scorecardresearch
For the best experience, open
https://m.jansatta.com
on your mobile browser.

Priyanka Chopra के पति निक जोनस हुए गंभीर बीमारी का शिकार, दर्द से हुआ बुरा हाल, शो भी रद्द

Nick Jonas Infected With Influenza A: प्रियंका चोपड़ा के पति निक जोनस को लेकर खबर सामने आ रही है कि वो गंभीर बीमारी का शिकार हो गए हैं और दर्द से कराह रहे हैं। इसकी वजह से उनके शोज भी रद्द हो गए हैं।
Written by: एंटरटेनमेंट डेस्‍क | Edited By: Rahul Yadav
नई दिल्ली | May 04, 2024 16:55 IST
priyanka chopra के पति निक जोनस हुए गंभीर बीमारी का शिकार  दर्द से हुआ बुरा हाल  शो भी रद्द
निक जोनस हुए गंभीर बीमारी का शिकार (Photos- Priyanka chopra/Insta)
Advertisement

ग्लोबल स्टार प्रियंका चोपड़ा (Priyanka Chopra) के पति निक जोनस (Nick Jonas) को लेकर खबर सामने आ रही है कि उन्हें गंभीर बीमारी ने जकड़ लिया है। सिंगर के सभी शोज को रद्द कर दिया गया है। बताया जा रहा है कि उन्हें 'इन्फ्लुएंजा ए' ने जकड़ लिया है, जिसके बाद उनका बुरा हाल हो गया है और वो दर्द से कराह रहे हैं। इस बात की जानकारी खुद निक ने इंस्टाग्राम पर वीडियो शेयर करके दी है। वीडियो में उन्होंने बीमारी की पुष्टि की है और बताया कि इसकी वजह से उनके सभी स्टेज शोज को रद्द कर दिया गया है।

Advertisement

गायक निक जोनस ने शोज रद्द होने की वजह से फैंस से माफी मांगी है। शोज रद्द होने की वजह से सिंगर के फैंस निराश हो गए और उनकी हेल्थ को लेकर चिंता में आ गए। निक ने बताया कि शोज की तारीख बदल दी गई है। जनस ब्रदर्स यानी ‘केविन जोनस’, ‘निक जोनस’ और ‘जो जोनस’ इस हफ्ते मैक्सिको में परफॉर्म करने वाले थे। निक जोनस ने कहा कि डॉक्टर के चेकअप के बाद भी उनका स्वास्थ्य बेहतर नहीं हुआ। वो जल्दी से ठीक होना चाहते हैं।

Advertisement

निक ने आगे कहा कि वो फैंस को निराश नहीं करना चाहते थे। इसके लिए माफी भी मांगी। साथ ही फैंस से सपोर्ट की मांग की। सिंगर ने कहा कि फैंस उनके शोज को देखने के लिए बहुत दूर से आए और ऐसे में अब उन्हें इसके लिए बुरा लग रहा है। निक ने एक बार फिर से इसके लिए माफी मांगी।

दर्द से गुजर रहे निक

इतना ही नहीं निक जोनस ने वीडियो शेयर कर फैंस को अपनी स्थिति के बारे में बताया और कहा कि दो दिनों पहले उन्हें कुछ ठीक नहीं लग रहा था। पिछले दो दिनों से उनकी हालत बहुत खराब हो गई है। बीते दिन तो वो पूरे दिन ही बेड पर पड़े रहे। उन्हें बुखार, दर्द , गले में खराश और बहुत बुरी खांसी भी है। प्रियंका के पति को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।

Advertisement

कब होंगे निक के शोज?

इसके साथ ही निक जोनस ने एक वीडियो शेयर कर अपने शोज के बारे में भी जानकारी दी। उन्होंने लंबी चौड़ी पोस्ट लिखी और बताया कि 'इन्फ्लुएंजा ए' से पीड़ित हैं। इसकी वजह से गाना नहीं गा सकते हैं और मैक्सिको में होने वाले शोज में हिस्सा नहीं ले सकते हैं। उन्होंने इसके लिए माफी मांगते हुए लिखा कि अब उनके शोज अगस्त में होंगे।

Advertisement
Tags :
Advertisement
Jansatta.com पर पढ़े ताज़ा एजुकेशन समाचार (Education News), लेटेस्ट हिंदी समाचार (Hindi News), बॉलीवुड, खेल, क्रिकेट, राजनीति, धर्म और शिक्षा से जुड़ी हर ख़बर। समय पर अपडेट और हिंदी ब्रेकिंग न्यूज़ के लिए जनसत्ता की हिंदी समाचार ऐप डाउनलोड करके अपने समाचार अनुभव को बेहतर बनाएं ।
×
tlbr_img1 Shorts tlbr_img2 खेल tlbr_img3 LIVE TV tlbr_img4 फ़ोटो tlbr_img5 वीडियो