scorecardresearch
For the best experience, open
https://m.jansatta.com
on your mobile browser.

'हम साथ में लड़कियों पर चर्चा करते थे…', प्रेम चोपड़ा ने सुनाया ऋषि कपूर से जुड़ा दिलचस्प किस्सा, बोले- 'गहरी थी दोस्ती'

Prem Chopra On Bond With Rishi Kapoor: बॉलीवुड एक्टर प्रेम चोपड़ा (Prem Chopra) ने हाल ही में दिए एक इंटरव्यू में ऋषि कपूर (Rishi Kapoor) से जुड़ी बातें साझा की है। उन्होंने गहरे राज खोले हैं और बताया कि वो दोनों आपस में कैसी बातें किया करते थे और उनके बॉन्ड कैसे थे।
Written by: एंटरटेनमेंट डेस्‍क | Edited By: Rahul Yadav
नई दिल्ली | March 01, 2024 15:03 IST
 हम साथ में लड़कियों पर चर्चा करते थे…   प्रेम चोपड़ा ने सुनाया ऋषि कपूर से जुड़ा दिलचस्प किस्सा  बोले   गहरी थी दोस्ती
प्रेम चोपड़ा ने सुनाया ऋषि कपूर से जुड़ा दिलचस्प किस्सा। (Photos- Express Archives)
Advertisement

70-80 के दशक के जाने-माने एक्टर प्रेम चोपड़ा (Prem Chopra) अपनी बेहतरीन एक्टिंग के लिए जाने जाते हैं। उन्होंने इंडस्ट्री में अपनी पहचान एक फेमस विलेन के तौर पर बनाई है। आज भी वो फिल्मों में एक्टिव हैं। आखिरी बार प्रेम चोपड़ा को फिल्म 'एनिमल' में देखा गया था। इसमें उनके अभिनय की सभी ने तारीफ की थी। उन दिनों प्रेम चोपड़ा का ऋषि कपूर (Rishi Kapoor) के साथ काफी लगाव रहा था। इनके बीच गहरी दोस्ती थी। ऐसे में हाल ही में एक्टर ने दिवंगत एक्टर के साथ अपने बॉन्ड के बारे में बात की और दिलचस्प किस्सा सुनाया है। चलिए बताते हैं एक्टर ने क्या कहा।

दरअसल, प्रेम चोपड़ा को इंडस्ट्री में असल पहचान ऋषि कपूर की फिल्म 'बॉबी' से मिली थी। इसमें उनका फेमस डायलॉग 'प्रेम नाम है मेरा… प्रेम चोपड़ा' काफी हिट रहा था। उनके इस डायलॉग को लोग आज भी दोहराते हैं। प्रेम चोपड़ा और ऋषि ने साथ में नेम और फेम कमाया है। दोनों एक्टर्स ने साथ में 'नागिन', 'नसीब' और 'प्रेम ग्रंथ' जैसी फिल्मों में काम किया है। ऐसे में हाल ही में प्रेम चोपड़ा ने एएनआई बात की और इस दौरान उन्होंने दिवंगत एक्टर के साथ अपनी दोस्ती को लेकर बात की है। उन्हें अपने बेस्ट बॉन्ड को याद करते हुए किस्सा भी सुनाया है।

Advertisement

प्रेम चोपड़ा बताते हैं कि वो दोनों हमेशा साथ में रहते थे। ऋषि कपूर ठीक हो गए थे और उन्हें कैंसर से छुटकारा मिल गया था। लेकिन बाद में उन्हें इस बीमारी से छुटकारा मिल गया था। उनकी परेशानी एक बार फिर से बढ़ने लगी थी। प्रेम चोपड़ा ने ऋषि को एक अच्छा एक्टर भी बताया और कहा कि वो काफी हंसमुख थे। वो अक्सर उनके साथ बैठकर लड़कियों की बातें करते थे। एक-दूसरे से बहुत सारे प्रैंक्स करते थे। उनके बीच में कई मजाकियां चीजें होती थीं।

ऋषि कपूर संग गहरी थी दोस्ती

आपको बता दें कि ऋषि कपूर और प्रेम चोपड़ा के बीच गहरी दोस्ती थी। ऋषि ने 30 अप्रैल, 2020 को दुनिया को अलविदा कह दिया था। वो महज 67 साल के थे। जब एक्टर कैंसर से जिंदगी की जंग लड़ रहे थे तो इस बीच प्रेम चोपड़ा ने उनका काफी साथ दिया था। इनके बीच गहरी दोस्ती की एक वजह इनका पारिवारिक रिश्ता भी था। दरअसल, प्रेम चोपड़ा की शादी उमा मल्होत्रा से हुई थी, जो कृष्णा राज कपूर की बहन थीं। इस लिहाज से प्रेम चोपड़ा और राज कपूर साढू भाई थे।

Advertisement

Advertisement
Tags :
Advertisement
Jansatta.com पर पढ़े ताज़ा एजुकेशन समाचार (Education News), लेटेस्ट हिंदी समाचार (Hindi News), बॉलीवुड, खेल, क्रिकेट, राजनीति, धर्म और शिक्षा से जुड़ी हर ख़बर। समय पर अपडेट और हिंदी ब्रेकिंग न्यूज़ के लिए जनसत्ता की हिंदी समाचार ऐप डाउनलोड करके अपने समाचार अनुभव को बेहतर बनाएं ।
×
tlbr_img1 Shorts tlbr_img2 खेल tlbr_img3 LIVE TV tlbr_img4 फ़ोटो tlbr_img5 वीडियो