scorecardresearch
For the best experience, open
https://m.jansatta.com
on your mobile browser.

'3-4 बार चाकू घोंपा तो मैंने सांस रोक ली…', जब पंकज त्रिपाठी ने बताया कैसे शूट हुआ था डेथ सीन, बोले- 'आंखें लाल हो गई थीं मेरी…'

Pankaj Tripathi: संजिदा अभिनय के धनी पंकज त्रिपाठी (Pankaj Tripathi) जिस फिल्म में भी होते हैं उसमें जान ही फूंक देते हैं। उनका एक पुराना इंटरव्यू वायरल हो रहा है, जिसमें उन्होंने डेथ सीन शूट किए जाने के बारे में बताया था। चलिए बताते हैं उन्होंने क्या कुछ कहा।
Written by: एंटरटेनमेंट डेस्‍क | Edited By: Rahul Yadav
नई दिल्ली | Updated: June 01, 2024 16:25 IST
 3 4 बार चाकू घोंपा तो मैंने सांस रोक ली…   जब पंकज त्रिपाठी ने बताया कैसे शूट हुआ था डेथ सीन  बोले   आंखें लाल हो गई थीं मेरी…
जब पंकज त्रिपाठी ने बताया कैसे शूट हुआ था डेथ सीन (Photo- Pankaj Tripathi/Insta/Agnipath Still)
Advertisement

पंकज त्रिपाठी आज किसी पहचान के मोहताज नहीं हैं। वो जिस फिल्म में भी होते हैं उसमें अलग पहचान छोड़ जाते हैं। अपने किरदार को स्क्रीन पर इतने बेहतरीन तरीके से दिखाते हैं कि लोग उनके अभिनय के मुरीद हो जाते हैं। 'मिर्जापुर', 'OMG 2', 'मर्डर मुबारक', 'मैं अटल हूं' और 'मिमी' जैसी फिल्मों और वेब सीरीज से पंकज त्रिपाठी ने स्क्रीन पर अपनी अलग छाप छोड़ी है। इसी बीच उनका एक पुराना इंटरव्यू चर्चा में आ गया है, जिसमें उन्होंने अपने डेथ सीन के बारे में बात की थी। उन्होंने बताया था कि जब इस सीन को शूट किया जा रहा था तो उन्होंने चाकू मारते समय अपनी सांस रोक ली थी। चलिए बताते हैं इसके बारे में…

Advertisement

दरअसल, पंकज त्रिपाठी से जुड़ा ये किस्सा फिल्म 'अग्निपथ' का है। इसे साल 2012 में रिलीज किया गया था। मूवी ब्लॉकबस्टर रही थी। इसमें ऋतिक रोशन, संजय दत्त और ऋषि कपूर की एक्टिंग की सभी ने जमकर तारीफ की थी। इसके साथ ही मूवी में पंकज त्रिपाठी ने भी अहम रोल प्ले किया था। उन्होंने इसमें कांचा चीना (संजय दत्त) की ही टीम के एक विलेन का किरदार प्ले किया था। इसमें पंकज का एक सीन था, जिसमें ऋतिक उनके कैरेक्टर को मौत के घाट उतार देते हैं। अब सीन के बारे में 'मिर्जापुर' एक्टर ने मैशेबल इंडिया को दिए इंटरव्यू में बताया था कि इस सीन के दौरान उन्होंने अपनी सांस रोक ली थी।

Advertisement

3-4 बार चाकू मारा तो रोक ली सांस…

पंकज ने बताया था कि डेथ सीन फिल्माने के दौरान उन्हें ऋतिक को तीन-चार बार चाकू मारना था और इस दौरान पंकज काफी घबरा गए थे। उन्होंने अपनी सांस रोक ली थी। क्योंकि उन्हें नहीं पता था कि जब चाकू लगता है तो कैसा लगता है। 'कालीन भैया' ने आगे बताया था कि जिसने भी फिल्म देखी होगी तो उसमें एक चीज का ध्यान दिया होगा कि उनकी आंखें लाल हो गई थीं। इतना ही नहीं, एक्टर ने बताया था कि वो दूसरे-तीसरे टेक में तो बेहोश होकर गिर पड़े थे। जबकि उस वक्त शूट चल रहा था। उनकी आंखों के आगे अंधेरा छा गया था। पंकज ने बताया था कि उनके लिए ये सीन करना काफी मुश्किल भरा रहा था। उनके पसीने छूट रहे थे।

'गैंग्स ऑफ वासेपुर' और 'मिर्जापुर' के बाद स्टार बन गए पकंज त्रिपाठी

आपको बता दें कि पंकज त्रिपाठी 'अग्निपथ' के बाद फिल्म 'गैंग्स ऑफ वासेपुर' में नजर आए थे। इसमें उन्होंने अपने अभिनय से दर्शकों का दिल जीत लिया था। उनकी एक्टिंग को लोगों ने काफी पसंद किया था। इस सीरीज से उनकी किस्मत ही चमक उठी थी। लेकिन, असल में नेम और फेम उन्हें वेब सीरीज 'मिर्जापुर' से मिला। इसमें उन्होंने 'कालीन भैया' का रोल निभाकर सभी का दिल जीत लिया। पंकज के इस किरदार को लोग आज भी नहीं भूल पाए हैं। इसके दो पार्टी रिलीज हो चुके हैं और अब तीसरे सीजन का बेसब्री से फैंस इंतजार कर रहे हैं।

Advertisement

Advertisement
Tags :
Advertisement
Jansatta.com पर पढ़े ताज़ा एजुकेशन समाचार (Education News), लेटेस्ट हिंदी समाचार (Hindi News), बॉलीवुड, खेल, क्रिकेट, राजनीति, धर्म और शिक्षा से जुड़ी हर ख़बर। समय पर अपडेट और हिंदी ब्रेकिंग न्यूज़ के लिए जनसत्ता की हिंदी समाचार ऐप डाउनलोड करके अपने समाचार अनुभव को बेहतर बनाएं ।
×
tlbr_img1 Shorts tlbr_img2 खेल tlbr_img3 LIVE TV tlbr_img4 फ़ोटो tlbr_img5 वीडियो