scorecardresearch
For the best experience, open
https://m.jansatta.com
on your mobile browser.

मुश्किल में फंसे अल्लू अर्जुन, दोस्त के लिए चुनाव प्रचार करना पड़ा भारी, आचार संहिता का उल्लंघन करने पर केस दर्ज

साउथ एक्टर अल्लू अर्जुन के खिलाफ केस दर्ज कराया गया है। वो मुसीबत में फंस गए हैं। एक्टर दोस्त के चुनाव प्रचार के लिए गए थे जहां, उन पर आचार संहिता का उल्लंघन करने पर केस दर्ज किया गया है।
Written by: एंटरटेनमेंट डेस्‍क | Edited By: Rahul Yadav
नई दिल्ली | Updated: May 12, 2024 12:39 IST
मुश्किल में फंसे अल्लू अर्जुन  दोस्त के लिए चुनाव प्रचार करना पड़ा भारी  आचार संहिता का उल्लंघन करने पर केस दर्ज
अल्लू अर्जुन के खिलाफ केस दर्ज। (photo- Allu Arjun Fan page/X)
Advertisement

साउथ एक्टर अल्लू अर्जुन (Allu Arjun) इन दिनों फिल्म 'पुष्पा 2' की शूटिंग में बिजी हैं। फिल्म को लेकर कोई ना कोई अपडेट हर दिन सामने आ ही जाते हैं। फिल्म को लेकर दर्शकों में बड़ी एक्साइटमेंट देखने के लिए मिल रही है। ऐसे में अब एक्टर के खिलाफ केस दर्ज किया गया है। उन पर आचार संहिता का उल्लंघन करने का आरोप है। दरअसल, अल्लू अर्जुन लोकसभा चुनाव 2024 में दोस्त और YSRCP विधायक रवि चंद्र किशोर रेड्डी के लिए चुनाव प्रचार के लिए नांद्याल पहुंचे थे। जहां पर उन्हें देखने के लिए लोगों का हुजूम इकट्ठा हो गया था। इसी बीच उन पर केस दर्ज किया गया है।

खबरों की मानें तो कहा जा रहा है कि अल्लू अर्जुन ने दोस्त और YSRCP विधायक रवि चंद्र किशोर रेड्डी के घर जाने से पहले निर्वाचन क्षेत्र के रिटर्निंग अधिकारी को सूचित नहीं किया था। इसलिए, उनके खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। 13 मई को राज्य में विधानसभा और लोकसभा चुनावों के लिए मतदान किया जाना है। ऐसे में चुनाव प्रचार के अंतिम दिन अल्लू अर्जुन अपना समर्थन दिखाने के लिए दोस्त के घर गए थे। इस दौरान जब अल्लू अर्जुन वहां पहुंचे थे तो उन्हें देखने के लिए फैंस का हुजूम उमड़ पड़ा। इस मौके पर एक्टर के साथ उनकी वाइफ स्नेहा रेड्डी भी थीं। लोगों ने बालकनी से उनका अभिवादन किया था।

Advertisement

https://twitter.com/Natvar_rj34/status/1789227580639387718/photo/1

अल्लू अर्जुन के खिलाफ दर्ज हुआ केस

अब अल्लू अर्जुन को दोस्त के समर्थन में उतरना भारी पड़ गया है। उनके खिलाफ आईपीसी की धारा 188 के तहत मामला दर्ज किया गया है। चुनावों के मद्देनजर धारा 144 लागू है। इसमें बिना इजाजत के भीड़ जुटाने की परमिशन नहीं है। ऐसे में अल्लू अर्जुन इस कानून का उल्लंघन करते हुए पाए गए और उनके खिलाफ मुकदमा दर्ज हो गया है। सोशल मीडिया पर उनके तमाम वीडियो और फोटोज सामने आए थे। उन्हें भीड़ ने घेर लिया था लेकिन, पुलिस ने जैसे-तैसे एक्टर को भीड़ से बचाते हुए सुरक्षित स्थान पर पहुंचाया था।

बहरहाल, अल्लू अर्जुन के वर्कफ्रंट की बात की जाए तो जैसा कि सभी जानते हैं इन दिनों वो फिल्म 'पुष्पा' को लेकर सुर्खियों में हैं। हाल ही में उनका गाना 'पुष्पा पुष्पा' रिलीज किया गया था। इसके बाद फिल्म को लेकर दर्शकों की एक्साइटमेंट और भी बढ़ गई है। फिल्म को 15 अगस्त, 2024 को सिनेमाघरों में रिलीज किया जाएगा। इसमें उनके साथ फहाद फासिल और रश्मिका मंदाना जैसे स्टार्स भी दिखाई देने वाले हैं।

Advertisement

Advertisement
Tags :
Advertisement
Jansatta.com पर पढ़े ताज़ा एजुकेशन समाचार (Education News), लेटेस्ट हिंदी समाचार (Hindi News), बॉलीवुड, खेल, क्रिकेट, राजनीति, धर्म और शिक्षा से जुड़ी हर ख़बर। समय पर अपडेट और हिंदी ब्रेकिंग न्यूज़ के लिए जनसत्ता की हिंदी समाचार ऐप डाउनलोड करके अपने समाचार अनुभव को बेहतर बनाएं ।
×
tlbr_img1 Shorts tlbr_img2 खेल tlbr_img3 LIVE TV tlbr_img4 फ़ोटो tlbr_img5 वीडियो