होमताजा खबरराष्ट्रीयमनोरंजन
राज्य | उत्तर प्रदेशउत्तराखंडझारखंडछत्तीसगढ़मध्य प्रदेशमहाराष्ट्रपंजाबनई दिल्लीराजस्थानबिहारहिमाचल प्रदेशहरियाणामणिपुरपश्चिम बंगालत्रिपुरातेलंगानाजम्मू-कश्मीरगुजरातकर्नाटकओडिशाआंध्र प्रदेशतमिलनाडु
वेब स्टोरीवीडियोआस्थालाइफस्टाइलहेल्थटेक्नोलॉजीएजुकेशनपॉडकास्टई-पेपर

'10 सेमी का ट्यूमर है…', बिगड़ी तबीयत के बीच राखी सावंत ने दिया हेल्थ अपडेट, बोलीं- 'मैं फाइटर हूं…'

Rakhi Sawant Health Update: राखी सावंत को लेकर खबर है कि उनकी तबीयत बिगड़ी हुई है और अस्पताल में भर्ती हैं। ऐसे में अब उन्होंने खुद हेल्थ अपडेट दिया है और खुद को फाइटर बताया है।
Written by: एंटरटेनमेंट डेस्‍क | Edited By: Rahul Yadav
नई दिल्ली | Updated: May 17, 2024 19:37 IST
राखी सावंत ने दिया हेल्थ अपडेट (Photo- File photo)
Advertisement

Rakhi Sawant Surgery: बॉलीवुड एक्ट्रेस राखी सावंत (Rakhi Sawant) इन दिनों अपनी हेल्थ को लेकर चर्चा में हैं। हाल ही में खबर सामने आई कि उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है। इसके बाद फिर एक्ट्रेस की हॉस्पिटल के बेड से तस्वीरें सामने आईं और खुलासा हुआ कि उनके पेट में ट्यूमर है। इसी बीच अब एक्ट्रेस ने खुद ही अपना हेल्थ अपडेट दिया है। उन्होंने खुद को एक फाइटर बताया और कहा कि उनके पेट में 10 सेमी का ट्यूमर है और वो इसे सबको दिखाएंगी। वहीं, एक्ट्रेस के एक्स हसबैंड ने उनकी इस सब चीजों को नाटक बताया था। वहीं, रितेश सिंह ने उनके सपोर्ट में दिखे और इसे सच बताया था।

इसी बीच अब राखी सावंत ने खुद अपना हेल्थ अपडेट दिया है। उन्होंने खुलासा किया है कि शनिवार को उनकी सर्जरी की जाएगी। राखी ने कहा कि वो बहुत जल्द ही ठीक हो जाएंगी। उन्हें अपनी हेल्थ की वजह से काफी समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है। 'बिग बॉस' फेम राखी ने बताया कि डॉक्टर्स को उनके गर्भाशय में 10 सेमी का ट्यूमर मिला है और शनिवार को इसकी सर्जरी होगी।

Advertisement

एक्ट्रेस आगे बताती हैं कि वो अपनी सेहत के बारे में ज्यादा बात नहीं कर पा रही हैं। लेकिन रितेश उनकी हालत के बारे में सभी को सबकुछ बता देंगे। राखी ने कहा कि रितेश सभी को अस्पताल के बारे में जानकारी भी देंगे। एक्ट्रेस ने ये भी कहा कि वो सर्जरी हो जाने के बाद सभी को ट्यूमर भी दिखाएंगी। उन्हें अस्पताल में भर्ती होने पड़ा था क्योंकि सर्जरी से पहले ब्लड प्रेशर और सभी चीजों को कंट्रोल में लाने की जरुरत थी।

Advertisement

इमोशनल हुईं राखी सावंत

इतना ही नहीं, राखी सावंत सर्जरी कराने से पहले इमोशनल भी दिखीं। उन्होंने आगे बताया कि जिसमें वो भर्ती हैं उस अस्पताल के डॉक्टर बेस्ट हैं। वो अपना बखूबी काम कर रहे हैं। एक्ट्रेस ने खुद को लेकर कहा कि वो कभी भी हार नहीं मानती हैं। बचपन से ही कई लड़ाइयों का सामना किया है। अब वो ऑपरेशन थिएटर से भी लड़ने जा रही हैं। वो कहती हैं कि उन्हें कुछ नहीं होने वाला है। उन पर उनकी मां का आशीर्वाद है। अंत में राखी ने रोते हुए खुद को फाइटर बताया और कहा कि वो जल्द ही लोगों को एंटरटेन करने के लिए वापस आएंगी।

Advertisement
Tags :
bollywood actressEntertainment NewsRakhi Sawant
विजुअल स्टोरीज
Advertisement
Jansatta.com पर पढ़े ताज़ा एजुकेशन समाचार (Education News), लेटेस्ट हिंदी समाचार (Hindi News), बॉलीवुड, खेल, क्रिकेट, राजनीति, धर्म और शिक्षा से जुड़ी हर ख़बर। समय पर अपडेट और हिंदी ब्रेकिंग न्यूज़ के लिए जनसत्ता की हिंदी समाचार ऐप डाउनलोड करके अपने समाचार अनुभव को बेहतर बनाएं ।
Advertisement