scorecardresearch
For the best experience, open
https://m.jansatta.com
on your mobile browser.

भारत की दीवानी हुईं रिहाना! वापस लौटते हुए बोलीं- आई लव इंडिया, खुश हुए फैंस

रिहाना ने अंबानी परिवार के फंक्शन में परफॉर्म किया और कपल को बधाई दी। इसके बाद वापस लौटते वक्त उन्होंने भारत की तारीफ करते हुए कहा,'आई लव इंडिया'। उन्होंने पैपराजी को ढेर सारे पोज दिए।
Written by: Gunjan Sharma | Edited By: गुंजन शर्मा
नई दिल्ली | Updated: March 02, 2024 10:18 IST
भारत की दीवानी हुईं रिहाना  वापस लौटते हुए बोलीं  आई लव इंडिया  खुश हुए फैंस
सिंगर रिहाना (फोटो-jansatta)
Advertisement

हॉलीवुड की पॉप स्टार रिहाना, अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट की प्रीवेडिंग सेरेमनी के फंक्शन में परफॉर्म करने भारत आई थीं। 1 मार्च को जामनगर में हुए पहले फंक्शन में रिहाना ने चार चांद लगा दिए। उन्होंने अपनी परफॉर्मेंस से सबको दीवाना बना दिया। इसके बाद वह वह सबसे बहुत प्यार से मिलीं। इतना ही नहीं रिहाना ने बताया कि उन्हें भारत से प्यार हो गया है।

Advertisement

रिहाना के कई वीडियो सामने आए हैं, जिनमें वह भारत में अपने अनुभव और अंबानी के फंक्शन में अपने शो के बारे में बात कर रही हैं। रिहाना ने मीडिया को अपने शो के बारे में बताया कि शो बेस्ट था। उन्होंने कहा, 'आई लव इंडिया' और पैपराजी को ढेर सारे पोज दिए।

Advertisement

आपको बता दें कि जामनगर में रिहाना की परफॉर्मेंस दमदार रही। उनके गानों पर अंबानी परिवार से लेकर आए हुए सभी मेहमान खुद को झूमने से रोक नहीं पाए। रिहाना ने अपने सुपरहिट गाने जैसे 'पोर इट अप', 'वाइल्ड थिंग्स' और 'डायमंड्स' समेत कई गाने गाए। रिहाना ने नियोन ग्रीन कलर की शानदार ड्रेस पहनी थी। अंबानी परिवार स्टेज पर आकर रिहाना के साथ झूमा। मुकेश अंबानी, नीता, श्लोका, ईशा, आकाश और अनंत-राधिका सहित अंबानी परिवार मंच पर रिहाना के साथ शामिल हुआ।

रिहाना ने अपनी परफॉर्मेंस की शुरुआत सभी को ग्रीट करते हुए की और बताया कि ये अनुभव उनके लिए काफी खास है, क्योंकि इससे पहले वह कभी भारत नहीं आई हैं। उन्होंने कहा कि अंबानी परिवार के कारण वह भारत आई हैं। उन्होंने अनंत और राधिका को बधाई देते हुए कहा कि उन्हें यहां बुलाने के लिए शुक्रिया।

Advertisement

Also Read
Advertisement

Anant Radhika Pre Wedding LIVE: रिहाना ने कपल को दी बधाई, फंक्शन में स्टार्स ने लगाए चार चांद

शनिवार सुबह रिहाना को एयरपोर्ट पर स्पॉट किया गया। उन्होंने  ने भारत को अलविदा कहा और फोटोग्राफरों से बातचीत भी की। हवाई अड्डे की ओर जाने से पहले रिहाना ने फोटोग्राफरों और सुरक्षाकर्मियों के साथ फोटो खिंचवाईं।

Advertisement
Tags :
Advertisement
Jansatta.com पर पढ़े ताज़ा एजुकेशन समाचार (Education News), लेटेस्ट हिंदी समाचार (Hindi News), बॉलीवुड, खेल, क्रिकेट, राजनीति, धर्म और शिक्षा से जुड़ी हर ख़बर। समय पर अपडेट और हिंदी ब्रेकिंग न्यूज़ के लिए जनसत्ता की हिंदी समाचार ऐप डाउनलोड करके अपने समाचार अनुभव को बेहतर बनाएं ।
×
tlbr_img1 Shorts tlbr_img2 खेल tlbr_img3 LIVE TV tlbr_img4 फ़ोटो tlbr_img5 वीडियो