scorecardresearch
For the best experience, open
https://m.jansatta.com
on your mobile browser.

शाहिद कपूर ने 'कबीर सिंह' की आलोचना पर पहली बार तोड़ी चुप्पी, बोले- मुझे इस बात का अहसास हुआ कि…

शाहिद कपूर इन दिनों अपनी फिल्म 'तेरी बातों में ऐसा उलझा जिया' को लेकर चर्चा में हैं।
Written by: एंटरटेनमेंट डेस्‍क | Edited By: Sneha Patsariya
नई दिल्ली | February 11, 2024 14:32 IST
शाहिद कपूर ने  कबीर सिंह  की आलोचना पर पहली बार तोड़ी चुप्पी  बोले  मुझे इस बात का अहसास हुआ कि…
शाहिद कपूर (फोटो-इंस्टाग्राम@shahidkapoor)
Advertisement

बॉलीवुड एक्टर शाहिद कपूर इन दिनों अपनी हालिया रिलीज फिल्म 'तेरी बातों में ऐसा उलझा जिया' से चर्चा में हैं। इस फिल्म को खूब पसंद किया जा रहा है। फिल्म में कृति सेनन भी लीड रोल में हैं। फिल्म ने जहां पहले दिन 6-7 करोड़ का कलेक्शन किया तो वहीं दूसरे दिन यह आंकड़ा बढ़कर 9.50 करोड़ पहुंच गया।

Advertisement

शाहिद कपूर को काफी समय से एक अलग तरह की फिल्में करते हुए देखा जा रहा है। उनकी नेटफ्लिक्स सीरीज 'फर्जी' और 'ब्लडी डैडी' को काफी पसंद किया गया। इसके अलावा उनकी साल 2019 में रिलीज हुई फिल्म 'कबीर सिंह' ने बॉक्स ऑफिस पर शानदार प्रदर्शन किया था। हालांकि इस फिल्म को काफी आलोचनाओं का सामना करना पड़ा था।

Advertisement

संदीप रेड्डी वांगा के निर्देशन में बनी इस फिल्म को भी एनिमल की तरह ही महिला विरोधी बताया गया था। वहीं अब हाल ही में शाहिद कपूर ने 'कबीर सिंह' की आलोचना पर अपनी चुप्पी तोड़ी है।

शाहिद कपूर ने क्या कहा

शाहिद कपूर ने हाल ही में  क्विंट नियॉन से बातचीत करते हुए बताया कि 'कबीर सिंह' के बाद मुझे इस बात का अहसास हुआ कि मैं क्रिटिक्स के लिए फिल्में नहीं बनाना चाहता हूं। मैं अवॉर्ड पाने के लिए फिल्में नहीं बनाना चाहता हूं। मैं बस लोगों के लिए फिल्में बनाना चाहता हूं। कबीर सिंह के किरदार की काफी आलोचना हुई थी। लेकिन बावजूद इसके इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर शानदार प्रदर्शन किया था। हालांकि मुझे कभी नहीं लगा कि कबीर सिंह एक अच्छा इंसान था। उसे सच्चा प्यार मिला, लेकिन बाद में उसे उससे भी परेशानी हो गई थी। यही वो चीजें है, जो उसे देखने लायक बनाती हैं। कबीर सिंह एक खराब किरदार था और यह बात हम शुरू से करते रहे हैं।'

Advertisement

Also Read
Advertisement

'तेरी बातों में ऐसा उलझा जिया' कलेक्शन

वहीं शाहिद कपूर और कृति सेनन स्टारर फिल्म 9 फरवरी को सिनेमाघरों में रिलीज हो चुकी है। फिल्म का बजट लगभग 75 करोड़ रुपये बताया जा रहा है। फिल्म ने ओपनिंग डे पर 6.7 करोड़ का कलेक्शन किया था। वहीं दूसरे दिन फिल्म ने 9.50 करोड़ का बिजनेस किया। इसी के साथ ‘तेरी बातों में ऐसा उलझा जिया’ की दो दिनों की टोटल कमाई 16.20 करोड़ हो गई है।

Advertisement
Tags :
Advertisement
Jansatta.com पर पढ़े ताज़ा एजुकेशन समाचार (Education News), लेटेस्ट हिंदी समाचार (Hindi News), बॉलीवुड, खेल, क्रिकेट, राजनीति, धर्म और शिक्षा से जुड़ी हर ख़बर। समय पर अपडेट और हिंदी ब्रेकिंग न्यूज़ के लिए जनसत्ता की हिंदी समाचार ऐप डाउनलोड करके अपने समाचार अनुभव को बेहतर बनाएं ।
×
tlbr_img1 Shorts tlbr_img2 खेल tlbr_img3 LIVE TV tlbr_img4 फ़ोटो tlbr_img5 वीडियो