scorecardresearch
For the best experience, open
https://m.jansatta.com
on your mobile browser.

तलाक का दर्द झेल चुकी हैं संजीदा शेख, अब इस एक्टर संग है अफेयर के चर्चे, बोलीं- 'बार-बार प्यार हो सकता है…'

Sanjeeda Sheikh: टीवी से लेकर बॉलीवुड तक का सफर तय करने वाली एक्ट्रेस संजीदा शेख का कहना है कि प्यार एक नहीं बल्कि कई बार हो सकता है। उन्होंने इसे दुनिया की ब्यूटीफुल चीज बताया है।
Written by: एंटरटेनमेंट डेस्‍क | Edited By: Rahul Yadav
नई दिल्ली | June 08, 2024 14:38 IST
तलाक का दर्द झेल चुकी हैं संजीदा शेख  अब इस एक्टर संग है अफेयर के चर्चे  बोलीं   बार बार प्यार हो सकता है…
प्यार को लेकर बोलीं संजीदा शेख (Photos- Sanjeeda Sheikh/Insta)
Advertisement

टीवी से लेकर बॉलीवुड तक का सफर तय करने वाली एक्ट्रेस संजीदा शेख अब ओटीटी की दुनिया में भी कदम रख चुकी हैं। हाल ही में वो संजय लीला भंसाली (Sanjay Leela Bhansali) की वेब सीरीज 'हीरामंडी' में अहम रोल प्ले किया था। इसमें उन्होंने वहीदा का रोल प्ले किया था। इसे काफी पसंद किया गया था। फिल्मों के अलावा एक्ट्रेस इन दिनों एक्टर हर्षवर्धन राणे को डेट कर रही हैं। इसी बीच संजीदा शेख ने लव को लेकर बात की है और कहा कि प्यार बार-बार किया जा सकता है।

Advertisement

दरअसल, पर्सनल लाइफ को लेकर चर्चा में रह रहीं एक्ट्रेस संजीदा शेख ने हाल ही में फिल्मीज्ञान से बातचीत की। इस दौरान उनसे प्यार की डेफिनेशन के बारे में पूछा गया था तो उन्होंने कहा कि ये दुनिया की सबसे खूबसूरत चीज है। इसे बार-बार किया जा सकता है। इसके साथ ही एक्ट्रेस ने आगे कहा कि अगर प्यार किसी सही व्यक्ति से मिल जाए तो उसे संभालकर रख लेना चाहिए और उसके साथ ही हर पल को इन्जॉय करना चाहिए। उनका मानना है कि प्यार बहुत ही प्यारी चीज है।

Advertisement

तलाकशुदा हैं संजीदा शेख

आपको बता दें कि संजीदा शेख शादीशुदा हैं। उनकी 4 साल की बेटी है, जो सरोगेसी से हुई थी। उनका आमिर अली संग तलाक हो चुका है। साल 2021 में वो पति से अलग हुई थीं। तभी से वो बतौर सिंगल मगर बेटी की परवरिश कर रही हैं।

हर्षवर्धन राणे संग रिश्ते को किया कंफर्म!

इतना ही नहीं, हाल ही में दिए इंटरव्यू में संजीदा शेख ने हर्षवर्धन संग अपने रिश्ते को कंफर्म किया है। उन्होंने कहा था कि उनकी जिंदगी में प्यार की कमी नहीं है और इंसान को प्यार बार-बार हो सकता है। ये दुनिया की खूबसूरत चीज है। उनका मानना है कि अगर सही इंसान से प्यार मिलता हो तो उसे संभाल कर रखना चाहिए। उसके साथ खूबसूरत पल बिताओ। संजीदा ने आगे ये भी कहा था कि इंसान को जिंदगी में ऐसे इंसान की जरूरत होती है, जो उसे पूरा करे। उन्होंने बेटी से प्यार की बात कबूलते हुए कहा था कि उसके लिए प्यार को शब्दों में बयां नहीं किया जा सकता है। वहीं, बिना नाम लिए हर्षवर्धन संग रिश्ते को लेकर कहा था कि प्यार मिल जाता है प्यार बहुत खुबसूरत होता है।

Advertisement

Advertisement
Tags :
Advertisement
Jansatta.com पर पढ़े ताज़ा एजुकेशन समाचार (Education News), लेटेस्ट हिंदी समाचार (Hindi News), बॉलीवुड, खेल, क्रिकेट, राजनीति, धर्म और शिक्षा से जुड़ी हर ख़बर। समय पर अपडेट और हिंदी ब्रेकिंग न्यूज़ के लिए जनसत्ता की हिंदी समाचार ऐप डाउनलोड करके अपने समाचार अनुभव को बेहतर बनाएं ।
×
tlbr_img1 Shorts tlbr_img2 खेल tlbr_img3 LIVE TV tlbr_img4 फ़ोटो tlbr_img5 वीडियो