होमताजा खबरचुनावराष्ट्रीयमनोरंजनIPL 2024
राज्य | उत्तर प्रदेशउत्तराखंडझारखंडछत्तीसगढ़मध्य प्रदेशमहाराष्ट्रपंजाबनई दिल्लीराजस्थानबिहारहिमाचल प्रदेशहरियाणामणिपुरपश्चिम बंगालत्रिपुरातेलंगानाजम्मू-कश्मीरगुजरातकर्नाटकओडिशाआंध्र प्रदेशतमिलनाडु
वेब स्टोरीवीडियोआस्थालाइफस्टाइलहेल्थटेक्नोलॉजीएजुकेशनपॉडकास्टई-पेपर

सलमान खान के घर फायरिंग केस में गिरफ्तार रफीक चौधरी ने कबूला, दो और एक्टर्स के घर की भी की थी रेकी

सलमान खान के घर पर फायरिंग केस में गिरफ्तार आरोपी रफीक चौधरी ने हैरान कर देने वाला खुलासा किया है।
Written by: Gunjan Sharma | Edited By: Gunjan Sharma
नई दिल्ली | Updated: May 09, 2024 12:18 IST
सलमान खान। (इमेज- YRF)
Advertisement

सलमान खान के घर पर फायरिंग केस में एक नई जानकारी सामने आई है। गिरफ्तार आरोपी रफीक चौधरी ने पुलिस के सामने चौंका देने वाला खुलासा किया है। उसने बताया है कि उन्होंने केवल सलमान खान ही नहीं, बल्कि उनके समेत दो अन्य एक्टर्स के घर की भी रेकी की थी।

रफीक चौधरी को पुलिस ने दो दिन पहले राजस्थान से गिरफ्तार किया था। बताया गया है कि इसी ने मुख्य आरोपी विक्की गुप्ता और सागर पाल को एक्टर के घर पर फायरिंग करने के लिए पैसे मुहैया कराए थे। राजस्थान से गिरफ्तार कर पुलिस इसे मुंबई ले आई थी, जहां इसकी अदालत में पेशी होनी थी। इस मामले में पुलिस ने लगातार जांच करते हुए कुल 5 गिरफ्तारी की हैं।

Advertisement

गौरतलब है कि सलमान खान के घर पर 14 अप्रैल की सुबह फायरिंग हुई थी। सीसीटीवी कैमरे की मदद से सागर और विक्की को पहले ही गिरफ्तार कर लिया गया था। इस मामले की जिम्मेदारी जेल में बंद लॉरेंस बिश्नोई के भाई अनमोल बिश्नोई ने ली थी। पुलिस ने दोनों भाइयों को वॉन्टेड आरोपी बताया है।

इस मामले में अब तक कुल पांच लोग गिरफ्तार हुए। पहले सागर और विक्की को गिरफ्तार किया गया था। इसके बाद अनुज थापन और सोनू की गिरफ्तारी हुई। सागर और विक्की के खिलाफ कोई क्रिमिनल रिकॉर्ड सामने नहीं आया, लेकिन अनुज और सोनू के खिलाफ पंजाब और हरियाणा में कई मामले दर्ज हैं। दोनों की हिस्ट्री में लॉरेंस के साथ कॉन्टैक्ट भी सामने आया।

इनमें से कुछ दिन हिरासत में रहने के बाद एक आरोपी की मौत हो गई है। गिरफ्तार हुए चार आरोपियों में से तापन अब जिंदा नहीं है। पुलिस के मुताबिक उसने हिरासत में अपनी जान लेने की कोशिश की थी, जब तक उसे अस्पताल ले जाया गया उसकी मौत हो चुकी थी। मृतक आरोपी का नाम अनुज थापन था और उसके परिवार में उसकी मौत की सीबीआई जांच करवाने की मांग की है।

Advertisement
Tags :
Entertainment NewsSalman Khan
विजुअल स्टोरीज
Advertisement
Jansatta.com पर पढ़े ताज़ा एजुकेशन समाचार (Education News), लेटेस्ट हिंदी समाचार (Hindi News), बॉलीवुड, खेल, क्रिकेट, राजनीति, धर्म और शिक्षा से जुड़ी हर ख़बर। समय पर अपडेट और हिंदी ब्रेकिंग न्यूज़ के लिए जनसत्ता की हिंदी समाचार ऐप डाउनलोड करके अपने समाचार अनुभव को बेहतर बनाएं ।