होमताजा खबरचुनावराष्ट्रीयमनोरंजनIPL 2024
राज्य | उत्तर प्रदेशउत्तराखंडझारखंडछत्तीसगढ़मध्य प्रदेशमहाराष्ट्रपंजाबनई दिल्लीराजस्थानबिहारहिमाचल प्रदेशहरियाणामणिपुरपश्चिम बंगालत्रिपुरातेलंगानाजम्मू-कश्मीरगुजरातकर्नाटकओडिशाआंध्र प्रदेशतमिलनाडु
वेब स्टोरीवीडियोआस्थालाइफस्टाइलहेल्थटेक्नोलॉजीएजुकेशनपॉडकास्टई-पेपर

Ranbir Kapoor: जिन फिल्मों को रणबीर कपूर ने ठुकराया, उन्हें कर रणवीर सिंह बन गए सुपरस्टार

Ranbir Kapoor: 'बैंड बाजा बारात' से लेकर 'गली बॉय' समेत कई फिल्में जिनमें रणवीर सिंह थे, वह पहले रणबीर कपूर को ऑफर हुई थीं। हालांकि एक्टर ने इन फिल्मों के ऑफर्स को ठुकरा दिया।
Written by: एंटरटेनमेंट डेस्क | Edited By: गुंजन शर्मा
September 28, 2023 12:44 IST
रणबीर कपूर और रणवीर सिंह (फोटो-ट्विटर/इंस्टाग्राम-Ranbirkapoornation/ranveersingh)
Advertisement

Ranbir Kapoor Birthday:बॉलीवुड के रॉकस्टार रणबीर कपूर ने कई बेहतरीन फिल्मों में काम किया है। रणबीर ने साल 2007 में फिल्म 'सांवरिया' के साथ बॉलीवुड में डेब्यू किया था। ये फिल्म तो लोगों को पसंद नहीं आई, लेकिन उनके चार्म ने सबको उनका दीवाना बना दिया था। 28 सितंबर को रणबीर का जन्मदिन है और आज ही उनकी अपकमिंग फिल्म 'एनिमल' का टीजर रिलीज हुआ है। इससे पहले साल 2022 में उनकी 'ब्रह्मास्त्र' आई थी, जो आलिया संग उनकी पहली फिल्म थी। लेकिन कम ही लोग जानते होंगे कि उन्होंने कई ऐसी बड़ी फिल्में ठुकराई हैं, जिन्हें कर रणवीर सिंह इस इंडस्ट्री के सुपरस्टार बन गए।

बैंड बाजा बारात

'बैंड बाजा बारात' रणवीर सिंह की डेब्यू फिल्म थी, जो साल 2010 में आई थी। इस फिल्म में उनके साथ अनुष्का शर्मा थीं। लेकिन रिपोर्ट्स की मानें तो ये फिल्म सबसे पहले रणबीर कपूर को ऑफर हुई थी। रणबीर ने किन्हीं कारणों से 'बैंड बाजा बारात' को करने से इनकार कर दिया और इस फिल्म को करने के बाद रणवीर सिंह की किस्मत चमक गई।

Advertisement

गोलियों की रास लीला: रामलीला

इसके बाद साल 2013 में आई संजय लीला भंसाली की फिल्म 'रामलीला' भी रणबीर कपूर को ऑफर हुई थी। इस फिल्म में उनके साथ दीपिका को कास्ट किया गया था। उस वक्त दोनों का ब्रेकअप हो चुका था तो कहा जाता है कि एक्ट्रेस के कारण रणबीर ने फिल्म का ऑफर ठुकरा दिया था। जिसके बाद रणवीर सिंह को फिल्म के लिए अप्रोच किया गया और दीपिका संग उनकी जोड़ी दर्शकों को खूब पसंद आई। रणवीर का करियर तो ऊंचाईयां छूने ही लगा साथ ही दीपिका संग उनकी लव स्टोरी भी इसी फिल्म के सेट पर शुरू हुई थी।

दिल धड़कने दो

'दिल धड़कने दो' साल 2015 में आई थी। जोया अख्तर की इस फिल्म में करीना और रणबीर दोनों कपूर्स को कास्ट किया जाना था। लेकिन रणबीर कपूर और करीना दोनों ने ही इस ऑफर को रिजेक्ट कर दिया। जिसके बाद रणवीर सिंह को ये फिल्म मिली। करीना कपूर की जगह फिल्म में प्रियंका चोपड़ा को कास्ट किया गया था।

बेफिक्रे

साल 2016 में एक और फिल्म आई, जिसका नाम था 'बेफिक्रे'। इस फिल्म में वाणी कपूर और रणवीर सिंह थे। लेकिन उनसे पहले फिल्म का ऑफर रणबीर कपूर को दिया गया था। ये आदित्य चोपड़ा की पहली ऐसी फिल्म थी, जिसमें शाहरुख खान की जगह वह रणबीर कपूर को कास्ट करना चाहते थे।

गली बॉय

साल 2019 में आई 'गली बॉय' भी रणबीर कपूर को ऑफर हुई थी। ये फिल्म भी जोया अख्तर की थी। वह चाहती थीं कि रणबीर इसमें काम करें लेकिन उन्होंने ये ऑफर इसलिए रिजेक्ट कर दिया, क्योंकि ये एक सपोर्टिंग रोल था। इसके बाद रणवीर सिंह ने फिल्म मं खूब सुर्खियां बंटोरी। इसमें रणवीर के साथ आलिया थीं।

Advertisement
Tags :
Bollywood NewsEntertainment NewsRanbir KapoorRanveer Singh
विजुअल स्टोरीज
Advertisement
Jansatta.com पर पढ़े ताज़ा एजुकेशन समाचार (Education News), लेटेस्ट हिंदी समाचार (Hindi News), बॉलीवुड, खेल, क्रिकेट, राजनीति, धर्म और शिक्षा से जुड़ी हर ख़बर। समय पर अपडेट और हिंदी ब्रेकिंग न्यूज़ के लिए जनसत्ता की हिंदी समाचार ऐप डाउनलोड करके अपने समाचार अनुभव को बेहतर बनाएं ।