scorecardresearch
For the best experience, open
https://m.jansatta.com
on your mobile browser.

'मुगलों के स्वागत के लिए…' सोनाक्षी- जहीर की शादी के लिए रोशनी से सजा शत्रुघन सिन्हा का घर 'रामायण' तो लोगों ने किया ट्रोल

Sonakshi Sinha Zaheer Iqbal Wedding: सोनाक्षी सिन्हा और जहीर इकबाल रजिस्टर्ड मैरिज करने वाले हैं और ये शादी जहीर के घर पर होगी।
Written by: एंटरटेनमेंट डेस्‍क | Edited By: Gunjan Sharma
नई दिल्ली | Updated: June 22, 2024 13:20 IST
 मुगलों के स्वागत के लिए…  सोनाक्षी  जहीर की शादी के लिए रोशनी से सजा शत्रुघन सिन्हा का घर  रामायण  तो लोगों ने किया ट्रोल
सोनाक्षी और जहीर इकबाल की शादी
Advertisement

सोनाक्षी सिन्हा और जहीर इकबाल की शादी इस वक्त चर्चा में बनी हुई है। इंटरनेट पर इस वक्त ये इंटरफेथ मैरिज हॉट टॉपिक बनी हुई है। सोशल मीडिया पर शत्रुघन के बंगले 'रामायण' की तस्वीर सामने आई है, जिसे रोशनी से सजाया गया है। शत्रुघन सिन्हा के घर की तस्वीर देख कई लोग अच्छे कमेंट्स कर रहे हैं, तो तमाम लोग ऐसे भी हैं जो इस शादी को लेकर सिन्हा परिवार को ट्रोल कर रहे हैं। एक यूजर का कहना है कि मुगलों के स्वागत के लिए रामायण को सजाया गया है।

Advertisement

कई मंजिला शत्रुघन सिन्हा का आलीशान बंगला सोनाक्षी की शादी पर जगमगा रहा है, लेकिन जहीर इकबाल से उनकी शादी को लोग सामुदायिक मुद्दा बना दिया है। लोगों का कहना है कि शत्रुघन सिन्हा के भाइयों का नाम भरत और लक्ष्मण है,  बेटों का नाम लव और कुश है, घर का नाम रामायण है और इनकी बेटी सोनाक्षी एक मुस्लिम से शादी कर रही है।

Advertisement

यूजर्स के कमेंट्स

अभिनेता के घर का जो वीडियो सामने आया है, उसपर लोग तरह-तरह के कमेंट्स कर रहे हैं। एक यूजर ने लिखा, "प्यार अंधा होता है।" एक ने लिखा, "मतलब रामायण में रावण की एंट्री हो गई।" रचना नाम की यूजर ने लिखा, "ये सब अच्छा नहीं लग रहा है पिताजी अब बीजेपी में नहीं हैं, अब अपने घर का नाम बदल लीजिए।" प्रद्युमन नाम के यूजर ने लिखा, "मुगलों के स्वागत के लिए रामायण जगमगा रहा है।" अन्य यूजर ने लिखा, "सोनाक्षी सिन्हा को जहीर इकबाल से शादी करने की आजादी है। सोनाक्षी दूसरे धर्म के लड़के से शादी कर रही है। कोई नहीं इन दोनों की शादी देखते हैं कब तक चलती है।"

सोनाक्षी सिन्हा की शादी को लेकर खबर थी कि ये शादी 23 जून को हो रही है, लेकिन शत्रुघन सिन्हा ने कहा है कि उस दिन रिसेप्शन है। जिससे ये साफ होता है कि ये कपल 22 जून को शादी करने वाला है। इस शादी में दोनों परिवार के लोग और करीबी दोस्त शामिल होंगे।

Advertisement

मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो सोनाक्षी और जहीर रजिस्टर्ड मैरिज करने वाले हैं और उसके बाद सबको ग्रैंड रिसेप्शन देंगे। ये शादी जहीर इकबाल के घर पर होने की खबर है। हालांकि अब तक इसे लेकर कोई आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है।

Advertisement
Tags :
Advertisement
Jansatta.com पर पढ़े ताज़ा एजुकेशन समाचार (Education News), लेटेस्ट हिंदी समाचार (Hindi News), बॉलीवुड, खेल, क्रिकेट, राजनीति, धर्म और शिक्षा से जुड़ी हर ख़बर। समय पर अपडेट और हिंदी ब्रेकिंग न्यूज़ के लिए जनसत्ता की हिंदी समाचार ऐप डाउनलोड करके अपने समाचार अनुभव को बेहतर बनाएं ।
×
tlbr_img1 Shorts tlbr_img2 खेल tlbr_img3 LIVE TV tlbr_img4 फ़ोटो tlbr_img5 वीडियो