होमताजा खबरचुनावराष्ट्रीयमनोरंजनIPL 2024
राज्य | उत्तर प्रदेशउत्तराखंडझारखंडछत्तीसगढ़मध्य प्रदेशमहाराष्ट्रपंजाबनई दिल्लीराजस्थानबिहारहिमाचल प्रदेशहरियाणामणिपुरपश्चिम बंगालत्रिपुरातेलंगानाजम्मू-कश्मीरगुजरातकर्नाटकओडिशाआंध्र प्रदेशतमिलनाडु
वेब स्टोरीवीडियोआस्थालाइफस्टाइलहेल्थटेक्नोलॉजीएजुकेशनपॉडकास्टई-पेपर

Animal Teaser Out: बवाल है रणबीर कपूर की 'एनिमल' का टीजर, जबरदस्त एक्शन मोड में दिखे एक्टर, धांसू है बॉबी देओल की एंट्री

Animal Teaser Released: रणबीर कपूर (Ranbir Kapoor) की अपकमिंग फिल्म 'एनिमल' (Animal) का टीजर वीडियो रिलीज कर दिया गया है। इसे एक्टर के जन्मदिन के मौके पर जारी किया गया है। आपने देखा...?
Written by: एंटरटेनमेंट डेस्क | Edited By: Rahul Yadav
Updated: September 28, 2023 12:20 IST
Ranbir Kapoor Animal Teaser: 'एनिमल' का टीजर। (Photo- Youtube Scrab)
Advertisement

Animal teaser release update: बॉलीवुड एक्टर रणबीर कपूर आज अपना 41वां जन्मदिन सेलिब्रेट कर रहे हैं। इस खास मौके पर मेकर्स की ओर से एक्टर और उनके फैंस को धमाकेदार गिफ्ट दिया गया है। ये गिफ्ट कुछ और नहीं बल्कि रणबीर की मोस्ट अवेटेड फिल्म 'एनिमल' का टीजर वीडियो है। जी हां, आपने बिल्कुल सही सुना इसे रिलीज कर दिया गया है। 2.26 मिनट के वीडियो को देखकर फैंस की मूवी के लिए एक्साइटमेंट और भी बढ़ गई है। इसमें एक्टर को जबरदस्त एक्शन मोड में देखा जा सकता है। देखिए वीडियो…

रणबीर कपूर की फिल्म 'एनिमल' को लेकर लोगों में जबरदस्त क्रेज है। फिल्म से एक्टर का फर्स्ट लुक पहले ही जारी कर दिया गया था। इससे उनका फर्स्ट लुक सामने आने के बाद फैंस को इसकी रिलीज का बेसब्री से इंतजार था। ऐसे में टीजर को लेकर दर्शकों का इंतजार खत्म हो गया है। इसे रणबीर के बर्थडे के मौके पर जारी किया गया है। इस वीडियो के सामने आने के बाद लोगों की एक्साइटमेंट और भी बढ़ गई है। रणबीर का ऐसा धांसू और एक्शन वाला अवतार पहली बार देखने के लिए मिला है। टीजर वीडियो को देखकर ये कहा जा सकता है कि वो इसमें एक अमीर बाप के बिगड़ैल बेटे का रोल प्ले कर रहे हैं। वहीं, अनिल कपूर ने उनके पिता का रोल अदा किया है। मूवी का टीजर वीडियो कमाल का है।

Advertisement

फिल्म रणबीर कपूर और अनिल कपूर के अलावा रश्मिका मंदाना भी हैं, जिनका सादगी भरा अंदाज देखने के लिए मिल रहा है। 2.26 मिनट के वीडियो में आप रणबीर के शरीफ होने से लेकर गैंगस्टर बनने तक के सफर की एक झलक देख सकते हैं। संदीप रेड्डी वांगा के निर्देशन में बनी इस फिल्म में साउथ वाला ही अंदाज और एक्शन देख सकते हैं।

क्या बॉक्स ऑफिस पर उठेगा बवंडर?

रणबीर कपूर की 'एनिमल' को लेकर लोगों में जबरदस्त क्रेज है। इसके टीजर वीडियो को भी लोगों से पॉजिटिव रिस्पांस मिल रहा है। वहीं, इस मूवी को रणबीर के करियर की सबसे बड़ी फिल्म बताया जा रहा है। ऐसे में फिल्म से लोगों को तो काफी उम्मीद है ही साथ ही मेकर्स और स्टार्स की भी काफी उम्मीदें जुड़ी हुई हैं। रणबीर को आखिरी बार 'तू झूठी मैं मक्कार' में देखा गया था। मूवी को मिला-जुला रिस्पांस मिला था। ये कहा जा सकता है कि ये एवरेज रही थी। इसके बाद सभी की निगाहें उनकी 'एनिमल' पर है। अब देखना ये होगा कि ये फिल्म लोगों की उम्मीदों पर खरा उतर पाती है या नहीं।

बहरहाल, अगर फिल्म की रिलीज की बात की जाए तो इसे 1 दिसंबर को सिनेमाघरों में रिलीज किया जाएगा। इस दौरान कोई त्योहार या बड़ा वीकेंड भी नहीं। ऐसे में देखना दिलचस्प होगा कि नॉर्मल डे में रिलीज के बाद ये बॉक्स ऑफिस पर कैसा प्रदर्शन करती है।

Advertisement
Tags :
Entertainment NewsRanbir Kapoor
विजुअल स्टोरीज
Advertisement
Jansatta.com पर पढ़े ताज़ा एजुकेशन समाचार (Education News), लेटेस्ट हिंदी समाचार (Hindi News), बॉलीवुड, खेल, क्रिकेट, राजनीति, धर्म और शिक्षा से जुड़ी हर ख़बर। समय पर अपडेट और हिंदी ब्रेकिंग न्यूज़ के लिए जनसत्ता की हिंदी समाचार ऐप डाउनलोड करके अपने समाचार अनुभव को बेहतर बनाएं ।