scorecardresearch
For the best experience, open
https://m.jansatta.com
on your mobile browser.

Ranbir-Alia Wedding Anniversary: रणबीर को शादी की वरमाला पहनाने के 4 दिन बाद आलिया ने रणवीर सिंह के गले में क्यों डाली माला? दिलचस्प है किस्सा

Ranbir-Alia Wedding Anniversary: रणबीर कपूर और आलिया भट्ट की शादी को दो साल पूरे हो गए हैं। दोनों ने 14 अप्रैल, 2022 को सात फेरे लिए थे। दोनों आज अपनी शादी की सालगिरह मना रहे हैं।
Written by: एंटरटेनमेंट डेस्‍क | Edited By: Rahul Yadav
नई दिल्ली | Updated: April 14, 2024 11:19 IST
ranbir alia wedding anniversary  रणबीर को शादी की वरमाला पहनाने के 4 दिन बाद आलिया ने रणवीर सिंह के गले में क्यों डाली माला  दिलचस्प है किस्सा
रणबीर और आलिया की शादी को हुए दो साल। (Photos- Express Archives)
Advertisement

आलिया भट्ट (Alia Bhatt) और रणबीर कपूर (Ranbir Kapoor) बी टाउन के फेवरेट उन फेवरेट कपल में से एक हैं, जिनकी जोड़ी को काफी पसंद किया जाता है। दोनों ने कई सालों तक एक-दूसरे को डेट करने के बाद शादी का फैसला किया था। कपल की वेडिंग 14 अप्रैल, 2022 को हुई थी। ऐसे में अब उनकी शादी को दो साल का वक्त हो गया है। कपल बेटी राहा का पैरेंट भी है। वो अपनी शादीशुदा जिंदगी को काफी इन्जॉय कर रहे हैं। इस खास मौके पर आपको उनकी शादी से जुड़ा किस्सा बता रहे हैं, जब एक्ट्रेस ने रणबीर से शादी के चार दिन बाद रणवीर सिंह के गले में माला डाली थी। चलिए बताते हैं…

Advertisement

दरअसल, आलिया ने फिल्म 'रॉकी और रानी की प्रेम कहानी' के प्रमोशन के दौरान एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में शादी से जुड़ा किस्सा सुनाया था। उन्होंने बताया था कि वो रणबीर कपूर से शादी के चार दिन बाद ही काम पर लौट गई थीं। उन्होंने रणवीर सिंह के साथ फिल्म 'रॉकी और रानी की प्रेम कहानी' की शूटिंग शुरू कर दी थी। इसमें आलिया और रणवीर पर शादी का सीक्वेंस फिल्माया गया था, जिसमें उन्होंने एक्टर को वरमाला पहनाई थी, जो कि रील का मामला है।

Advertisement

आलिया ने बताया था कि जब फिल्म में रॉकी और रानी को फेरे लेने होते हैं तो कोई कहता है कि रुको दूल्हा आगे चलेगा तो कोई कहता दुल्हन आगे चलेगी। फिर एक्ट्रेस ने खुद कहा था कि वो अभी शादी करके आईं तो वो जानती हैं कि उन्हें ही आगे चलना है। फिल्म में आलिया और रणवीर की शादी आलिया की असल शादी से ठीक चार दिन बाद ही हुई थी।

बचपन से ही रणबीर को पसंद करती हैं आलिया

आलिया भट्ट ने एक बार 'कॉफी विद करण' में शिरकत की थी। इस शो में एक्ट्रेस ने रणबीर को लेकर कुछ खुलासे किए थे। उन्होंने बताया था कि वो एक्टर से संजय लीला भंसाली की फिल्म 'ब्लैक' के सेट पर मिली थीं और उन्हें देखते ही उनकी दीवानी हो गई थीं। फिर आलिया और रणबीर के बीच नजदीकियां तब आई जब दोनों ने साथ में फिल्म 'ब्रह्मास्त्र' में काम किया। इसमें कपल के बीच खास बॉन्डिंग बनी। इसके सेट पर ही दोनों अच्छे दोस्त बने और बाद में उनकी दोस्ती प्यार में बदल गई। इसके बाद उन्हें कई मौकों पर साथ में देखा गया। बाद में उन्होंने रिश्ते को कंफर्म करते हुए शादी कर ली और शादी के सात महीने बाद ही एक्ट्रेस ने बेटी राहा को जन्म दिया।

Advertisement

Advertisement
Tags :
Advertisement
Jansatta.com पर पढ़े ताज़ा एजुकेशन समाचार (Education News), लेटेस्ट हिंदी समाचार (Hindi News), बॉलीवुड, खेल, क्रिकेट, राजनीति, धर्म और शिक्षा से जुड़ी हर ख़बर। समय पर अपडेट और हिंदी ब्रेकिंग न्यूज़ के लिए जनसत्ता की हिंदी समाचार ऐप डाउनलोड करके अपने समाचार अनुभव को बेहतर बनाएं ।
×
tlbr_img1 Shorts tlbr_img2 खेल tlbr_img3 LIVE TV tlbr_img4 फ़ोटो tlbr_img5 वीडियो