scorecardresearch
For the best experience, open
https://m.jansatta.com
on your mobile browser.

बहनोई की मौत के गम से उबर नहीं पा रहे पंकज त्रिपाठी, काम से लिया ब्रेक, सड़क हादसे में बहन भी हो गई हैं जख्मी

पंकज त्रिपाठी के परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। हाल ही में उनकी बहन के पति का सड़क हादसे में निधन हो गया। जबकि बहन गंभीर रूप से घायल हैं। इसके बाद परिवार सदमे में है।
Written by: एंटरटेनमेंट डेस्‍क | Edited By: Rahul Yadav
नई दिल्ली | Updated: May 02, 2024 09:01 IST
बहनोई की मौत के गम से उबर नहीं पा रहे पंकज त्रिपाठी  काम से लिया ब्रेक  सड़क हादसे में बहन भी हो गई हैं जख्मी
पंकज त्रिपाठी ने काम से लिया ब्रेक। (Photo- File photo)
Advertisement

बॉलीवुड एक्टर पंकज त्रिपाठी (Pankaj Tripathi) को लेकर बीते दिनों खबर सामने आई थी कि उनके बहनोई का देहांत हो गया है। उनका निधन एक सड़क हादसे में हुआ है। इसके बाद परिवार सदमे में है और इस गम से उबर नहीं पा रहा है। वहीं, सड़क हादसे के बाद से बहन भी गंभीर रूप से जख्मी हैं। ऐसे में पंकज इस सदमे से बाहर नहीं आ पा रहे हैं और वो परिवार के साथ ही हैं। इस दुख की घड़ी में परिवार और बहन के साथ रहने के लिए एक्टर ने काम से ब्रेक ले लिया है।

Advertisement

दरअसल, पंकज त्रिपाठी की बहन सबीता तिवारी और उनके पति राजेश तिवारी का 20 अप्रैल को शाम करीब 4 बजे हुआ। ये सड़क हादसा दिल्ली-कोलकाता नेशनल हाइवे में स्थित जी.टी. रोड के निरसा चौक के करीब हुआ था। कपल बिहार के गोपालगंज से वेस्ट बंगाल की तरफ जा रहा था। बताया जा रहा है कि उनकी तेज रफ्तार कार डिवाइडर से जा टकराई थी, जिसका सीसीटीवी फुटेज भी सामने आ चुका है।

Advertisement

खतरे से बाहर हैं सबीता तिवारी

इस सड़क हादसे में राजेश तिवारी का निधन हो गया था। वहीं, पंकज त्रिपाठी की बहन सबीता तिवारी गंभीर से रूप से घायल हो गई थीं। सबीता को तुरंत अस्पताल में भर्ती करवा दिया गया था। उनकी हालत नाजुक बनी हुई थी। हालांकि, कहा जा रहा है कि अब सबीता खतरे से बाहर हैं।

ऐसे में अब इस घटना और परिवार में हुई क्षति के बाद पंकज त्रिपाठी ने काम से ब्रेक लेने का फैसला किया है। मीडिया रिपोर्ट्स में सूत्रों के हवाले से कहा जा रहा है कि जब एक्सीडेंट हुआ तो पंकज अपने गांव में थे। इस क्षति के बाद परिवार सदमे में है और एक्टर ने अपने सारे काम से ब्रेक ले लिया है। फिल्म की शूटिंग भी रोक दी है। वो इस मुश्किल घड़ी में परिवार के साथ खड़े हैं।

Advertisement

FAQ’s

पंकज त्रिपाठी की एक बेटी हैं, जिसका नाम आशी त्रिपाठी है।

पंकज त्रिपाठी की बीवी का नाम मृदुला त्रिपाठी है।

पंकज त्रिपाठी बिहार के गोपालगंज में स्थित गांव बेलसांड से ताल्लुक रखखते हैं।

मई में शुरू करने वाले थे शूटिंग

मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो पंकज त्रिपाठी गांव से जल्द ही मुंबई के लिए लौटने वाले थे। मई की शुरुआत में ही वो अपनी अपकमिंग फिल्म पर काम करने वाले थे। अब ऐसे में इस घटना के बाद उन्हें शूटिंग टालनी पड़ी है। पंकज फिलहाल अनुराग बासु सीरीज क्रिमिनल जस्टिस के चौथे सीजन का हिस्सा हैं।

Advertisement
Tags :
Advertisement
Jansatta.com पर पढ़े ताज़ा एजुकेशन समाचार (Education News), लेटेस्ट हिंदी समाचार (Hindi News), बॉलीवुड, खेल, क्रिकेट, राजनीति, धर्म और शिक्षा से जुड़ी हर ख़बर। समय पर अपडेट और हिंदी ब्रेकिंग न्यूज़ के लिए जनसत्ता की हिंदी समाचार ऐप डाउनलोड करके अपने समाचार अनुभव को बेहतर बनाएं ।
×
tlbr_img1 Shorts tlbr_img2 खेल tlbr_img3 LIVE TV tlbr_img4 फ़ोटो tlbr_img5 वीडियो