scorecardresearch
For the best experience, open
https://m.jansatta.com
on your mobile browser.

दादा ऋषि कपूर की गोद में दिखीं नन्ही राहा! इंटरनेट पर वायरल हुई फोटो, नीतू कपूर और सोनी राजदान हुईं इमोशनल

Rishi Kapoor-Raha Kapoor Photo: आलिया भट्ट (Alia Bhatt) और रणबीर कपूर (Ranbir Kapoor) की बेटी राहा कपूर की फोटो सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है, जिसमें कपूर खानदान की लाडली दादाजी के साथ नजर आ रही हैं। इसे देख दोनों समधन इमोशनल नजर आ रही हैं।
Written by: एंटरटेनमेंट डेस्‍क | Edited By: Rahul Yadav
नई दिल्ली | Updated: February 11, 2024 15:02 IST
दादा ऋषि कपूर की गोद में दिखीं नन्ही राहा  इंटरनेट पर वायरल हुई फोटो  नीतू कपूर और सोनी राजदान हुईं इमोशनल
दादा ऋषि कपूर की गोद में दिखीं नन्ही राहा! (Photo- Soni Razdan/Insta)
Advertisement

आलिया भट्ट (Alia Bhatt) और रणबीर कपूर (Ranbir Kapoor) की बेटी राहा कपूर (Raha Kapoor) की झलक पाने के लिए फैंस काफी इंतजार करते हैं। राहा कपूर खानदान की लाडली हैं। अक्सर उनकी फोटोज सोशल मीडिया पर वायरल हो ही जाती हैं। ऐसे में अब एक बार फिर से राहा अपनी लेटेस्ट तस्वीर को लेकर चर्चा में आ गई हैं। इस बार उनकी फोटो दादाजी के साथ वायरल हो रही है, जिसमें वो ऋषि कपूर की गोद में नजर आ रही हैं। हालांकि, ये फोटो रियल नहीं है बल्कि इसे एडिट किया गया है। इसे देखने के बाद समधन नीतू कपूर और सोनी राजदान इमोशनल हो गई हैं।

Advertisement

दरअसल, हाल ही में सोनी राजदान ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर राहा की दिल छूने वाली तस्वीर को शेयर किया है। इसमें दिवंगत एक्टर ऋषि कपूर भी नजर आ रहे हैं। उनकी गोद में राहा दिखाई दे रही हैं। ऐसे में दादा और पोती को साथ में देखकर फैंस समेत कपूर खानदान की आंखें भर गई हैं। हालांकि, ये फोटो रियल की नहीं है। बल्कि एडिट करके राहा के चेहरे को फोटो में इंसर्ट किया गया है। इसे देख सोनी राजदान काफी खुस हो गईं और उन्होंने इसे सोशल मीडिया पर शेयर कर दिया। इसे साझा करने के साथ ही उन्होंने लिखा कि 'इतनी अच्छी एडिटिंग की है। इसे देख दिल खुशी से भर गया है। धन्यवाद।'

Advertisement

सोनी राजदान ने राहा और ऋषि कपूर की फोटो को शेयर करने के साथ ही इसे आलिया भट्ट, रणबीर कपूर, रिद्धिमा कपूर को टैग किया है। सोनी राजदान की पोस्ट को नीतू कपूर ने भी रिएक्शन दिया है। उन्होंने इसे रीपोस्ट करते हुए एडिटिंग की सराहना की है। इस पर ढेर सारा प्यार भी लुटाया है। इसके साथ ही हार्ट वाली इमोजी भी शेयर की है। वो इसे देखकर बेहद ही इमोशनल हो गई हैं और उनका दिल खुश हो गया है।

2022 में हुआ था राहा का जन्म

आलिया भट्ट और रणबीर कपूर ने शादी के कुछ समय के बाद ही प्रेग्नेंसी का ऐलान किया था और राहा ने साल 2022 में जन्म लिया था। इसके बाद से फैंस उनका चेहरा देखने के लिए बेसब्री से इंतजार कर रहे थे। ऐसे में एक साल के बाद एक्टर की ओर से राहा का चेहरा 2023 में दिखाया गया था। राहा की क्यूटनेस देख फैंस खुश हो गए थे।

Advertisement

Advertisement
Tags :
Advertisement
Jansatta.com पर पढ़े ताज़ा एजुकेशन समाचार (Education News), लेटेस्ट हिंदी समाचार (Hindi News), बॉलीवुड, खेल, क्रिकेट, राजनीति, धर्म और शिक्षा से जुड़ी हर ख़बर। समय पर अपडेट और हिंदी ब्रेकिंग न्यूज़ के लिए जनसत्ता की हिंदी समाचार ऐप डाउनलोड करके अपने समाचार अनुभव को बेहतर बनाएं ।
×
tlbr_img1 Shorts tlbr_img2 खेल tlbr_img3 LIVE TV tlbr_img4 फ़ोटो tlbr_img5 वीडियो