scorecardresearch
For the best experience, open
https://m.jansatta.com
on your mobile browser.

इस मुस्लिम एक्ट्रेस से प्यार करते थे शत्रुघन सिन्हा, फिर अभिनेत्री को दिया ऐसा धोखा, 7 साल तक चला था रिश्ता

70 और 80 के दशक की फेमस एक्ट्रेस रीना रॉय और एक्टर शत्रुघन सिन्हा करीब 7 साल तक एक दूसरे के साथ रिश्ते में रहे थे।
Written by: एंटरटेनमेंट डेस्‍क | Edited By: Sneha Patsariya
नई दिल्ली | Updated: June 24, 2024 18:05 IST
इस मुस्लिम एक्ट्रेस से प्यार करते थे शत्रुघन सिन्हा  फिर अभिनेत्री को दिया ऐसा धोखा  7 साल तक चला था रिश्ता
शत्रुघन सिन्हा
Advertisement

बॉलीवुड एक्ट्रेस सोनाक्षी सिन्हा इन दिनों अपनी शादी को लेकर चर्चा में बनी हुई हैं।  एक्ट्रेस ने 23 जून को जहीर इकबाल संग सिविल मैरिज कर अपनी जिंदगी की नई शुरुआत कर ली है। सात साल तक एक-दूसरे को डेट करने के बाद आखिरकार कपल शादी के बंधन में बंध गए हैं।

कपल की शादी स्पेशल मैरिज एक्ट के तहत करीबी दोस्त और रिश्तेदारों के बीच हुई है, जिसकी तस्वीरें और वीडियो इस वक्त सोशल मीडिया पर छाई हुई है। जहां कुछ लोग कपल को शादी की बधाईंयां दे रहे हैं। वहीं कुछ लोग उन्हें ट्रोल भी कर रहे हैं। ऐसे में हम आपको सोनाक्षी सिन्हा के पापा, शत्रुघन सिन्हा और रीना रॉय की लव स्टोरी के बारे में बताने जा रहे हैं।

Advertisement

रीना रॉय संग रिलेशनशिप में थे शत्रुघन सिन्हा

9 जुलाई, 1980 को शत्रुघन ने एक्ट्रेस पूनम चंदिरामानी से शादी की थी। ये वो दौर था जब शत्रुघन सिन्हा का नाम रीना रॉय से जोड़ा जाता था। कहते हैं कि उस समय ये दोनों इंडस्ट्री के खास कपल्स में से एक थे। हर कोई इनके रिलेशनशिप के बारे में जानता था।

साल 1976 में रिलीज हुई फिल्म 'कालीचरण' में शत्रुघ्न सिन्हा और रीना रॉय ने पहली बार साथ काम किया था और इसी फिल्म से दोनों के बीच नजदीकियां बढ़ने लगी थीं और दोनों ने करीब 7 सालों तक एक दूसरे को डेट किया था। दोनों एक दूसरे से शादी भी करना चाहते थे, लेकिन एक दिन अचानक उनका रिश्ता खत्म हो गया। कहते हैं कि शत्रुघ्न सिन्हा ने रीना रॉय को छोड़कर एक्ट्रेस पूनम सिन्हा से शादी कर ली थी।

Advertisement

मेरा और रीना का रिश्ता पर्सनल था

एक मैगजीन को दिए इंटरव्यू में शत्रुघन सिन्हा ने अपने और रीना रॉय के रिश्ते को कबूल करते हुए कहा था कि 'रीना के साथ मेरा रिश्ता पर्सनल रहा है। लोग कहते हैं कि शादी के बाद मेरी फीलिंग रीना के लिए बदल गईं। लेकिन मेरी मानें तो यह बढ़ गई हैं। मैं भाग्यशाली हूं कि उन्होंने अपनी जिंदगी के 7 साल मुझे दिए।' वहीं शत्रुघन सिन्हा की पत्नी पूनम ने कहा था कि 'जब मुझे दोनों के अफेयर का पता चला तो मैं इनके रास्ते से हट गई थी। लेकिन शत्रु ऐसी लड़की से शादी नहीं करना चाहते थे, जिन पर वे विश्वास नहीं करते थे। मैं यह बात जानती थी कि शादी के बाद भी उनका अफेयर चला।'

Advertisement
Tags :
Advertisement
Jansatta.com पर पढ़े ताज़ा एजुकेशन समाचार (Education News), लेटेस्ट हिंदी समाचार (Hindi News), बॉलीवुड, खेल, क्रिकेट, राजनीति, धर्म और शिक्षा से जुड़ी हर ख़बर। समय पर अपडेट और हिंदी ब्रेकिंग न्यूज़ के लिए जनसत्ता की हिंदी समाचार ऐप डाउनलोड करके अपने समाचार अनुभव को बेहतर बनाएं ।
×
tlbr_img1 Shorts tlbr_img2 खेल tlbr_img3 LIVE TV tlbr_img4 फ़ोटो tlbr_img5 वीडियो