होमताजा खबरराष्ट्रीयमनोरंजन
राज्य | उत्तर प्रदेशउत्तराखंडझारखंडछत्तीसगढ़मध्य प्रदेशमहाराष्ट्रपंजाबनई दिल्लीराजस्थानबिहारहिमाचल प्रदेशहरियाणामणिपुरपश्चिम बंगालत्रिपुरातेलंगानाजम्मू-कश्मीरगुजरातकर्नाटकओडिशाआंध्र प्रदेशतमिलनाडु
वेब स्टोरीवीडियोआस्थालाइफस्टाइलहेल्थटेक्नोलॉजीएजुकेशनपॉडकास्टई-पेपर

सोनाक्षी की शादी के 5 दिन बाद शत्रुघन सिन्हा की बिगड़ी तबीयत, अस्पताल में कराना पड़ा भर्ती

बॉलीवुड एक्ट्रेस सोनाक्षी सिन्हा ने हाल ही में जहीर इकबाल से शादी की। अब शादी के 5 दिन के बाद ही एक्ट्रेस के पिता और एक्टर शत्रुघन सिन्हा की तबीयत बिगड़ने की खबर सामने आ रही है। उन्हें अस्पताल में एडमिट कराया गया है।
Written by: एंटरटेनमेंट डेस्‍क | Edited By: Rahul Yadav
नई दिल्ली | Updated: June 29, 2024 11:11 IST
शत्रुघन सिन्हा की बिगड़ी तबीयत। (Photo- Sonakshi sinha/Insta)
Advertisement

Shatrughan Sinha Hospitalised: बॉलीवुड एक्ट्रेस सोनाक्षी सिन्हा (Sonakshi Sinha) पिछले दिनों अपनी शादी को लेकर चर्चा में रहीं। उन्होंने जहीर इकबाल के साथ रजिस्टर मैरिज की। बधाइयों और सेलिब्रेशन के बीच बुरी खबर सामने आ रही है कि शत्रुघन सिन्हा की तबीयत बिगड़ गई है। वो अस्पताल में एडमिट हैं। हाल ही में एक्ट्रेस को भी अस्पताल के बाहर स्पॉट किया गया, जिसका वीडियो भी सामने आया था। इसके बाद चर्चा होने लगी कि सोनाक्षी प्रेग्नेंट हैं? हालांकि, अब शत्रुघन सिन्हा के तबीयत बिगड़ने की खबर सामने आ रही है।

मीडिया रिपोर्ट्स में शत्रुघन सिन्हा की तबीयत को लेकर कहा जा रहा है कि अब वो बिल्कुल ठीक हैं। वो रूटीन चेकअप के लिए गए हुए थे। आपको बता दें कि पहले ऐसी खबरें थी कि शत्रुघन बेटी सोनाक्षी की शादी से खुश नहीं हैं और वो शादी में शामिल नहीं होना चाहते हैं। हालांकि, बाद में एक्टर ने इन खबरों पर विराम लगाया और वो इस फंक्शन का हिस्सा बने थे। उन्हें काफी खुश भी देखा था। बताया जा रहा है कि वो शादी के कार्यक्रम के दौरान हुई भागदौड़ की वजह से काफी थक गए थे। इसलिए, वो रेगुलर चेकअप के लिए अस्पताल गए थे। वहीं, उनकी बेटी सोनाक्षी सिन्हा भी अपने पिता का हाल चाल लेने के लिए हॉस्पिटल पहुंची थीं।

Advertisement

सोनाक्षी की शादी में खूब मना जश्न

आपको बता दें कि सोनाक्षी सिन्हा की शादी में खूब जश्न मना है। एक्ट्रेस ने 5 दिन पहले यानी कि 23 जून, 2024 को रजिस्टर मैरिज की थी। इसके बाद उसी शाम कपल ने मुंबई में ही एक ग्रैंड रिसेप्शन होस्ट किया था। इसमें बॉलीवुड से सलमान खान, हनी सिंह, संजय लीला भंसाली, अदिति राव हैदरी और सिद्धार्थ जैसे एक्टर्स पहुंचे थे। पार्टी में एक्ट्रेस को जमकर ठुमका लगाते हुए भी देखा गया था।

Advertisement

सोनाक्षी सिन्हा ने पहनी थी 40 साल पुरानी साड़ी

गौरतलब है कि सोनाक्षी सिन्हा ने शादी में अपनी मां की 40 साल पुरानी साड़ी पहनी थी, जो पूनम सिन्हा ने अपनी शादी के दौरान पहनी थी। बहरहाल, अगर सोनाक्षी के वर्क फ्रंट की बात करें तो उनकी फिल्म 'ककूड़ा' रिलीज होने वाली है। इसे सिनेमाघरों में 12 जुलाई को रिलीज किया जाएगा। इस फिल्म का सामना कमल हासन की 'इंडियन 2' से होगा।

Advertisement
Tags :
Entertainment NewsShatrughan SinhaSonakshi Sinha
विजुअल स्टोरीज
Advertisement
Jansatta.com पर पढ़े ताज़ा एजुकेशन समाचार (Education News), लेटेस्ट हिंदी समाचार (Hindi News), बॉलीवुड, खेल, क्रिकेट, राजनीति, धर्म और शिक्षा से जुड़ी हर ख़बर। समय पर अपडेट और हिंदी ब्रेकिंग न्यूज़ के लिए जनसत्ता की हिंदी समाचार ऐप डाउनलोड करके अपने समाचार अनुभव को बेहतर बनाएं ।
Advertisement