scorecardresearch
For the best experience, open
https://m.jansatta.com
on your mobile browser.

'मोदी के विकास' पर वीडियो बनाकर रश्मिका मंदाना हुई थीं ट्रोल, अब पीएम ने खुद शेयर किया एक्ट्रेस का वीडियो

रश्मिका मंदाना ने सोशल मीडिया पर वीडियो बनाकर मोदी सरकार के विकास और खासतौर पर अटल सेतु की तारीफ की है, जिसे पीएम ने अपने X अकाउंट पर शेयर किया है।
Written by: Jyoti Jaiswal
May 17, 2024 10:21 IST
 मोदी के विकास  पर वीडियो बनाकर रश्मिका मंदाना हुई थीं ट्रोल  अब पीएम ने खुद शेयर किया एक्ट्रेस का वीडियो
रश्मिका मंदाना, पीएम नरेंद्र मोदी
Advertisement

सुपरस्टार रश्मिका मंदाना ने हाल ही में नए उद्घाटन किए गए अटल सेतु ब्रिज की तारीफ की और इसे मुंबई में ट्रांसपोर्टेशन के लिए गेम-चेंजर बताया। 22 किलोमीटर तक लंबा बना ये पुल भारत का सबसे लंबा समुद्री लिंक है जो मुंबई को उसके पड़ोसी शहर नवी मुंबई से जोड़ता है। रश्मिका मंदाना ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर एक वीडियो शेयर करके बताया कि कैसे पुल से सफर करने पर समय की बचत होती है। एक्ट्रेस ने वीडियो में बताया है कि दो घंटे की यात्रा को घटाकर ये पुल केवल 20 मिनट कर देता है।

Advertisement

रश्मिका मंदाना ने एएनआई से बात करते हुए भी अटल ब्रिज और देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विकास की सराहना की। हालांकि रश्मिका को इसकी वजह से काफी ट्रोल का सामना भी करना पड़ा। अब पीएम मोदी ने खुद रश्मिका मंदाना का वीडियो अपने X अकाउंट पर शेयर किया है। पीएम ने लिखा है, "बिल्कुल! लोगों को जोड़ने और जीवन को बेहतर बनाने से ज्यादा संतोषजनक कुछ नहीं है।"

Advertisement

रश्मिका ने एएनआई से बात करते हुए कहा, "दो घंटे का सफर 20 मिनट में तय किया जा सकता है। ऐसे में आपको यकीन भी नहीं होगा! किसने सोचा होगा कि ऐसा भी संभव होगा? आज नवी मुंबई से मुंबई तक, गोवा से मुंबई तक और बेंगलुरु से मुंबई तक सभी यात्राएं इतनी आसानी से होती हैं तो मुझे गर्व महसूस कराता है।''

रश्मिका ने आगे कहा, "अब कम से कम भारत कहीं नहीं रुक रहा है। कोई नहीं कह रहा है कि यह भारत में संभव नहीं है। हमारे देश को देखो; यह बहुत शानदार है, और पिछले 10 सालों में, हमारे देश ने विकास किया है। मुझे अभी पता चला है कि यह सब सात सालों में किया गया था, यह अद्भुत है। मैं पहले तो अवाक रह गई।''

Advertisement

आपको बता दें, अटल सेतु इस साल जनवरी में जनता के लिए खोला गया और मुंबई में यातायात की भीड़ को कम करने के लिए इसकी खूब तारीफ हुई।

Advertisement
Tags :
Advertisement
Jansatta.com पर पढ़े ताज़ा एजुकेशन समाचार (Education News), लेटेस्ट हिंदी समाचार (Hindi News), बॉलीवुड, खेल, क्रिकेट, राजनीति, धर्म और शिक्षा से जुड़ी हर ख़बर। समय पर अपडेट और हिंदी ब्रेकिंग न्यूज़ के लिए जनसत्ता की हिंदी समाचार ऐप डाउनलोड करके अपने समाचार अनुभव को बेहतर बनाएं ।
×
tlbr_img1 Shorts tlbr_img2 खेल tlbr_img3 LIVE TV tlbr_img4 फ़ोटो tlbr_img5 वीडियो