scorecardresearch
For the best experience, open
https://m.jansatta.com
on your mobile browser.

CineGram: शिल्पा शेट्टी के कारण टूटा था रवीना टंडन और अक्षय कुमार का रिश्ता! बाद में एक्ट्रेस ने लगाया था धोखा देने का आरोप

Shilpa Shetty Birthday: शिल्पा शेट्टी का 8 जून को अपना 49वां जन्मदिन है। अपनी पर्सनल लाइफ के चलते वह हमेशा सुर्खियों में रही हैं। फिलहाल वह रिएलिटी शोज को जज करने को लेकर चर्चा में रहती हैं।
Written by: एंटरटेनमेंट डेस्‍क | Edited By: Gunjan Sharma
नई दिल्ली | June 08, 2024 07:32 IST
cinegram  शिल्पा शेट्टी के कारण टूटा था रवीना टंडन और अक्षय कुमार का रिश्ता  बाद में एक्ट्रेस ने लगाया था धोखा देने का आरोप
शिल्पा शेट्टी बर्थडे (फोटो-इंस्टाग्राम/Shilpa)
Advertisement

CineGram: बॉलीवुड अभिनेत्री शिल्पा शेट्टी 8 जून को अपना 49वां जन्मदिन मना रही हैं। वह अपने काम के साथ-साथ अपनी फिटनेस को लेकर हमेशा चर्चा में रहती हैं। इसके साथ ही वह अपनी पर्सनल लाइफ के लिए भी खूब सुर्खियां बटोर चुकी हैं। उनकी लाइफ हमेशा लाइमलाइट में रही है, चाहे वो पति राज कुंद्रा का लीगल केस हो या अक्षय कुमार संग उनके अफेयर के चर्चे हों। जी हा! एक वक्त था जब शिल्पा शेट्टी और अक्षय कुमार एक दूसरे को डेट कर रहे थे, लेकिन इस रिश्ता का एंड बुरे नोट पर हुआ था।

Advertisement

शिल्पा शेट्टी को मिला था प्यार में धोखा

फिल्म 'मैं खिलाड़ी तू अनाड़ी' में अक्षय कुमार और शिल्पा शेट्टी ने साथ में काम किया था। ये ही वो वक्त था जब दोनों के बीच नजदीकियां बढ़ गई थीं। शिल्पा, अक्षय के प्यार में पड़ गईं, लेकिन अक्षय डबल टाइमिंग कर रहे थे। वह एक साथ शिल्पा शेट्टी और रवीना टंडन दोनों को डेट कर रहे थे। ये ज्यादा दिनों तक नहीं चल पाया और अक्षय की पोल खुल गई। फिर क्या था न शिल्पा उनके साथ रहीं और न ही रवीना टंडन। रवीना ने कुछ समय बाद अनिल थडानी से शादी कर ली, लेकिन शिल्पा लंबे समय तक इस बात को लेकर दुखी थीं।

Advertisement

बुरी तरह भड़की थीं शिल्पा

शिल्पा शेट्टी ने कहा था कि अक्षय ने उनका इस्तेमाल किया है और जब उन्हें दूसरे का साथ मिला तो उन्हें छोड़ दिया। इतना ही नहीं शिल्पा ने ये भी कहा था कि अक्षय ने जो किया है उन्हें वो वापस मिलेगा। उस वक्त शिल्प उनसे नफरत करने लगी थीं और लोगों को लगने लगा था कि वो दोबारा कभी उनका चेहरा नहीं देखेंगी।

हालांकि कई सालों बाद एक शो में शिल्पा को अक्षय के साथ हंसी मजाक करते देखा गया था। जिसके बाद शिल्पा ने बताया था कि वो और अक्षय अब अच्छे दोस्त हैं और उनके पति राज कुंद्रा की भी अक्षय से अच्छी दोस्ती है।

Advertisement

इसके अलावा शिल्पा शेट्टी के घर की पार्टियों में ट्विंकल खन्ना को स्पॉट किया जाता है। अक्षय कुमार और शिल्पा ने 'मैं खिलाड़ी तू अनाड़ी' के बाद 'इंसाफ' और 'धड़कन' फिल्म में काम किया है।

Advertisement
Tags :
Advertisement
Jansatta.com पर पढ़े ताज़ा एजुकेशन समाचार (Education News), लेटेस्ट हिंदी समाचार (Hindi News), बॉलीवुड, खेल, क्रिकेट, राजनीति, धर्म और शिक्षा से जुड़ी हर ख़बर। समय पर अपडेट और हिंदी ब्रेकिंग न्यूज़ के लिए जनसत्ता की हिंदी समाचार ऐप डाउनलोड करके अपने समाचार अनुभव को बेहतर बनाएं ।
×
tlbr_img1 Shorts tlbr_img2 खेल tlbr_img3 LIVE TV tlbr_img4 फ़ोटो tlbr_img5 वीडियो