होमताजा खबरराष्ट्रीयमनोरंजन
राज्य | उत्तर प्रदेशउत्तराखंडझारखंडछत्तीसगढ़मध्य प्रदेशमहाराष्ट्रपंजाबनई दिल्लीराजस्थानबिहारहिमाचल प्रदेशहरियाणामणिपुरपश्चिम बंगालत्रिपुरातेलंगानाजम्मू-कश्मीरगुजरातकर्नाटकओडिशाआंध्र प्रदेशतमिलनाडु
वेब स्टोरीवीडियोआस्थालाइफस्टाइलहेल्थटेक्नोलॉजीएजुकेशनपॉडकास्टई-पेपर

OTT Adda: देख रहा है बिनोद… Panchayat 3 को मिल रही है शानदार रेटिंग और खूब सारा प्यार, फैंस बोले- क्या चीज बनाई है...

OTT Adda: 'पंचायत 3' को फैंस से खूब सारा प्यार मिल रहा है।
Written by: Jyoti Jaiswal
May 28, 2024 15:11 IST
पंचायत 3 (prime/instagram)
Advertisement

OTT Adda: TVF ने पंचायत के तीसरे सीज़न का लॉन्च करके फिर से दर्शकों का दिल जीत लिया है। यह शो न केवल फैंस को एंटरटेन करता है बल्कि दर्शकों को सामाजिक संदेश भी देता है। नए सीज़न के साथ,मेकर्स एक नई कहानी लेकर आए हैं, जिसमें फैंस के पसंदीदा किरदारों की भागीदारी भी है। यह शो क्रिटिक्स और दर्शकों दोनों की तरफ से तारीफ बटोर रहा है, जिससे साफ है कि TVF किसी भी विषय पर अच्छा कंटेंट बनाने में माहिर है।

शो के नए सीज़न के साथ, फैंस में नया उत्साह भी है। आधी रात को जैसे ही शो लॉन्च हुआ फैंस इसे देखने के लिए जुट गए। आप इससे ही अंदाजा लगा सकते हैं कि ये ओटीटी सीरीज हिट होने के साथ-साथ दर्शकों के बीच में कितनी पॉपुलर हो चुकी है। शो को क्रिटिक्स 4-5 स्टार दे रहे हैं और फैंस भी लोगों से ये सीरीज देखने को कह रहे हैं।

Advertisement

शो के लॉन्च के बाद से, लोग सोशल मीडिया पर इसकी तारीफ कर रहे हैं। लोगों को शो की कहानी, कॉमेडी के साथ इमोशनल एंगल भी पसंद आ रहे हैं। इसे TVF का एक मास्टरपीस कहा जा रहा है।

Advertisement

यहां देखें नेटिज़न्स ने शो को लेकर क्या रिएक्शन दिया है:

TVF ने पंचायत सीजन 3 के साथ दिलचस्प कंटेंट बनाने की अपनी रेपुटेशन को बरकरार रखी है। TVF ने साल की शुरुआत 'सपने वर्सेज एवरीवन' और 'वेरी पारिवारिक' जैसे पॉपुलर शो से की है, जिन्हें बहुत अच्छा फीडबैक मिला और अब पंचायत सीजन 3 के साथ उन्होंने वाकई कमाल किया है। TVF 2024 पर राज करने के लिए तैयार है, क्योंकि पंचायत के बाद उनके पास 'कोटा फैक्ट्री' और 'गुल्लक' के नए सीज़न भी लाइन अप हैं।

Advertisement
Tags :
Entertainment NewsOTT AddaPanchayat 3
विजुअल स्टोरीज
Advertisement
Jansatta.com पर पढ़े ताज़ा एजुकेशन समाचार (Education News), लेटेस्ट हिंदी समाचार (Hindi News), बॉलीवुड, खेल, क्रिकेट, राजनीति, धर्म और शिक्षा से जुड़ी हर ख़बर। समय पर अपडेट और हिंदी ब्रेकिंग न्यूज़ के लिए जनसत्ता की हिंदी समाचार ऐप डाउनलोड करके अपने समाचार अनुभव को बेहतर बनाएं ।
Advertisement