scorecardresearch
For the best experience, open
https://m.jansatta.com
on your mobile browser.

सोनाक्षी सिन्हा की मां ने इंस्टाग्राम पर बेटी को किया अनफॉलो? क्या ज़हीर इक़बाल से शादी की वजह से हैं नाराज?

सोनाक्षी सिन्हा और उनकी मां इंस्टाग्राम पर एक दूसरे को नहीं फॉलो कर रही हैं, लव सिन्हा भी सोनाक्षी को नहीं फॉलो करते हैं।
Written by: Jyoti Jaiswal
June 19, 2024 17:11 IST
सोनाक्षी सिन्हा की मां ने इंस्टाग्राम पर बेटी को किया अनफॉलो  क्या ज़हीर इक़बाल से शादी की वजह से हैं नाराज
दूसरे धर्म में शादी की वजह से खुश नहीं हैं सोनाक्षी सिन्हा के घरवाले?
Advertisement

सोनाक्षी सिन्हा शादी की तैयारियों में बिजी हैं, 23 जून को वो अपने लॉन्ग टाइम बॉयफ्रेंड ज़हीर इक़बाल से शादी करने वाली हैं। खबरें हैं कि सोनाक्षी के पिता और भाई इस शादी से खुश नहीं हैं, मीडिया में भी उन्होंने इस तरह के बयान दिए जिससे ये बात और साफ हो गई। मगर अब कुछ ऐसा पता चला है जिससे लग रहा है कि सिर्फ पिता और भाई ही नहीं बल्कि सोनाक्षी सिन्हा की मां भी इस शादी से खुश नहीं हैं।

Advertisement

दरअसल सोनाक्षी सिन्हा की मां पूनम सिन्हा इंस्टाग्राम पर हैं मगर वो अपनी बेटी सोनाक्षी सिन्हा को फॉलो नहीं करती हैं। इतना ही नहीं सोनाक्षी भी अपनी मां पूनम सिन्हा को इंस्टाग्राम पर फॉलो नहीं करती हैं। सोनाक्षी की मां इंस्टाग्राम पर सिर्फ 6 लोगों को फॉलो करती हैं, इसमें उनके पति शत्रुघन सिन्हा, बेटे - लव सिन्हा और कुश सिन्हा, डिंपल यादव और अखिलेश यादव शामिल हैं। मगर इस लिस्ट में सोनाक्षी सिन्हा नहीं हैं। वहीं सोनाक्षी भी अपनी मां और भाई लव सिन्हा को फॉलो नहीं करती हैं, ना ही लव सिन्हा सोनाक्षी को फॉलो करते हैं। हालांकि अपने भाई कुश को सोनाक्षी इंस्टा पर फॉलो करती हैं और उनके भाई कुश भी उन्हें फॉलो करते हैं। वहीं सोनाक्षी शत्रुघन सिन्हा को इंस्टाग्राम पर फॉलो करती हैं।

Advertisement

सोनाक्षी और उनकी मां ने एक दूसरे को अभी इंस्टाग्राम से अनफॉलो कर दिया है या फिर पहले से ही दोनों एक दूसरे को फॉलो नहीं करती थीं ये अभी तक सामने नहीं आया है। मगर इंस्टाग्राम पर एक दूसरे को ना फॉलो करने से ये तो साफ है कि सोनाक्षी और उनकी मां में भी कुछ अनबन है।

क्या सोनाक्षी सिन्हा की शादी में शामिल होगा उनका परिवार?

सोनाक्षी सिन्हा के पिता से जब बेटी की शादी को लेकर पूछा गया था तब उन्होंने कहा था कि उन्हें इसकी जानकारी नहीं है, आजकल बच्चे बताते हैं? वहीं सोनाक्षी के मामा पहलाज निहलानी ने कहा था कि शत्रुघन अपनी बेटी से ज्यादा देर नाराज नहीं रह सकते हैं। उन्होंने खुद भी अपनी पसंद की लड़की से शादी की है तो वो सोनाक्षी की शादी में भी जरूर खुशी खुशी शामिल होंगे।

Advertisement

Advertisement
Tags :
Advertisement
Jansatta.com पर पढ़े ताज़ा एजुकेशन समाचार (Education News), लेटेस्ट हिंदी समाचार (Hindi News), बॉलीवुड, खेल, क्रिकेट, राजनीति, धर्म और शिक्षा से जुड़ी हर ख़बर। समय पर अपडेट और हिंदी ब्रेकिंग न्यूज़ के लिए जनसत्ता की हिंदी समाचार ऐप डाउनलोड करके अपने समाचार अनुभव को बेहतर बनाएं ।
×
tlbr_img1 Shorts tlbr_img2 खेल tlbr_img3 LIVE TV tlbr_img4 फ़ोटो tlbr_img5 वीडियो