scorecardresearch
For the best experience, open
https://m.jansatta.com
on your mobile browser.

'वो लाइफ का सबसे डार्क फेज था', हॉलीवुड में स्ट्रगल पर प्रियंका चोपड़ा का छलका दर्द, बोलीं- 'सिचुएशन के साथ समझौता कर लेना चाहिए…'

Priyanka Chopra On Hollywood Struggle: देसी गर्ल यानी कि प्रियंका चोपड़ा (Priyanka Chopra) ने हाल ही में दिए इंटरव्यू में अपने स्ट्रगल को लेकर बात की है और बताया कि हॉलीवुड में उन्हें काम के लिए काफी स्ट्रगल करना पड़ा था। उनके लिए ये काफी डरावना था।
Written by: एंटरटेनमेंट डेस्‍क | Edited By: Rahul Yadav
नई दिल्ली | April 29, 2024 08:41 IST
 वो लाइफ का सबसे डार्क फेज था   हॉलीवुड में स्ट्रगल पर प्रियंका चोपड़ा का छलका दर्द  बोलीं   सिचुएशन के साथ समझौता कर लेना चाहिए…
हॉलीवुड में स्ट्रगल पर बोलीं प्रियंका चोपड़ा। (Photos- Priyanka Chopra/Insta)
Advertisement

बॉलीवुड की देसी गर्ल कही जाने वाली एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा (Priyanka Chopra) को आज इंटरनेशनल स्टार के तौर पर जाना जाता है। बॉलीवुड में सिक्का जमाने के बाद उन्होंने हॉलीवुड में भी अच्छा खासा मुकाम हासिल किया है लेकिन, यहां अपना नाम कमाने के लिए उन्हें काफी मशक्कत करनी पड़ी थी। वो भले ही बॉलीवुड की टॉप एक्ट्रेस थीं लेकिन, जब हॉलीवुड का रुख किया तो वहां उन्होंने जीरो से शुरुआत की थी। प्रियंका ने हॉलीवुड में अपने संघर्ष को डार्क फेज बताया है।

दरअसल, प्रियंका चोपड़ा ने हाल ही में कैवनॉघ जेम्स के पॉडकास्ट में अपनी लाइफ से जुड़ी बातें की है। इस दौरान उन्होंने बॉलीवुड और हॉलीवुड में अपने संघर्षों पर भी बात की। इस बीच हॉलीवुड स्ट्रगल को लेकर एक्ट्रेस ने कहा कि यहां जब वो आई थीं तो यहां ना तो उनका कोई दोस्त था और ना ही इंडस्ट्री में वो किसी को जानती थीं। यहां तक कि न्यूयॉर्क सिटी में भी कोई उनका परिचित नहीं था। हालांकि, इन कठिनाइयों के बाद भी प्रियंका कभी अपना हौंसला नहीं हारीं और काम के लिए स्ट्रगल करती रहीं। इसके बाद साल 2017 में उन्हें सफलती मिली और पहली हॉलीवुड फिल्म 'बेवॉच' से डेब्यू किया।

Advertisement

हॉलीवुड में की जीरो से शुरुआत

इंटरव्यू में प्रियंका चोपड़ा हॉलीवुड में अपने शुरुआती दिनों को लेकर बताती हैं कि इस इंडस्ट्री में वो किसी को भी नहीं जानती थीं। वहां के लोगों को नहीं जानती थीं। ना कोई दोस्त था। वहां वो काफी अकेली थीं और ये उनके लिए काफी डरावना था। इसकी वजह से वो न्यूयॉर्क शहर को अपने लिए अंधकार से भरा मानने लगी थीं। उन्होंने कहा कि वो भले ही बॉलीवुड की टॉप एक्ट्रेस थीं लेकिन, हॉलीवुड में उन्हें जीरो से शुरुआत करनी पड़ी। इतना ही नहीं, 'देसी गर्ल' बताती हैं कि वहां के लोग उनसे मीटिंग करने तक के लिए तैयार नहीं होते थे। ये उनके लिए काफी दुखदायी होता था। हालांकि, इतना कुछ हो जाने के बाद उन्होंने कभी खुद को टूटने नहीं दिया। वो खुद को महत्वकांक्षी महिला बताती हैं।

प्रियंका ने कही समझौते की बात

प्रियंका का मानना है कि जब आपके पास कोई दूसरा ऑप्शन नहीं होता है तो सिचुएशन के साथ ही समझौता कर लेना चाहिए। इसी वजह के सहारे से एक्ट्रेस ने खुद को मुश्किल दौर से बाहर निकाल लिया।

Advertisement

प्रियंका चोपड़ा का वर्कफ्रंट

बहरहाल, अगर प्रियंका चोपड़ा के वर्कफ्रंट की बात की जाए तो उन्हें आखिरी बार साल 2023 में रिलीज हुई फिल्म 'लव अगेन' में देखा गया था। वहीं, आने वाली फिल्मों में 'हेड्स ऑफ स्टेट' है, जिसमें फैंस उन्हें देखने के लिए काफी एक्साइटेड हैं।

Advertisement
Tags :
Advertisement
Jansatta.com पर पढ़े ताज़ा एजुकेशन समाचार (Education News), लेटेस्ट हिंदी समाचार (Hindi News), बॉलीवुड, खेल, क्रिकेट, राजनीति, धर्म और शिक्षा से जुड़ी हर ख़बर। समय पर अपडेट और हिंदी ब्रेकिंग न्यूज़ के लिए जनसत्ता की हिंदी समाचार ऐप डाउनलोड करके अपने समाचार अनुभव को बेहतर बनाएं ।
tlbr_img1 राष्ट्रीय tlbr_img2 ऑडियो tlbr_img3 गैलरी tlbr_img4 वीडियो