होमताजा खबरराष्ट्रीयमनोरंजन
राज्य | उत्तर प्रदेशउत्तराखंडझारखंडछत्तीसगढ़मध्य प्रदेशमहाराष्ट्रपंजाबनई दिल्लीराजस्थानबिहारहिमाचल प्रदेशहरियाणामणिपुरपश्चिम बंगालत्रिपुरातेलंगानाजम्मू-कश्मीरगुजरातकर्नाटकओडिशाआंध्र प्रदेशतमिलनाडु
वेब स्टोरीवीडियोआस्थालाइफस्टाइलहेल्थटेक्नोलॉजीएजुकेशनपॉडकास्टई-पेपर

​Bigg Boss OTT 3: बिग बॉस ओटीटी 3 में होंगे नए रूल, फिल्मी अंदाज में सामने आया शो का नया प्रोमो, सलमान नहीं अनिल कपूर करेंगे होस्ट

बिग बॉस ओटीटी 3 का नया प्रोमो सामने आया है। इस बार शो को सलमान खान नहीं बल्कि अनिल कपूर होस्ट करने वाले हैं।
Written by: एंटरटेनमेंट डेस्‍क | Edited By: Sneha Patsariya
नई दिल्ली | Updated: June 10, 2024 17:41 IST
बिग बॉस ओटीटी 3 (image: jio cinema/instagram)
Advertisement

'बिग बॉस ओटीटी 3' जल्द ही स्ट्रीम होने वाला है। फैंस इस सीजन के लिए काफी एक्साइटेड हैं। आए दिन शो से रिलेटेड नए-नए अपडेट सामने आते रहते हैं। शो में इस बार काफी बदलाव भी किए गए हैं। शो को इस बार सलमान खान नहीं बल्कि अनिल कपूर होस्ट करेंगे। दर्शक काफी दिनों से शो की रिलीज डेट का इंतजार कर रहे हैं।

वहीं इस बार का शो काफी एक्साइटेड होने वाला है। इसी बीच शो का नया प्रोमो सामने आ गया है। इसी के साथ शो का प्रीमियर कब होगा, मेकर्स ने इसकी घोषणा कर दी है। दावा किया जा रहा है कि शो के गेम रूल भी बदलने वाले हैं। 

Advertisement

बिग बॉस ओटीटी 3 का नया प्रोमो आया सामने

शो का नया प्रोमो सामने आया है, जिसमें अनिल कपूर का स्वैग देखने को मिल रहा है। अनिल शो को होस्ट करने के लिए पूरे जोश में नजर आ रहे हैं। वह प्रोमो में कहते हैं कि 'सबने पूछा अब क्या ही बाकी है AK। मैंने पूछा क्या-क्या बाकी है AK, भला..बुरा, खरा…खोटा, पानी.. आग, गाली..ताली, सब देखा.. सब सुना, अब मेरी बारी, रूल नया गेम वही, लड़ेंगे, भिड़ेंगे, चिढ़ेंगे, टिकेंगे पता नहीं, थोड़ा लॉजिक.. थोड़ा मैजिक… बहुत हो गया झक्कास, अब करते हैं न कुछ और खास, अब सब बदलेगा।' इस बार का प्रोमो काफी अलग है। अनिल कपूर ने पानी में भी शूट किया है।

इस दिन से होगा स्ट्रीम

वहीं जियो सिनेमा ने प्रोमो शेयर करते हुए लिखा कि मौसम बदलेगा, तापमान बदलेगा। AK के आने से, अब सब बदलेगा। तैयार हो जाइए इस खास सीजन के लिए। बिग बॉस ओटीटी 3 अनिल कपूर के साथ। जियो सिनेमा पर 21 जून से रात 9 बजे।

Advertisement

बता दें कि आप इस शो के बीते दो सीजन जियो सिनेमा पर फ्री में मौजूद थे, लेकिन इस बार आपको प्रीमियम प्लान खरीदना पड़ेगा।

'बिग बॉस ओटीटी 3' के कंटेस्टेंट्स

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक इस बार बिग बॉस ओटीटी 3 में शिवांगी जोशी अहाना देओल, भव्या गांधी, शीजान खान, हर्षद चोपड़ा, शहजादा धामी, प्रतीक्षा होंमुखे, वड़ापाव गर्ल चंद्रिका दीक्षित, अरमान मलिक, कृति सेनन की बहन नुपूर सेनन, संजय दत्त की बेटी त्रिशाला दत्त, तनुश्री दत्ता और हेमा मालिनी की बेटी अहाना देओल से बातचीत चल रही है। हालांकि अभी तक ऑफिशियल किसी का भी नाम सामने नहीं आया है।

Advertisement
Tags :
Anil KapoorBigg BossEntertainment News
विजुअल स्टोरीज
Advertisement
Jansatta.com पर पढ़े ताज़ा एजुकेशन समाचार (Education News), लेटेस्ट हिंदी समाचार (Hindi News), बॉलीवुड, खेल, क्रिकेट, राजनीति, धर्म और शिक्षा से जुड़ी हर ख़बर। समय पर अपडेट और हिंदी ब्रेकिंग न्यूज़ के लिए जनसत्ता की हिंदी समाचार ऐप डाउनलोड करके अपने समाचार अनुभव को बेहतर बनाएं ।
Advertisement