scorecardresearch
For the best experience, open
https://m.jansatta.com
on your mobile browser.

'700 करोड़ की रामायण में रोड साइड गुंडा दिखाया', प्रभास की 'आदिपुरुष' पर भड़कीं सीता दीपिका चिखलिया

रामानंद सागर के टीवी शो 'रामायण' में देवी सीता की भूमिका निभाने वाली एक्ट्रेस दीपिका चिखलिया नो हाल ही में दिए इंटरव्यू साल 2023 में रिलीज हुई 'आदिपुरुष' को लेकर अपनी राय रखी है।
Written by: एंटरटेनमेंट डेस्‍क | Edited By: Sneha Patsariya
नई दिल्ली | June 09, 2024 14:09 IST
 700 करोड़ की रामायण में रोड साइड गुंडा दिखाया   प्रभास की  आदिपुरुष  पर भड़कीं सीता दीपिका चिखलिया
दीपिका चिखलिया (image: youtube still video)
Advertisement

80 के दशक में रामानंद सागर की रामायण में माता सीता के रोल से पहचान बनाने वाली एक्ट्रेस दीपिका चिखलिया ने घर-घर में पहचान बनाई है। इस सीरियल में दीपिका अरुण गोविल (राम) और सुनील लहरी (Sunil Lahri) के साथ नजर आई थीं। अब हाल ही में दीपिका चिखलिया ने नितेश तिवारी की रामायण पर नाराजगी जताई थी। वहीं अब उन्होंने साल 2023 में रिलीज हुई प्रभास, कृति सेनन और सैफ अली खान स्टारर 'आदिपुरुष' को लेकर बात की है।

इस फिल्म की रिलीज के पहले से ही इस पर विवाद शुरू हो गया था। फिल्म के मेकर्स को काफी आलोचनाओं का सामना करना पड़ा था। फिल्म में जिस तरह से 'आदिपुरुष' में रावण के किरदार को दिखाया गया था उस पर लोगों ने काफी गुस्सा जताया था। अब इस पर दीपिका चिखलिया ने भी अपनी नाराजगी व्यक्त की है।

Advertisement

'आदिपुरुष' पर क्या बोलीं दीपिका चिखलिया

दीपिका चिखलिया ने हाल ही में इंडिया टुडे को दिए इंटरव्यू में कहा कि 'हर बार होता क्या है एक पांच या आठ साल का बच्चा है, उसने अपने माता-पिता के साथ यह फिल्म देखी। जब वह बड़ा होगा उसे वो याद रहेगा कि उनसे 'आदिपुरुष' में क्या देखा था। ये आपके फ्यूचर को बर्बाद कर रहा है। यह चीज मुझे सबसे ज्यादा परेशान करती है। आपकी लाइफ के उस प्वाइंट पर वो आपको यह नहीं समझाएंगे कि रावण ऐसा नहीं था। वो मांस नहीं खाता था।'

वह शिव भक्त था

 बता दें कि फिल्म में एक जगह रावण को नॉनवेज खाते हुए दिखाया गया था। इसी पर दीपिका ने कहा कि 'रावण ब्राह्मण था। वह शिव भक्त था। उसमें कई क्वालिटी थीं। वह सिर्फ विलेन नहीं था। वह सिर्फ बुरा आदमी नहीं था। उसने एकमात्र बुरी बात यह की थी कि किसी की पत्नी का हरण किया था। नहीं तो वह विद्वान था। उनको 700 करोड़ की फिल्म में रोडसाइड गुंडा दिखाना सही नहीं था।'

वहीं जब दीपिका से पूछा गया कि क्या उन्होंने 'आदिपुरुष' देखी है? इसके जवाब में एक्ट्रेस ने कहा कि 'मैंने टीवी पर थोड़ी बहुत देखी और वाकई बहुत ज्यादा हर्ट हुई थी। मुझे ये बिल्कुल भी पसंद नहीं आई।'

Advertisement

रणबीर कपूर की 'रामायण' पर क्या बोली थीं दीपिका

मालूम हो कि दीपिका ने रणबीर कपूर की रामायण पर अपनी राय रखते हुए कहा था कि 'धार्मिक ग्रंथों में बदलाव नहीं किया जाना चाहिए। उन्होंने आगे कहा, 'ईमानदारी से कहूं तो, मैं उन लोगों से काफी निराश हूं जो रामायण बनाते रहते हैं क्योंकि मुझे नहीं लगता कि आपको ये करना चाहिए। लोग इसे गड़बड़ कर रहे हैं। मुझे नहीं लगता कि लोगों को बार-बार रामायण बनानी चाहिए क्योंकि हर बार जब वे इसे बनाते हैं, तो कुछ नया लाना चाहते हैं।'

Advertisement
Tags :
Advertisement
Jansatta.com पर पढ़े ताज़ा एजुकेशन समाचार (Education News), लेटेस्ट हिंदी समाचार (Hindi News), बॉलीवुड, खेल, क्रिकेट, राजनीति, धर्म और शिक्षा से जुड़ी हर ख़बर। समय पर अपडेट और हिंदी ब्रेकिंग न्यूज़ के लिए जनसत्ता की हिंदी समाचार ऐप डाउनलोड करके अपने समाचार अनुभव को बेहतर बनाएं ।
×
tlbr_img1 Shorts tlbr_img2 खेल tlbr_img3 LIVE TV tlbr_img4 फ़ोटो tlbr_img5 वीडियो