होमताजा खबरराष्ट्रीयमनोरंजन
राज्य | उत्तर प्रदेशउत्तराखंडझारखंडछत्तीसगढ़मध्य प्रदेशमहाराष्ट्रपंजाबनई दिल्लीराजस्थानबिहारहिमाचल प्रदेशहरियाणामणिपुरपश्चिम बंगालत्रिपुरातेलंगानाजम्मू-कश्मीरगुजरातकर्नाटकओडिशाआंध्र प्रदेशतमिलनाडु
वेब स्टोरीवीडियोआस्थालाइफस्टाइलहेल्थटेक्नोलॉजीएजुकेशनपॉडकास्टई-पेपर

5 घर लेकिन एक पर भी नहीं बेटी का हक, शत्रुघन सिन्हा के पास है करोड़ों की संपत्ति फिर भी सोनाक्षी को लेना पड़ा उधार

शत्रुघन सिन्हा और पूनम सिन्हा के पास कुल 210 करोड़ की संपत्ति है, उनके पास 5 घर हैं लेकिन रिपोर्ट्स की मानें तो सोनाक्षी सिन्हा का इनमें से किसी पर हक नहीं है। उन्होंने खुद का घर भी उधार लेकर खरीदा था।
Written by: एंटरटेनमेंट डेस्‍क | Edited By: Gunjan Sharma
नई दिल्ली | June 25, 2024 11:44 IST
सोनाक्षी सिन्हा ने उधार लेकर खरीदा अपना घर (फोटो-इंस्टाग्राम-Aslisona)
Advertisement

मनमुटाव, इंटरफेथ मैरिज, परिवार की नाराजगी की तमाम खबरों के बाद आखिरकार सोनाक्षी सिन्हा अपने लॉन्ग टाइम बॉयफ्रेंड जहीर इकबाल के साथ शादी के बंधन में बंध चुकी हैं। दोनों को लेकर खबर थी कि वह लिव इन में रहा करते थे, लेकिन सोनाक्षी का एक इंटरव्यू इस वक्त वायरल हो रहा है, जिसमें वह कह रही हैं कि मैं अपने मां-बाप के साथ रहती हूं, मेरा खुद का भी एक घर है जहां मैं फोटोशूट और इवेंट के लिए तैयार होने जाती हूं। रिपोर्ट्स की मानें तो ये घर सोनाक्षी ने अपनी खुद की कमाई और अपने पेरेंट्स से उधार लेकर खरीदा है। शत्रुघन सिन्हा करोड़ों की संपत्ति के मालिक हैं और उनके पास 5 घर हैं, लेकिन बताया जा रहा है कि उनमें से किसी पर भी सोनाक्षी का हक नहीं है।

जी हां! मीडिया रिपोर्ट्स में बताया गया है कि शत्रुघन सिन्हा की संपत्ति पर उनकी पत्नी और दोनों बेटों का हक है। सोनाक्षी ने खुद का घर खरीदा और उसके लिए उन्होंने माता पिता से पैसे तो लिए लेकिन उधार। शत्रुघन के पास धन दौलत, घर, गाड़ी, जमीन किसी चीज की कोई कमी नहीं है, लेकिन उनकी बेटी के नाम इसमें से कुछ भी नहीं  है। आइये बताते हैं कि शॉटगन के पास कितनी संपत्ति है।

Advertisement

शत्रुघन सिन्हा की संपत्ति

लोकसभा चुनाव में शत्रुघन सिन्हा ने आसनसोल से जीत हासिल की है। उन्होंने चुनावी हलफनामे में अपनी संपत्ति की जो जानकारी दी थी, उसके मुताबिक वह 210 करोड़ की संपत्ति के मालिक हैं। उनके पास 10.93 करोड़ की चल संपत्ति है और 10.40 की चल संपत्ति उनकी पत्नी के नाम है। उनकी कुल संपत्ति में से 122 करोड़ उनके खुद के नाम है और 155 करोड़ उनकी पत्नी के नाम पर है। उनके पास 65.54 करोड़ की कारें हैं।

इतने हैं घर

शत्रुघन सिन्हा के पास 5 घर हैं एक मुंबई में जिसका नाम है 'रामायण', इसकी कीमत 88 करोड़ आंकी गई है। ये घर उनकी पत्नी पूनम सिन्हा के नाम है। इसके अलावा उनका एक घर पटना, एक मेहरौली, एक देहरादून और एक दिल्ली में है। पत्नी के अलावा इन पर उनके दोनों बेटों लव और कुश का हक है और सोनाक्षी का नाम इनमें शामिल नहीं है।

सोनाक्षी ने उधार लेकर खरीदा था अपना घर
रिपोर्ट्स के मुताबिक सोनाक्षी सिन्हा ने अपना घर खरीदने के लिए पिता शत्रुघन सिन्हा से 11.58 करोड़ और मां से 4.77 करोड़ रुपये उधार लिए थे। उनके घर की कीमत 14 करोड़ बताई गई है, जो 4,628 स्क्वायर फीट में बना है। ये घर 16वीं मंजिल पर है और मनी कंट्रोल की रिपोर्ट के मुताबिक सोनाक्षी ने इसी बिल्डिंग में 11वीं मंजिल पर भी एक घर खरीदा है।

बता दें कि सोनाक्षी सिन्हा 23 जून को जहीर इकबाल से शादी की थी। कपल ने 23 जून को रजिस्टर्ड मैरिज की और बाद में ग्रैंड रिसेप्शन दिया। इस शादी में जहीर का परिवार शामिल हुआ और सोनाक्षी के पिता शत्रुघन सिन्हा और मां पूनम सिन्हा मौजूद थे, लेकिन उनके भाई लव कुश इस शादी का हिस्सा नहीं थे।

Advertisement
Tags :
Entertainment NewsShatrugan SinhaSonakshi Sinha
विजुअल स्टोरीज
Advertisement
Jansatta.com पर पढ़े ताज़ा एजुकेशन समाचार (Education News), लेटेस्ट हिंदी समाचार (Hindi News), बॉलीवुड, खेल, क्रिकेट, राजनीति, धर्म और शिक्षा से जुड़ी हर ख़बर। समय पर अपडेट और हिंदी ब्रेकिंग न्यूज़ के लिए जनसत्ता की हिंदी समाचार ऐप डाउनलोड करके अपने समाचार अनुभव को बेहतर बनाएं ।
Advertisement