scorecardresearch
For the best experience, open
https://m.jansatta.com
on your mobile browser.

'हिंदू भगवान और मुसलमान अल्लाह…', निकाह के बाद इस्लाम धर्म अपनाएंगी सोनाक्षी सिन्हा? होने वाले ससुर ने कही ये बात

सोनाक्षी सिन्हा इन दिनों अपनी शादी को लेकर चर्चा में हैं। ऐसे में अब सवाल ये उठने लगे हैं कि वो ज़हीर से निकाह के बाद अपना धर्म बदलेंगी या नहीं। ऐसे में इस पर शत्रुघन सिन्हा के समधी इकबाल रतनसी ने रिएक्शन दिया है। चलिए बताते हैं उन्होंने क्या कहा।
Written by: एंटरटेनमेंट डेस्‍क | Edited By: Rahul Yadav
नई दिल्ली | Updated: June 22, 2024 16:05 IST
 हिंदू भगवान और मुसलमान अल्लाह…   निकाह के बाद इस्लाम धर्म अपनाएंगी सोनाक्षी सिन्हा  होने वाले ससुर ने कही ये बात
शादी के बाद धर्म बदलेंगी सोनाक्षी सिन्हा? (Photo- Zaheer Iqbal/Insta)
Advertisement

सोनाक्षी सिन्हा अपनी शादी को लेकर चर्चा में हैं। वो ज़हीर इकबाल के साथ रजिस्टर मैरिज करने वाली हैं। बताया जा रहा है कि इकबाल परिवार के घर पर ही कपल की रजिस्टर मैरिज करेगा। साथ ही बताया ये भी जा रहा है कि सोनाक्षी 23 जून नहीं बल्कि आज यानी कि 21 जून को शादी के बंधन में बंध जाएंगी और 23 जून को उनकी वेडिंग का रिसेप्शन रखा गया है। कपल ने अपनी वेडिंग को काफी प्राइवेट रखा है। इसी बीच अब चर्चा तेज हो गई है कि सोनाक्षी शादी के बाद इस्लाम धर्म अपनाएंगी या नहीं। ऐसे में अब एक्ट्रेस के होने वाले ससुर और शत्रुघन सिन्हा ने अपनी प्रतिक्रिया दी है।

Advertisement

सोनाक्षी सिन्हा के शादी के बाद धर्म परिवर्तन को लेकर जहीर इकबाल के पिता इकबाल रतनसी ने पहली बार बात की है। शादी की रस्मों के बीच सोनाक्षी के धर्म परिवर्तन को लेकर उठ रही अटकलों पर शत्रुघ्न सिन्हा के समधी ने ब्रेक लगा दिया है। दरअसल, हाल ही में फ्री प्रेस जर्नल से बातचीत के दौरान इकबाल रतनसी से इस मामले पर चुप्पी तोड़ी है। इस बातचीत में उन्होंने इस खबर को खारिज कर दिया है। इकबाल रतनसी ने सारी अटकलों पर विराम लगाते हुए कहा कि ये बात साफ है कि वो अपना धर्म परिवर्तन नहीं कर रही हैं। उनका कहना है कि दोनों का मिलन दिलों का है। इसमें धर्म की कोई भूमिका नहीं है।

Advertisement

इकबाल रतनसी अपनी बात को आगे बढ़ाते हुए कहा कि वो मानवता पर यकीन करते हैं। वो कहते हैं कि हिंदू लोग भगवान को भगवान कहते हैं और मुसलमान अल्लाह कहते हैं। उनका मानना है कि सभी इंसान हैं। उनका आशीर्वाद सोनाक्षी और जहीर के साथ है।

परिवार में नहीं कोई नाराजगी

पिछले कुछ दिनों मीडिया में खबरें थीं कि सिन्हा परवार इस इंटरफेथ मैरिज से खुश नहीं है। इन अटकलों पर शत्रुघन सिन्हा ने कहा था कि आजकल के बच्चे इजाजत नहीं लेते। उन्होंने ये भी कहा था कि उन्हें शादी की कोई जानकारी नहीं गई है। लेकिन बाद में एक्टर ने कहा था कि वो अपनी बेटी के साथ खड़े हैं। वहीं, सोनाक्षी के भाई लव ने भी कहा था कि उन्हें इस मैटर में कुछ नहीं बोलना है, साथ ही उनकी मां पूनम सिन्हा और लव ने सोनाक्षी को सोशल मीडिया से भी अनफॉलो कर दिया था, लेकिन अब सब ठीक नजर आ रहा है।

Advertisement

Advertisement
Tags :
Advertisement
Jansatta.com पर पढ़े ताज़ा एजुकेशन समाचार (Education News), लेटेस्ट हिंदी समाचार (Hindi News), बॉलीवुड, खेल, क्रिकेट, राजनीति, धर्म और शिक्षा से जुड़ी हर ख़बर। समय पर अपडेट और हिंदी ब्रेकिंग न्यूज़ के लिए जनसत्ता की हिंदी समाचार ऐप डाउनलोड करके अपने समाचार अनुभव को बेहतर बनाएं ।
×
tlbr_img1 Shorts tlbr_img2 खेल tlbr_img3 LIVE TV tlbr_img4 फ़ोटो tlbr_img5 वीडियो