scorecardresearch
For the best experience, open
https://m.jansatta.com
on your mobile browser.

Sonakshi-Zaheer Wedding: जहीर इकबाल की हुईं सोनाक्षी सिन्हा, सामने आई पहली फोटो, आज ही के दिन शुरू हुई थी लव स्टोरी

Sonakshi Sinha-Zaheer Iqbal Wedding: सोनाक्षी सिन्हा और जहीर इकबाल शादी के बंधन में बंध गए हैं। रजिस्टर मैरिज के बाद कपल की पहली फोटो सामने आई है। इसे एक्ट्रेस ने खुद शेयर किया है।
Written by: एंटरटेनमेंट डेस्‍क | Edited By: Rahul Yadav
नई दिल्ली | Updated: June 23, 2024 20:43 IST
sonakshi zaheer wedding  जहीर इकबाल की हुईं सोनाक्षी सिन्हा  सामने आई पहली फोटो  आज ही के दिन शुरू हुई थी लव स्टोरी
सोनाक्षी सिन्हा की हुई शादी, सामने आई पहली फोटो। (Photos- Sonakshi Sinha/Insta)
Advertisement

सोनाक्षी सिन्हा और जहीर इकबाल शादी के बंधन में बंध गए हैं। कपल ने परिवार और करीबियों के बीच रजिस्टर मैरिज की है। एक्ट्रेस ने खुद इंस्टाग्राम पर अपनी वेडिंग की तस्वीरों को शेयर किया है। इसे शेयर करने के साथ ही सोनाक्षी ने लंबी चौड़ी पोस्ट लिखी है। एक्ट्रेस ने इसे साझा करने के साथ ही बताया है कि आज ही के दिन साल 2017 में उनके प्यार की शुरुआत हुई थी। बताया जा रहा है कि निकाह के बाद कपल वेडिंग रिसेप्शन होस्ट करने वाला है। कहा जा रहा है कि इसमें 1000 गेस्ट शामिल होने वाले हैं। उनकी पार्टी सुबह 4 बजे तक चलने वाली है।

Advertisement

सोनाक्षी सिन्हा ने शादी के बाद इंस्टाग्राम पर निकाह की पहली तस्वीर को शेयर किया है। इसे साझा करने के साथ ही उन्होंने लिखा, '23 जून 2017 को आज ही के दिन सात साल पहले हमारी आंखे मिली थी। हमने शुद्ध प्रेम देखा और तय किया कि इसे होल्ड करेंगे। आज उस प्यार ने हमें सभी चुनौतियों में मार्गदर्शन किया है… इस पल तक पहुंचाया है… जहां हमारे दोनों परिवारों और दोनों देवताओं के आशीर्वाद से…अब हम पति और पत्नी हैं।'

Advertisement

एक्ट्रेस ने आगे लिखा, 'आशा है कि प्यार ऐसे ही बना रहेगा और सबकुछ अच्छा होगा। आज और हमेशा साथ हैं।' सोशल मीडिया पर सामने आई फोटोज में देख सकते हैं कि एक्ट्रेस साड़ी में नजर आ रही हैं। उनका सादगी भरा लुक देखने के लिए मिल रहा है। सोनाक्षी ने सादगी भरे लुक में सभी का दिल जीत लिया है। वहीं, जहीर को कढ़ाई किए कुर्ते में देखा जा सकता है। इसमें कपल के चेहरे पर शादी का ग्लो और खुशी साफतौर से देखने के लिए मिल रही है।

वेडिंग रिसेप्शन नें आएंगे ये स्टार्स

आपको बता दें कि सोनाक्षी की शादी अटेंड करने के लिए बॉलीवुड से कई सितारे पहुंचेंगे। इसमें हुमा कुरैशी बीते दिन ही उनके घर पहुंच गई थीं। उनका एक वीडियो भी सामने आया था, जिसमें उन्हें एक्ट्रेस की मां पूनम सिन्हा के साथ बात करते हुए देखा गया था। वहीं, मनीषा कोइराला ने एक दिन पहले ही बड़ा तोहफा सोनाक्षी के लिए भिजवा दिया था। एक्ट्रेस की गेस्ट लिस्ट में अदिति राव हैदरी, सिद्धार्थ, सलमान खान, तब्बू और पूनम ढिल्लों जैसे स्टार्स के नाम शामिल हैं।

Advertisement

Advertisement
Tags :
Advertisement
Jansatta.com पर पढ़े ताज़ा एजुकेशन समाचार (Education News), लेटेस्ट हिंदी समाचार (Hindi News), बॉलीवुड, खेल, क्रिकेट, राजनीति, धर्म और शिक्षा से जुड़ी हर ख़बर। समय पर अपडेट और हिंदी ब्रेकिंग न्यूज़ के लिए जनसत्ता की हिंदी समाचार ऐप डाउनलोड करके अपने समाचार अनुभव को बेहतर बनाएं ।
×
tlbr_img1 Shorts tlbr_img2 खेल tlbr_img3 LIVE TV tlbr_img4 फ़ोटो tlbr_img5 वीडियो