scorecardresearch
For the best experience, open
https://m.jansatta.com
on your mobile browser.

'ये सब बंद करें', प्रेग्नेंट दीपिका पादुकोण का बेबी बंप देख लोगों ने किया ट्रोल, सहेली के सपोर्ट में उतरीं आलिया भट्ट

'पठान' एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण की प्रेग्नेंसी को लेकर सोशल मीडिया पर एक वर्ग नेगेटिव कमेंट कर रहा है, अब आलिया भट्ट ने एक्ट्रेस के सपोर्ट में उतरी हैं।
Written by: एंटरटेनमेंट डेस्‍क | Edited By: Sneha Patsariya
नई दिल्ली | May 23, 2024 11:17 IST
 ये सब बंद करें   प्रेग्नेंट दीपिका पादुकोण का बेबी बंप देख लोगों ने किया ट्रोल  सहेली के सपोर्ट में उतरीं आलिया भट्ट
दीपिका पादुकोण ( image: alia/instagram, deepika/viral bhayani
Advertisement

बॉलीवुड एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण इन दिनों काम-काज से दूर अपनी प्रेग्नेंसी को एंजॉय कर रही हैं। दीपिका-रणवीर जल्द ही अपने पहले बच्चे का स्वागत करेंगे। कपल ने इस साल की शुरुआत में अपने फैंस के साथ खुशखबरी शेयर की थी। दीपिका ने एक पोस्ट के जरिए फैंस को बताया था कि वह मां बनने वाली हैं।

Advertisement

हालांकि एक्ट्रेस के अनाउंसमेंट करने के बाद से ही फैंस की नजरें उनके बेबी बंप पर टिकी हुई हैं। जहां कुछ लोग एक्ट्रेस के लिए काफी खुश हैं तो वहीं कुछ लोग एक्ट्रेस की प्रेग्नेंसी पर नेगेटिव कमेंट कर रहे हैं। यहां तक की कुछ लोगों ने तो दीपिका की प्रेग्नेंसी को भी फेक बता दिया। अब एक्ट्रेस के सपोर्ट में उनकी दोस्त आलिया भट्ट उतरी हैं।

Advertisement

दीपिका पादुकोण हुईं ट्रोल

दरअसल प्रेग्नेंसी के ऐलान के बाद हाल ही में दीपिका पादुकोण पति रणवीर सिंह के साथ मुंबई लोकसभा चुनाव 2024 के पांचवें चरण में अपना वोट डालने के लिए निकली थीं। इस दौरान दीपिका पादुकोण एक लूज व्हाइट शर्ट और ब्लू जींस में नजर आई थीं। दीपिका पादुकोण का इस दौरान बेबी बंप साफ दिखाई दे रहा था।

दीपिका का बेबी बंप देख नेटिजन्स के एक वर्ग ने ट्रोल करना शुरू कर दिया और उनके शरीर पर कुछ भद्दे कमेंट किए और यहां तक कि उनके बेबी बंप को ‘नकली’ तक कह दिया। इसी बीच सोशल मीडिया पर एक्ट्रेस की ट्रोलिंग पर सीनियर जर्नलिस्ट फाय डिसूजा ने दीपिका के सपोर्ट में पोस्ट किया। जिस पर आलिया भट्ट ने भी रिएक्शन दिया।

आलिया भट्ट ने किया रिएक्ट

फाय डिसूजा ने लिखा कि डियर सोशल मीडिया, दीपिका पादुकोण अपना लोकतांत्रिक कर्तव्य निभाने और वोट करने के लिए बाहर निकलीं। उन्होंने अपने शरीर या अपनी प्रेग्नेंसी के बारे में आपकी प्रतिक्रिया नहीं मांगी। आपको उसके जीवन के किसी भी पहलू पर टिप्पणी करने का कोई अधिकार नहीं है। ये ,सब बंद करें। इस पोस्ट पर आलिया भट्ट ने रिएक्ट किया।

Advertisement

यहां तक की उनकी मां सोनी राजदान और दोनों बहनें पूजा और शाहीन भी पोस्ट को लाइक किया।  वहीं एक्ट्रेस श्रुति सेठ ने लिखा- 'सौभाग्य से दीपिका पादुकोण दुनिया पर कब्जा करने में इतनी व्यस्त हैं कि उन्हें कोई परवाह नहीं है।' वहीं एक्ट्रेस टीना दत्ता ने लिखा- 'बिलकुल! लोग अपना संतुलन खो बैठे हैं।'

Advertisement
Tags :
Advertisement
Jansatta.com पर पढ़े ताज़ा एजुकेशन समाचार (Education News), लेटेस्ट हिंदी समाचार (Hindi News), बॉलीवुड, खेल, क्रिकेट, राजनीति, धर्म और शिक्षा से जुड़ी हर ख़बर। समय पर अपडेट और हिंदी ब्रेकिंग न्यूज़ के लिए जनसत्ता की हिंदी समाचार ऐप डाउनलोड करके अपने समाचार अनुभव को बेहतर बनाएं ।
×
tlbr_img1 Shorts tlbr_img2 खेल tlbr_img3 LIVE TV tlbr_img4 फ़ोटो tlbr_img5 वीडियो