होमताजा खबरचुनावराष्ट्रीयमनोरंजनटी20 विश्व कप
राज्य | उत्तर प्रदेशउत्तराखंडझारखंडछत्तीसगढ़मध्य प्रदेशमहाराष्ट्रपंजाबनई दिल्लीराजस्थानबिहारहिमाचल प्रदेशहरियाणामणिपुरपश्चिम बंगालत्रिपुरातेलंगानाजम्मू-कश्मीरगुजरातकर्नाटकओडिशाआंध्र प्रदेशतमिलनाडु
वेब स्टोरीवीडियोआस्थालाइफस्टाइलहेल्थटेक्नोलॉजीएजुकेशनपॉडकास्टई-पेपर

शाहरुख खान ने 1 या 2 नहीं बल्कि कई बार की है गौरी खान से शादी, सालों बाद खुला राज

जब अभिनेता ने गौरी खान से शादी की थी, तब उनके पास अपना एक खुद का घर भी नहीं था। उस बीच उनका करियर शुरू ही हुआ था, तभी उनकी फिल्म के प्रोड्यूसर विवेक वासवानी ने उनकी मदद की थी।
Written by: एंटरटेनमेंट डेस्‍क | Edited By: Sneha Patsariya
नई दिल्ली | February 22, 2024 17:33 IST
शाहरुख खान और गौरी खान (image: instagram)
Advertisement

बॉलीवुड के सुपरस्टार शाहरुख खान ने अपने दम पर इंडस्ट्री में पहचान बनाई थी। किंग खान ने अपने करियर में कई रोमांटिक फिल्में दी हैं। यही वजह है कि उन्हें रोमांस का बादशाह कहा जाता है। केवल फिल्मों में ही नहीं बल्कि रियल लाइफ में भी शाहरुख काफी रोमांटिक हैं। किंग खान अकसर ही कपल गोल्स देते नजर आते हैं।

शाहरुख-गौरी की लवस्टोरी से तो सभी बाकिफ हैं। एक्टर ने साल 25 अक्टूबर 1991 में गौरी खान शादी की थी। लेकिन क्या आप जानते हैं कि किंग खान ने गौरी खा ने से एक तीन बार शादी की है। इस बात का खुलासा हाल ही मे प्रोड्यूसर विवेक वासवानी ने किया है। इसी के साथ उन्होंने कई ऐसी बाते बताई हैं, जिसके बारे में शायद ही आपको पता हो। विवेक, किंग खान के करीबी दोस्तों में से एक हैं और वह शाहरुख खान की शादी में भी शामिल हुए थे।

Advertisement

विवेक वासवानी के घर रहते थे शाहरुख

सिद्धार्थ कन्नन के साथ एक इंटरव्यू में विवेक वासवानी ने शाहरुख खान की शादी का जिक्र करते हुए कहा कि "जब शाहरुख की शादी हुई तो वह मेरे साथ मेरे घर में रहता था। शादी के बाद, हम गौरी को दार्जिलिंग ले गए क्योंकि हमें राजू बन गया जेंटलमैन का टाइटल सॉन्ग शूट करना था। जब वे मुंबई लौटे, तो निश्चित रूप से वे मेरे घर पर नहीं रह सकते थे, इसलिए तभी मैंने कपल को तोहफे के रूप में मैंने उन्हें 5 स्टार होटल सन एन सैंड में पांच दिन का समय दिया, फिर वे अजीज के घर चले गए।"

एक दिन में की थी 3 बार शादी

वहीं जब विवेक से एक्टर की शादी के बारे में पूछा गया तो उन्होंने बताया कि "शाहरुख की एक शानदार शादी थी, जिसमें सब कुछ अच्छा था और खूब मौज-मस्ती थी। इस कपल ने एक ही दिन में रजिस्टर्ड वेडिंग के साथ-साथ हिंदू और मुस्लिम रीति-रिवाज से शादी की थी।"

विवेक ने आगे बताया कि गौरी ने कभी उनसे बहुत ज्यादा बात नहीं की। लेकिन वह बहुत अच्छी इंसान हैं। वह हमेशा उनके साथ अच्छे से रहती हैं। विवेक ने शुरुआती दिनों में शाहरुख की खूब मदद की। लेकिन उन्होंने यह भी बताया कि वह किंग खान की सफलता के पीछे की वजह नही हैं। शाहरुख खान और गौरी खान की शादी को अब 32 साल हो गए हैं।

Advertisement
Tags :
BollywoodEntertainment Newsgauri khanshah rukh khan
विजुअल स्टोरीज
Advertisement
Jansatta.com पर पढ़े ताज़ा एजुकेशन समाचार (Education News), लेटेस्ट हिंदी समाचार (Hindi News), बॉलीवुड, खेल, क्रिकेट, राजनीति, धर्म और शिक्षा से जुड़ी हर ख़बर। समय पर अपडेट और हिंदी ब्रेकिंग न्यूज़ के लिए जनसत्ता की हिंदी समाचार ऐप डाउनलोड करके अपने समाचार अनुभव को बेहतर बनाएं ।
Advertisement