होमताजा खबरराष्ट्रीयमनोरंजन
राज्य | उत्तर प्रदेशउत्तराखंडझारखंडछत्तीसगढ़मध्य प्रदेशमहाराष्ट्रपंजाबनई दिल्लीराजस्थानबिहारहिमाचल प्रदेशहरियाणामणिपुरपश्चिम बंगालत्रिपुरातेलंगानाजम्मू-कश्मीरगुजरातकर्नाटकओडिशाआंध्र प्रदेशतमिलनाडु
वेब स्टोरीवीडियोआस्थालाइफस्टाइलहेल्थटेक्नोलॉजीएजुकेशनपॉडकास्टई-पेपर

नाराजगी की अफवाहों के बीच होने वाले दामाद के साथ नजर आए शत्रुघन सिन्हा, लोगों ने बताया पब्लिसिटी स्टंट

सोनाक्षी सिन्हा और जहीर इकबाल की शादी से पहले आखिरकार शत्रुघन सिन्हा अपने होने वाले दामाद के साथ नजर आए। दोनों काफी खुश दिखे।
Written by: एंटरटेनमेंट डेस्‍क | Edited By: Gunjan Sharma
नई दिल्ली | June 21, 2024 08:01 IST
सोनाक्षी सिन्हा और जहीर इकबाल की शादी से पहले होने वाले दामाद के साथ शत्रुघन सिन्हा (वीडियो ग्रैब)
Advertisement

सोनाक्षी सिन्हा और जहीर इकबाल की शादी से नाराजगी की खबरों के बीच शत्रुघन सिन्हा अपने होने वाले दामाद के साथ नजर आए। दोनों का वीडियो इंटरनेट पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें वह खुश नजर आ रहे हैं। इसके अलावा सोनाक्षी सिन्हा का भी एक वीडियो सामने आया है, जिसमें वह भी उसी जगह नजर आईं, जहां उनके पिता और होने वाले पति थे। हालांकि तीनों एक साथ नहीं दिखे। अब लोग ससुर दामाद के वीडियो पर तरह-तरह के कमेंट्स कर रहे हैं, कोई इसे पब्लिसिटी स्टंट बता रहा है, तो कोई शत्रुघन सिन्हा को दोगला कह रहा है।

बीती रात सोनाक्षी सिन्हा, जहीर इकबाल और शत्रुघन सिन्हा एक ही जगह पर स्पॉट हुए। हालांकि ये लोग एक के बाद एक किसी बिल्डिंग में एंटर हुए। पैपराजी ने सोनाक्षी सिन्हा से बात करने की कोशिश की, लेकिन वो अनसुना करते हुए आगे बढ़ गईं।

Advertisement

इसके बाद जहीर इकबाल ने भी पैपराजी को इग्नोर किया। बाद में शत्रुघन सिन्हा आए और उन्होंने मीडिया के सामने पोज दिए। कुछ देर बाद बिल्डिंग से जहीर और शत्रुघन सिन्हा साथ में निकले और पैपराजी के सामने एक दूसरे के साथ हंसी खुशी बात करते दिखे। कोई उन्हें देख खुश हो रहा है तो कोई सवाल उठा रहा है।

लोगों ने बताया दोगला

सोनाक्षी के परिवार की तरफ से इस शादी को लेकर जो रिएक्शन मिल रहे हैं, उससे साफ है कि वह लोग इससे खुश नहीं हैं। इसके लिए लोग सोनाक्षी को भी दूसरे धर्म में शादी करने के लिए ट्रोल कर रहे हैं। ऐसे में अचानक शत्रुघन सिन्हा का जहीर के साथ मीडिया के सामने आना हजम नहीं हो रहा है। लोग इसे केवल पब्लिसिटी स्टंट बता रहे हैं तो कुछ लोगों का कहना है कि शत्रुघन सिन्हा दोगले हैं।

Advertisement

इस वजह से उठ रहे सवाल

बता दें कि सोनाक्षी सिन्हा और जहीर की शादी को लेकर कई तरह की बातें हो रही हैं। कहा जा रहा है कि धर्म अलग होने के कारण सोनाक्षी का परिवार इस शादी से खुश नहीं है। उनके भाई लव और मां पूनम सिन्हा ने उन्हें सोशल मीडिया पर अनफॉलो कर दिया है। वहीं ये भी कहा जा रहा था कि पिता शत्रुघन सिन्हा अपनी इकलौती बेटी से नाराज हैं और शादी में शामिल नहीं होंगे, लेकिन अभिनेता ने इसे महज अफवाह बताया है।

क्या बोले शत्रुघन सिन्हा?

सोनाक्षी और जहीर खान की शादी के खफा होने की खबर पर शत्रुघन सिन्हा ने कहा है, "मुझे बताओ ये किसकी जिंदगी है, ये मेरी इकलौती बेटी सोनाक्षी की जिंदगी है, जिससे मैं बहुत प्यार करता हूं और गर्व करता है। वो मुझे अपनी ताकत कहती है, मैं निश्चित रूप से शादी में मौजूद रहूंगा। मैं क्यों नहीं रहूंगा?" इसके साथ ही उन्होंने इस शादी को लेकर गलत खबर फैलाने वालों को खामोश बोला है। उन्होंने कहा, "मैं उन्हें अपने सिग्नेचर डायलॉग से सावधान करना चाहूंगा: खामोश, इससे तुम्हारा कोई लेना-देना नहीं है। केवल अपने काम से काम रखो।"

Advertisement
Tags :
Entertainment NewsShatrughan SinhaSonakshi SinhaZaheer Iqbal
विजुअल स्टोरीज
Advertisement
Jansatta.com पर पढ़े ताज़ा एजुकेशन समाचार (Education News), लेटेस्ट हिंदी समाचार (Hindi News), बॉलीवुड, खेल, क्रिकेट, राजनीति, धर्म और शिक्षा से जुड़ी हर ख़बर। समय पर अपडेट और हिंदी ब्रेकिंग न्यूज़ के लिए जनसत्ता की हिंदी समाचार ऐप डाउनलोड करके अपने समाचार अनुभव को बेहतर बनाएं ।
Advertisement