होमताजा खबरराष्ट्रीयमनोरंजन
राज्य | उत्तर प्रदेशउत्तराखंडझारखंडछत्तीसगढ़मध्य प्रदेशमहाराष्ट्रपंजाबनई दिल्लीराजस्थानबिहारहिमाचल प्रदेशहरियाणामणिपुरपश्चिम बंगालत्रिपुरातेलंगानाजम्मू-कश्मीरगुजरातकर्नाटकओडिशाआंध्र प्रदेशतमिलनाडु
वेब स्टोरीवीडियोआस्थालाइफस्टाइलहेल्थटेक्नोलॉजीएजुकेशनपॉडकास्टई-पेपर

Friday Releases: थियेटर से लेकर OTT तक, आज रिलीज हो रही हैं ये बड़ी फिल्में और सीरीज, एंटरटेनमेंट का मिलेगा फुल डोज

Friday Releases: इस हफ्ते थियेटर और ओटीटी पर एंटरटनमेंट का फुल डोज मिलने वाला है। 'दो और दो प्यार' और 'एलएसडी 2' जैसी फिल्में शुक्रवार यानी की आज रिलीज हो रही हैं।
Written by: एंटरटेनमेंट डेस्‍क | Edited By: Rahul Yadav
नई दिल्ली | Updated: April 19, 2024 12:48 IST
शुक्रवार को देखिए ओटीटी और थियेटर में ये फिल्में और वेब सीरीज। (Photos- IMDB)
Advertisement

ईद के मौके पर दो बड़ी फिल्मों ने सिनेमाघरों में दस्तक दी थी। इसमें अक्षय कुमार और टाइगर श्रॉफ की फिल्म 'बड़े मियां छोटे मियां' और अजय देवगन की 'मैदान' रिलीज की गई थी, जो कि अभी तक मैदान में डटी हुई हैं, क्योंकि आगे अभी तक कोई बड़ी फिल्म नहीं रिलीज हुई हैं। ऐसे में अब इनकी रिलीज के दूसरे हफ्ते कुछ फिल्में और सीरीज दस्तक देने वाली हैं। शुक्रवार को थियेटर और ओटीटी पर कई फिल्में और वेब सीरीज रिलीज हो रही हैं। ऐसे में चलिए बताते हैं कौन सी फिल्म ओटीटी पर आ रही है और कौन सी थियेटर में। देखिए लिस्ट…

'दो और दो प्यार'

विद्या बालन और प्रतीक गांधी स्टारर फिल्म 'दो और दो प्यार' को सिनेमघरों में रिलीज किया जा रहा है। इसका निर्देशन गुहा ठाकुरता ने किया है। फैंस को बेसब्री से इस रिलीज का इंतजार था। इस मूवी के जरिए विद्या और प्रतीक की जोड़ी पहली बार पर्दे पर स्क्रीन शेयर करते हुए नजर आ रही है।

Advertisement

LSD2

दिबाकर बनर्जी की 'एलएसडी 2' को भी आज ही रिलीज किया जा रहा है। इसका निर्माण एकता कपूर द्वारा किया गया है। ये एक बोल्ड फिल्म है। ये 'एलएसडी' की फ्रेंचाइजी है।

'अप्पू'

डायरेक्टर प्रोसेनजित गांगुली की फिल्म 'अप्पू' को रिलीज किया जा रहा है। ये एक एनिमेशन कॉमेडी ड्रामा फिल्म है।

'लव यू शंकर'

श्रेयस तलपड़े और तनीषा मुखर्जी की जोड़ी की पहली फिल्म 'लव यू शंकर' को रिलीज किया जा रहा है। इसका निर्देशन राजीव एस रुइया ने किया है।

'सिविल वॉर'

हॉलीवुड की फिल्म 'सिविल वॉर' को आज यानी कि शुक्रवार को रिलीज किया गया है। इसमें कर्स्टन डंस्ट लीड रोल में हैं। इसका कहानी उन जर्नलिस्ट पर आधारित है, जो सिविल वॉर में फंस जाते हैं।

ओटीटी पर रिलीज होंगी ये फिल्में

'आर्टिकल 370'

वहीं, ओटीटी पर रिलीज होने वाली फिल्मों और वेब सीरीज की बात की जाए तो इसमें यामी गौतम की फिल्म 'आर्टिकल 370' रिलीज हो रही है। इसकी रिलीज का बेसब्री से इंतजार था। इसे नेटफ्लिक्स से स्ट्रीम किया जा रहा है।

'काम चालू है'

एक्टर राजपाल यादव की फिल्म 'काम चालू है' को जी5 से स्ट्रीम किया जा रहा है। इसका निर्देशन पलाश मुच्छल ने किया है। इसमें जिया मानेक भी अहम भूमिका में हैं।

'ड्रीम सिनेरियो'

फिल्म 'ड्रीम सिनेरियो' को लायंसगेट प्ले पर स्ट्रीम किया जा रहा है। इसमें निकोलस केज लीड रोल में हैं। ये एक ब्लैक कॉमेडी फैंटेसी फिल्म है।

'रिबेल मून पार्ट 2'

इसके साथ ही फिल्म 'रिबेल मून पार्ट 2' भी आ रही है। इसमें सोफिया बुटेला ने लीड रोल प्ले किया है। इसकी कहानी स्पेस पर आधारित है। इसे नेटफ्लिक्स पर रिलीज किया जा रहा है।

'एनीवन बट यू'

नेटफ्लिक्स से स्ट्रीम का जा रही फिल्म 'एनीवन बट यू' को अंग्रेजी के साथ हिंदी, फ्रेंच और स्पेनिश में भी रिलीज किया गया है। सिडनी स्वीनी और ग्लेन पावेल ने लीड रोल प्ले किया है।

Advertisement
Tags :
bollywood news in hindiEntertainment NewsOTT
विजुअल स्टोरीज
Advertisement
Jansatta.com पर पढ़े ताज़ा एजुकेशन समाचार (Education News), लेटेस्ट हिंदी समाचार (Hindi News), बॉलीवुड, खेल, क्रिकेट, राजनीति, धर्म और शिक्षा से जुड़ी हर ख़बर। समय पर अपडेट और हिंदी ब्रेकिंग न्यूज़ के लिए जनसत्ता की हिंदी समाचार ऐप डाउनलोड करके अपने समाचार अनुभव को बेहतर बनाएं ।
Advertisement