होमताजा खबरराष्ट्रीयमनोरंजन
राज्य | उत्तर प्रदेशउत्तराखंडझारखंडछत्तीसगढ़मध्य प्रदेशमहाराष्ट्रपंजाबनई दिल्लीराजस्थानबिहारहिमाचल प्रदेशहरियाणामणिपुरपश्चिम बंगालत्रिपुरातेलंगानाजम्मू-कश्मीरगुजरातकर्नाटकओडिशाआंध्र प्रदेशतमिलनाडु
वेब स्टोरीवीडियोआस्थालाइफस्टाइलहेल्थटेक्नोलॉजीएजुकेशनपॉडकास्टई-पेपर

जिस साड़ी और जूलरी में पूनम सिन्हा ने लिए थे शत्रुघन संग फेरे, अब 44 साल बाद सोनाक्षी ने पहनकर की जहीर से शादी

Sonakshi Sinha Wedding Saree: सोनाक्षी सिन्हा और जहीर इकबाल की शादी हो चुकी है। दोनों ने 23 जून को रजिस्टर मैरिज की। ऐसे में खुलासा हुआ है कि एक्ट्रेस ने शादी के लिए जो साड़ी पहनी थी वो 44 साल पुरानी है। चलिए बताते हैं इसके बारे में।
Written by: एंटरटेनमेंट डेस्‍क | Edited By: Rahul Yadav
नई दिल्ली | June 24, 2024 12:05 IST
सोनाक्षी सिन्हा ने शादी मं पहनी मां की 44 साल पुरानी साड़ी। (File Photos)
Advertisement

सोनाक्षी सिन्हा और जहीर इकबाल शादी के बंधन में बंध गए हैं। कपल ने 23 जून को परिवार और दोस्तों की मौजूदगी में रजिस्टर मैरिज की है। वेडिंग फंक्शन के बाद कपल ने मुंबई में ही एक ग्रैंड रिसेप्शन होस्ट किया, जिसमें बॉलीवुड से रेखा, काजोल, सलमान खान और अनिल कपूर जैसे सितारों ने शिरकत की। शादी और रिसेप्शन के वीडियोज फोटोज सोशल मीडिया पर छाए हुए हैं। वेडिंग में एक्ट्रेस को व्हाइट कलर की साड़ी और जूलरी में देखा गया था, जिसे लेकर बताया जा रहा है कि उनकी ये साड़ी और जूलरी 44 साल पुरानी है। इसका उनकी मां और पिता से खास कनेक्शन है। चलिए बताते हैं।

दरअसल, रजिस्टर मैरिज करने के बाद सोनाक्षी सिन्हा ने इंस्टाग्राम पर वेडिंग की फोटोज को शेयर किया था। इसमें एक्ट्रेस को सादगी भरे लुक में देखा गया। शादी के लिए सोनाक्षी ने व्हाइट कलर की साड़ी के साथ जूलरी कैरी की थी। इसमें चोकर कुंदन नेकलेस, गोल्ड बैंगल्स, इंगेजमेंट रिंग और कुंदन रिंग्स को देखा गया। ऐसे में अब उनकी साड़ी और जूलरी को लेकर खुलासा हुआ है कि वो 44 साल पुरानी हैं, जो कि उनकी मां पूनम सिन्हा की है। रिपोर्ट्स में बताया जा रहा है कि सोनाक्षी ने जोड़ी और जूलरी पहनकर जहीर से शादी की इसे 44 साल पहनकर पूनम सिन्हा ने शत्रुघन के साथ सात फेरे लिए थे। आपको बता दें कि पूनम सिन्हा और शत्रुघ्न सिन्हा की शादी पहले 9 जुलाई, 1980 को हुई थी।

Advertisement

7 साल तक किया एक-दूसरे को डेट

आपको बता दें कि सोनाक्षी सिन्हा और जहीर इकबाल की शादी में दिलचस्प बात ये रही है कि दोनों ने उस दिन शादी की, जिस दिन वो सात साल पहले मिले थे। 23 जून यही दिन था, जब उनकी लव स्टोरी शुरू हुई थी। 2017 में उनके प्यार की शुरुआत हुई थी। ऐसे में अब 23 जून उनके लिए यादगार बन गया है। अब वो शादी के बंधन में बंध गए हैं। इनका वेडिंग रिसेप्शन भी हो गया है। रिसेप्शन में बॉलीवुड से ढेरों सितारे पहुंचे थे। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो बताया जा रहा है कि कपल ने पार्टी के लिए 1000 मेहमानों को न्योता भेजा था। 23 जून की शाम को पहले कपल ने सगाई की और फिर रजिस्टर मैरिज।

Advertisement

गौरतलब है कि सोनाक्षी और जहीर के रिसेप्शन में कई फिल्म स्टार्स पहुंचे, जिनमें अनिल कपूर से लेकर चंकी पांडे, सलमान खान, काजोल, रवीना टंडन, संगीता बिजलानी, विद्या बालन, कुणाल रॉय कपूर और अदिति राव हैदरी तक का नाम शामिल हैं।

Advertisement
Tags :
Entertainment NewsSonakshi SinhaZaheer Iqbal
विजुअल स्टोरीज
Advertisement
Jansatta.com पर पढ़े ताज़ा एजुकेशन समाचार (Education News), लेटेस्ट हिंदी समाचार (Hindi News), बॉलीवुड, खेल, क्रिकेट, राजनीति, धर्म और शिक्षा से जुड़ी हर ख़बर। समय पर अपडेट और हिंदी ब्रेकिंग न्यूज़ के लिए जनसत्ता की हिंदी समाचार ऐप डाउनलोड करके अपने समाचार अनुभव को बेहतर बनाएं ।
Advertisement