वाले हैं। आपको बता दें कि सोनाक्षी और जहीर एक-दूसरे को शादी से पहले सात साल से डेट कर रहे थे। सात साल डेटिंग के बाद उन्होंने वेडिंग का फैसला किया है।

Advertisement

निकाह के लिए धर्म परिवर्तन करेंगी सोनाक्षी?

वहीं, सोनाक्षी और जहीर इकबाल रजिस्टर मैरिज करने वाले हैं। निकाह की सारी तैयारी हो गई है। एक्ट्रेस जहीर से शादी के लिए धर्म परिवर्तन नहीं करने वाली हैं। उनके होने वाले ससुर ने इसकी जानकारी दी थी। उन्होंने बताया था कि इनका रिश्ता मजहब का नहीं दिल का है। जानकारी के मुताबिक, निकाह के बाद आज यानी कि 23 जून की शाम को ही शिल्पा शेट्टी के रेस्त्रां में रिसेप्शन होस्ट किया जाने वाला है।

Advertisement
Tags :
Advertisement
Jansatta.com पर पढ़े ताज़ा एजुकेशन समाचार (Education News), लेटेस्ट हिंदी समाचार (Hindi News), बॉलीवुड, खेल, क्रिकेट, राजनीति, धर्म और शिक्षा से जुड़ी हर ख़बर। समय पर अपडेट और हिंदी ब्रेकिंग न्यूज़ के लिए जनसत्ता की हिंदी समाचार ऐप डाउनलोड करके अपने समाचार अनुभव को बेहतर बनाएं ।
×
tlbr_img1 Shorts tlbr_img2 खेल tlbr_img3 LIVE TV tlbr_img4 फ़ोटो tlbr_img5 वीडियो