scorecardresearch
For the best experience, open
https://m.jansatta.com
on your mobile browser.

रूमर्ड बॉयफ्रेंड जहीर इकबाल संग शादी के बंधन में बंधेंगी सोनाक्षी सिन्हा? वेडिंग डेट से वेन्यू तक जानें सबकुछ

Sonakshi Sinha-Zaheer Iqbal Marriage date! सोनाक्षी सिन्हा एक बार फिर से डेटिंग और शादी की खबरों को लेकर चर्चा में हैं। खबर आ रही है कि एक्ट्रेस रूमर्ड बॉयफ्रेंड जहीर इकबाल संग शादी के बंधन में बंधने वाली हैं।
Written by: एंटरटेनमेंट डेस्‍क | Edited By: Rahul Yadav
नई दिल्ली | June 10, 2024 08:58 IST
रूमर्ड बॉयफ्रेंड जहीर इकबाल संग शादी के बंधन में बंधेंगी सोनाक्षी सिन्हा  वेडिंग डेट से वेन्यू तक जानें सबकुछ
शादी के बंधन में बंधने जा रहीं सोनाक्षी सिन्हा? (Photos- Zaheer Iqbal/Insta)
Advertisement

बॉलीवुड एक्ट्रेस सोनाक्षी सिन्हा पिछले काफी समय अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर चर्चा में हैं। एक्ट्रेस को लेकर अक्सर खबर रहती है कि वो जहीर इकबाल को डेट कर रही हैं। दोनों को अक्सर साथ में भी स्पॉट किया जाता रहा है। फिर चाहे वो कोई इवेंट हो या फिर वेकेशन। ऐसे में अब खबर सामने आ रही है कि शत्रुघ्न सिन्हा की बेटी शादी के बंधन में बंधने वाली हैं। बताया जा रहा है कि दोनों इसी महीने में शादी के बंधन में बंध जाएंगे। हालांकि, इसे लेकर अभी तक कोई ऑफिशियल ऐलान नहीं किया गया है। लेकिन, आपको याद हो कि 'हीरामंडी' के प्रमोशन के दौरान कपिल शर्मा शो में सोनाक्षी ने कहा था कि वो शादी करने के लिए बेताब हैं।

मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो अब सोनाक्षी सिन्हा शादी के बंधन में बंधने जा रही हैं। बताया जा रहा है कि वो 14 दिन बाद यानी कि 23 जून को मुंबई में शादी करने वाली हैं। रिपोर्ट्स की मानें तो दोनों एक-दूसरे को लंबे समय से डेट कर रहे हैं। लेकिन, उन्होंने अपने रिश्ते को कभी ऑफिशियल नहीं किया है। मगर उन्हें अक्सर साथ में देखा जाता रहा है। इतना ही नहीं, जहीर ने सोनाक्षी के बर्थडे पर प्यार भी जाहिर किया था। सोशल मीडिया पर फोटो शेयर जन्मदिन की बधाई देने के साथ ही प्यार भी लुटाया था।

Advertisement

इन्हें भेजा गया इनवाइट!

मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो सोनाक्षी सिन्हा और जहीर इकबाल की शादी के गेस्ट लिस्ट भी सामने आई है। वेडिंग फंक्शन में गेस्ट को लेकर कहा जा रहा है कि ये इंटीमेट वेडिंग सेरेमनी होगी। इसमें करीबी दोस्त और परिवार के लोग ही शामिल होंगे। साथ ही खबरों में कहा जा रहा है कि वेब सीरीज 'हीरामंडी' की पूरी स्टार कास्ट को शादी के लिए इनवाइट भेजा गया है।

'अफवाहें सच हैं…'

यही नहीं, नवभारत टाइम्स की खबर की मानें तो इसमें उनके वेडिंग कार्ड को लेकर कहा जा रहा है कि सोनाक्षी का वेडिंग कार्ड किसी मैगजीन के कवर के जैसा है। इसमें लिखा गया है, 'अफवाहें सच हैं।' बताया ये भी जा रहा है कि मेहमानों के लिए ड्रेस कोड रखा गया है। उन्हें फॉर्मल में आने के लिए कहा गया है। वेडिंग डेस्टिनेशन को लेकर जानकारी सामने आ रही है कि शादी का जश्न मुंबई के बेस्टियन में मनाया जाएगा। बहरहाल, अब इन खबरों में कितनी सच्चाई है ये तो वक्त पर ही पता लग पाएगा। इसके लिए अभी और इंतजार करना होगा।

Advertisement

Advertisement
Tags :
Advertisement
Jansatta.com पर पढ़े ताज़ा एजुकेशन समाचार (Education News), लेटेस्ट हिंदी समाचार (Hindi News), बॉलीवुड, खेल, क्रिकेट, राजनीति, धर्म और शिक्षा से जुड़ी हर ख़बर। समय पर अपडेट और हिंदी ब्रेकिंग न्यूज़ के लिए जनसत्ता की हिंदी समाचार ऐप डाउनलोड करके अपने समाचार अनुभव को बेहतर बनाएं ।
×
tlbr_img1 Shorts tlbr_img2 खेल tlbr_img3 LIVE TV tlbr_img4 फ़ोटो tlbr_img5 वीडियो