scorecardresearch
For the best experience, open
https://m.jansatta.com
on your mobile browser.

रामनवमी पर अनंत अंबानी ने दिखाई दरियादिली, मंदिर में दान किए 5 करोड़! पहले भी कर चुके दान पुण्य का काम

Ramnavami 2024: रामनवमी के शुभ अवसर पर मुकेश अंबानी के बेटे अनंत अंबानी ने दान पुण्य का काम किया है, जिसके बाद उनकी चारों ओर तारीफ हो रही है।
Written by: एंटरटेनमेंट डेस्‍क | Edited By: Rahul Yadav
नई दिल्ली | Updated: April 17, 2024 17:13 IST
रामनवमी पर अनंत अंबानी ने दिखाई दरियादिली  मंदिर में दान किए 5 करोड़  पहले भी कर चुके दान पुण्य का काम
रामनवमी पर अनंत अंबानी ने दिखाई दरियादिली। (Photo- Anant Ambani/Insta)
Advertisement

आज देशभर में रामनवमी मनाई जा रही है। इस शुभ अवसर पर लोग कन्या जमाकर दान पुण्य का काम कर रहे हैं। इसी बीच मुकेश अंबानी के बेटे अनंत अंबानी ने कुछ ऐसा कर दिया कि वो हेडलाइन्स में आ गए। उन्होंने रामनवमी के मौके पर दरियादिली दिखाई है और दान पुण्य का काम किया है। खबरों की मानें तो अनंत अंबानी ने दो मंदिरों में 5 करोड़ की राशि दान की है। इस खबर के सामने आने के बाद चारों ओर उनकी लोग जमकर तारीफ कर रहे हैं।

विरल बयानी की पोस्ट और डीएनए की रिपोर्ट की मानें तो अनंत अंबानी बीती रात पुरी में जगन्नाथ मंदिर में दर्शन के लिए पहुंचे थे। ऐसे में सूत्रों के हवाले से कहा जा रहा है कि उन्होंने इस मंदिर में 2.51 करोड़ रुपए की राशि दान की है। बताया जा रहा है कि मंदिर के लिए अनंत मंगलवार देर रात 10.30 बजे जेड प्लस सिक्योरिटी के साथ पहुंचे थे। इसके साथ ही कहा जा रहा है कि जगन्नाथ मंदिर में दर्शन के बाद वो असम के लिए रवाना हो गए थे। यहां उन्होंने पहुंचकर कामाख्या देवी की दर्शन किए और यहां पर भी 2.51 करोड़ का दान दिया। हालांकि, अंबानी की तरफ से कोई ऑफिशियल स्टेटमेंट नहीं आया है कि उन्होंने कितना डोनेशन दिया है।

Advertisement

केदारनाथ-बद्रीनाथ में भी दान कर चुके 5 करोड़

आपको बता दें कि अंबानी परिवार की ओर से दान पुण्य जैसा नेक काम कोई पहली बार नहीं किया गया है। इसके पहले भी वो ऐसे नेक काम करते रहे हैं। इससे पहले मुकेश अंबानी ने केदारनाथ-बद्रीनाथ मंदिर में 5 करोड़ रुपए दान किए थे। इसके अलावा अनंत अंबानी ने मुख्यमंत्री राहत कोश में 25 करोड़ की राशि दान की थी। वहीं, अक्टूबर, 2020 में अनंत ने 5 करोड़ रुपए चार धाम देवस्थान मैनेजमेंट बोर्ड को भी दान में दिए थे। ये मामला कोरोना काल के दौरान का है।

राधिका मर्चेंट से करने वाले हैं शादी

गौरतलब है कि दान पुण्य के अलावा अनंत अंबानी पिछले दिनों अपनी शादी को लेकर भी काफी चर्चा में रहे हैं। वो राधिका मर्चेंट के साथ शादी करने वाले हैं। पिछले महीने ही उनकी रिंग सेरेमनी रखी गई थी, जिसमें बॉलीवुड से कई बड़े सितारों ने शिरकत की थी। इस फंक्शन को जामनगर में आयोजित किया गया था। इस दौरान अंबानी फैमिली की ओर से अपने गांव के करीब 50 हजार लोगों के लिए अन्न दान का आयोजन भी किया गया था। उनका ये फंक्शन तीन दिनों तक चला था।

Advertisement

Advertisement
Tags :
Advertisement
Jansatta.com पर पढ़े ताज़ा एजुकेशन समाचार (Education News), लेटेस्ट हिंदी समाचार (Hindi News), बॉलीवुड, खेल, क्रिकेट, राजनीति, धर्म और शिक्षा से जुड़ी हर ख़बर। समय पर अपडेट और हिंदी ब्रेकिंग न्यूज़ के लिए जनसत्ता की हिंदी समाचार ऐप डाउनलोड करके अपने समाचार अनुभव को बेहतर बनाएं ।
×
tlbr_img1 Shorts tlbr_img2 खेल tlbr_img3 LIVE TV tlbr_img4 फ़ोटो tlbr_img5 वीडियो