scorecardresearch
For the best experience, open
https://m.jansatta.com
on your mobile browser.

सिंगर लकी अली ने IAS अधिकारी के खिलाफ दर्ज की शिकायत, जमीन हड़पने का लगाया आरोप

गायक लकी अली ने आईएएस अधिकारी रोहिणी सिंधुरी के खिलाफ कर्नाटक लोकायुक्त में शिकायत दर्ज कराई है। उन्होंने जमीन हड़पने का आरोप लगाया है। सिंगर ने सोशल मीडिया पर आरोपियों की एक लिस्ट भी शेयर की है।
Written by: एंटरटेनमेंट डेस्‍क | Edited By: Rahul Yadav
नई दिल्ली | June 21, 2024 19:02 IST
सिंगर लकी अली ने ias अधिकारी के खिलाफ दर्ज की शिकायत  जमीन हड़पने का लगाया आरोप
लकी अली ने IAS अफसर के खिलाफ दर्ज कराई शिकायत। (File Photo)
Advertisement

बॉलीवुड के जाने-माने सिंगर मकसूद एम अली, जिन्हें आप लकी अली के नाम से भी जानते हैं। उन्होंने एक आईएएस अधिकारी के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई है। भारतीय प्रशासनिक सेवा (आईएएस) अधिकारी रोहिणी सिंधुरी पर सिंगर ने जमीन हड़पने जैसे संगीन आरोप लगाए हैं। इतना ही नहीं, उन्होंने ट्विटर पर एक लिस्ट भी शेयर की है, जिसे उन्होंने इस मामले में आरोपी बताया है। इसमें IAS अफसर के पति और देवर का नाम भी शामिल है।

Advertisement

सिंगर लकी अली का आरोप है कि सिंधुरी, उनके परिवार के सदस्यों और कुछ अधिकारियों ने सरकारी संसाधनों और पैसे का इस्तेमाल करके उनकी संपत्ति पर अवैध कब्जा कर लिया है। उन्होंने गुरुवार, 20 जून को अपने ऑफिशियल एक्स (पूर्व में ट्विटर) अकाउंट से एक लिस्ट भी शेयर की है। लिस्ट में आरोपियों के नाम और डिटेल्स साझा की है। सिंगर की मानें तो रोहिणी सिंधुरी, उनके पति और उनके देवर ने अवैध रूप से जमीन पर कब्जा किया है। वो पेशे से एक पॉलिटिशयन हैं। सिंगर ने बताया कि जमीन हथियाने के लिए उन्होंने सरकारी मशीनरी और पैसे का इस्तेमाल किया है।

Advertisement

2022 में भी सिंधुरी का नाम ले चुके लकी अली

आपको बता दें कि लकी अली इसके पहले भी आईएएस अधिकारी सिंधूरी का नाम ले चुके हैं। ये मामला 2022 का है, जब उन्होंने सिंधूरी का नाम लिया था। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो दिसंबर 2022 में उन्होंने कर्नाटक पुलिस को एक थ्रेड में टैग किया था। सिंगर ने शिकायत की थी कि उनका एक खेता है, जो कि एक ट्रस्ट की संपत्ति है। सिंगर ने आरोप लगाया था कि बंगलोर के भू-माफिया सुधीर रेड्डी और मधु रेड्डी ने सिंधुरी की मदद से उस खेत पर अवैध रूप से कब्जा कर लिया है।

पहले भी विवादों में रह चुकीं IAS सिंधूरी

गौरतलब है कि आईएएस सिंधूरी कोई पहली बार विवादों में नहीं आई हैं। इसके पहले उनका नाम आईपीएस अधिकारी डी रूपा मौदगिल के साथ भी जुड़ा था। खबरों की मानें तो पिछले साल मौदगिल ने सिंधूरी के खिलाफ एक फेसबुक पोस्ट लिखी थी, जिसमें उन्होंने सिंधुरी के खिलाफ कई आरोप लगाए थे। मौदगिल ने कथित तौर पर सिंधुरी पर साथी आईएएस अधिकारियों के साथ उनकी निजी तस्वीरें साझा करने का आरोप लगाया था। ये विवाद खूब चला था। इसके बाद राज्य सरकार ने दोनों अधिकारियों का तबादला कर दिया था।

Advertisement

Advertisement
Tags :
Advertisement
Jansatta.com पर पढ़े ताज़ा एजुकेशन समाचार (Education News), लेटेस्ट हिंदी समाचार (Hindi News), बॉलीवुड, खेल, क्रिकेट, राजनीति, धर्म और शिक्षा से जुड़ी हर ख़बर। समय पर अपडेट और हिंदी ब्रेकिंग न्यूज़ के लिए जनसत्ता की हिंदी समाचार ऐप डाउनलोड करके अपने समाचार अनुभव को बेहतर बनाएं ।
×
tlbr_img1 Shorts tlbr_img2 खेल tlbr_img3 LIVE TV tlbr_img4 फ़ोटो tlbr_img5 वीडियो