scorecardresearch
For the best experience, open
https://m.jansatta.com
on your mobile browser.

Rhea Chakraborty Net Worth: महंगी गाड़ियां और लाखों का फ्लैट, आलीशान जिंदगी जीती हैं रिया चक्रवर्ती, फिल्में फ्लॉप लेकिन करोड़ों में दौलत

Rhea Chakraborty Net Worth: क्या आपको पता है कि फ्लॉप फिल्में देने के बावजूद रिया चक्रवर्ती की नेट वर्थ कितनी है? एक्टर सुशांत सिंह राजपूत मर्डर केस में वो जेल भी जा चुकी हैं।
Written by: बिजनेस डेस्क | Edited By: Naina Gupta
Updated: July 01, 2024 11:29 IST
rhea chakraborty net worth  महंगी गाड़ियां और लाखों का फ्लैट  आलीशान जिंदगी जीती हैं रिया चक्रवर्ती  फिल्में फ्लॉप लेकिन करोड़ों में दौलत
Rhea Chakraborty Net Worth: रिया चक्रवर्ती की नेट वर्थ कितनी है?
Advertisement

Rhea Chakraborty Net Worth: रिया चक्रवर्ती बॉलीवुड का एक ऐसा नाम है जो कई महीनों तक मीडिया की सुर्खियों में रहा। लेकिन इन सुर्खियों की वजह उनकी फिल्में या एक्टिंग नहीं बल्कि दिवंगत एक्टर सुशांत सिंह राजपूत संग उनका रिश्ता रहा। सुशांत के निधन के बाद रिया पर कई आरोप लगे और उनका मीडिया ट्रायल भी खूब हुआ। सुशांत सिंह राजपूत केस में उन्हें जेल की हवा भी खानी पड़ी थी। हालांकि, कुछ हफ्तों के बाद उन्हें बेल मिल गई। इसके बाद रिया ने कुछ समय के लिए मीडिया से दूरी बनाई रखी और लो-प्रोफाइल जिंदगी अपनाई। रिया का करियर धीरे-धीरे वापस पटरी पर लौटा और आज वह अपना 32वां जन्मदिन मना रही हैं। फिल्मों में फ्लॉप होने के बावजूद रिया एक लग्जरी लाइफ जीती हैं। हम आपको बताएंगे रिया चक्रवर्ती की नेट वर्थ, फीस और इनकम के बारे में…

बेंगलुरू से नाता

रिया चक्रवर्ती आज 32 साल की हो गई हैं। उनका जन्म 1 जुलाई 1992 को कर्नाटक के बेंगलुरू में हुआ था। बॉलीवुड में आने से पहले रिया MTV India पर वीजे के तौर पर काम कर रही थीं। एक्टिंग के शौक के चलते इसके बाद उन्होंने फिल्म इंडस्ट्री का रुख किया और कई बॉलीवुड व तेलुगु फिल्मों में काम किया।

Advertisement

IRCTC Special Trains: रेलवे ने इन दो स्टेशन के बीच चलाई स्पेशल ट्रेन सर्विस, चेक करें रूट, शेड्यूल, स्टॉपेज और टाइमिंग

बॉलीवुड में रिया का करियर

32 साल की रिया ने बॉलीवुड में फिल्म 'मेरे डैड की मारुति' से एंट्री की थी। साल 2013 मं रिलीज हुई यह फिल्म फ्लॉप रही। इसमें उनके साथ साकिब सलीम और राम कपूर थे। इसके अलावा रिया ने 'जलेबी', 'हाफ गर्लफ्रेंड', 'बैंक चोर' और 'सोनाली केबल' जैसी फिल्मों में काम किया है। हालांकि, उनकी कोई भी फिल्म कोई खास कमाल नहीं दिखा पाई है।

AI फीचर्स वाले Infinix ZeroBook Ultra लैपटॉप की भारत में धमाकेदार एंट्री, जानें कीमत व सारी खूबियां

Advertisement

रिया चक्रवर्ती की नेट वर्थ

भले ही रिया की फिल्मों ने कामयाबी का स्वाद ना चखा हो और बॉक्स ऑफिस पर असफल रही हों, लेकिन उनके पास दौलत की कमी नहीं है। रिया चक्रवर्ती फिलहाल एक आलीशान और लग्जरी लाइफ जीती हैं। एक्ट्रेस की संपत्ति करोड़ों रुपये में है। उनकी इनकम का सबसे बड़ा जरिया ब्रांड एंडोर्समेंज और स्टेज शोज हैं।

Advertisement

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, रिया हर महीने ढाई लाख रुपये कमा लेती हैं। उनकी सालाना इनकम करीब 30 लाख रुपये बताई जाती है। बात करें फीस की तो रिया एक फिल्म के लिए 30 लाख रुपये चार्ज करती हैं। फिलहाल उनकी कुल नेट वर्थ करीब 11 करोड़ रुपये है।

लाखों का है घर

मुंबई में रिया चक्रवर्ती शहर के पॉश इलाके में रहती हैं। उनके लग्जरी अपार्टमेंट की कीमत 85 लाख रुपये के आसपास है। उनके पास टोयोटा इनोवा कार है जिसकी वैल्यू करीब 20 लाख रुपये है। इसके अलावा एक जीप कम्पास SUV भी है जो 23 लाख रुपये के आसपास वैल्यू रखती है।

Advertisement
Tags :
Advertisement
Jansatta.com पर पढ़े ताज़ा एजुकेशन समाचार (Education News), लेटेस्ट हिंदी समाचार (Hindi News), बॉलीवुड, खेल, क्रिकेट, राजनीति, धर्म और शिक्षा से जुड़ी हर ख़बर। समय पर अपडेट और हिंदी ब्रेकिंग न्यूज़ के लिए जनसत्ता की हिंदी समाचार ऐप डाउनलोड करके अपने समाचार अनुभव को बेहतर बनाएं ।
×
tlbr_img1 Shorts tlbr_img2 खेल tlbr_img3 LIVE TV tlbr_img4 फ़ोटो tlbr_img5 वीडियो