होमताजा खबरराष्ट्रीयमनोरंजन
राज्य | उत्तर प्रदेशउत्तराखंडझारखंडछत्तीसगढ़मध्य प्रदेशमहाराष्ट्रपंजाबनई दिल्लीराजस्थानबिहारहिमाचल प्रदेशहरियाणामणिपुरपश्चिम बंगालत्रिपुरातेलंगानाजम्मू-कश्मीरगुजरातकर्नाटकओडिशाआंध्र प्रदेशतमिलनाडु
वेब स्टोरीवीडियोआस्थालाइफस्टाइलहेल्थटेक्नोलॉजीएजुकेशनपॉडकास्टई-पेपर

23 जून को नहीं हो रही सोनाक्षी और जहीर इकबाल की शादी! पिता शत्रुघन सिन्हा ने दी जानकारी, बोले- जो तनाव था…

Sonakshi Sinha-Zaheer Iqbal Wedding: सोनाक्षी सिन्हा और जहीर इकबाल की शादी 23 जून को नहीं है, इस दिन रिसेप्शन है। शत्रुघन सिन्हा ने ये जानकारी दी है, लेकिन ये नहीं बताया कि शादी किस दिन है।
Written by: एंटरटेनमेंट डेस्‍क | Edited By: Gunjan Sharma
नई दिल्ली | Updated: June 22, 2024 08:40 IST
सोनाक्षी और जहीर की शादी का अपडेट (इंस्टाग्राम)
Advertisement

सोनाक्षी सिन्हा और जहीर इकबाल की शादी इस वक्त चर्चा का विषय बनी हुई है। ये शादी 23 जून को होने की खबर थी, लेकिन अब बड़ा अपडेट इसे लेकर सामने आया है। दरअसल ये शादी 23 जून को नहीं होने वाली है और इस बात की जानकारी किसी और ने नहीं बल्कि सोनाक्षी के पिता यानी शत्रुघन सिन्हा ने दी है। उनका कहना है कि इस दिन रिसेप्शन है। हालांकि उन्होंने ये नहीं बताया कि वेडिंग किस दिन है, लेकिन कयास लग रहे हैं कि आज यानी 22 जून को कपल परिवार और करीबी लोगों के बीच शादी के बंधन में बंधने वाले हैं।

टाइम्स नाऊ से बात करते हुए शत्रुघ्न सिन्हा ने इसके बारे में बताया है। उन्होंने कहा है कि शादी 23 जून को नहीं है, इस दिन रिसेप्शन है, जिसमें वह सहपरिवार शामिल होने वाले हैं। शत्रुघन सिन्हा का घर 'रामायण' रोशनी से सजाया गया है और इससे जाहिर होता है कि इस शादी को लेकर परिवार खुश है।

Advertisement

पिछले कुछ दिनों से खबर आ रही थी सिन्हा परिवार इस इंटरफेथ मैरिज से खुश नहीं है। शत्रुघन सिन्हा ने कहा था कि आजकल के बच्चे इजाजत नहीं लेते हैं और ये भी कहा जा रहा था कि उन्हें शादी की जानकारी नहीं है। इसके साथ ही सोनाक्षी के भाई लव ने भी कहा था कि उन्हें इस मैटर में कुछ नहीं बोलना है, साथ ही उनकी मां पूनम सिन्हा और लव ने सोनाक्षी को सोशल मीडिया से भी अनफॉलो कर दिया था, लेकिन अब सब ठीक नजर आ रहा है।

परिवार में था तनाव

टाइम्स नाउ की रिपोर्ट के मुताबिक शत्रुघन सिन्हा ने बताया है कि इस शादी को लेकर परिवार में तनाव था जो अब ठीक हो चुका है। उन्होंने कहा, "शादियां सबके घर में होती हैं, शादी से पहले झगड़े भी आम बात है। अब सब ठीक है जो भी तनाव था, वह दूर हो गया है, ये सब हर शादी में होता ही है।"

बेटी की शादी पर जाहिर की थी खुशी

इससे पहले शत्रुघन सिन्हा ने ये भी कहा था कि तनाव की जो खबरें आ रही हैं वो फेक हैं। उनकी एक ही बेटी है और वो उसकी शादी में जरूर शामिल होंगे। साथ ही उन्होंने जहीर और सोनाक्षी की जोड़ी को आशीर्वाद देते हुए कहा था कि दोनों साथ में बहुत अच्छे लगते हैं।

Advertisement
Tags :
Entertainment NewsShatrughan SinhaSonakshi Sinha
विजुअल स्टोरीज
Advertisement
Jansatta.com पर पढ़े ताज़ा एजुकेशन समाचार (Education News), लेटेस्ट हिंदी समाचार (Hindi News), बॉलीवुड, खेल, क्रिकेट, राजनीति, धर्म और शिक्षा से जुड़ी हर ख़बर। समय पर अपडेट और हिंदी ब्रेकिंग न्यूज़ के लिए जनसत्ता की हिंदी समाचार ऐप डाउनलोड करके अपने समाचार अनुभव को बेहतर बनाएं ।
Advertisement