scorecardresearch
For the best experience, open
https://m.jansatta.com
on your mobile browser.

TV Adda: 15 दिन बाद भी 'तारक मेहता' एक्टर गुरुचरण का नहीं मिला सुराग, फैंस नाराज, कहा- सलमान फायरिंग केस में…

22 अप्रैल से लापता गुरुचरण सिंह का 15 दिन बाद भी कोई सुराग नहीं मिला है।
Written by: Jyoti Jaiswal
Updated: May 07, 2024 15:24 IST
tv adda  15 दिन बाद भी  तारक मेहता  एक्टर गुरुचरण का नहीं मिला सुराग  फैंस नाराज  कहा  सलमान फायरिंग केस में…
गुरुचरण सिंह (Photo- Express File Photo)
Advertisement

TV Adda: 'तारक मेहता का उल्टा चश्मा' में रोशन सोढ़ी का रोल निभाने वाले एक्टर गुरुचरण 15 दिन पहले लापता हो गए। उनके परिवार वाले और पुलिस उनकी खोज में जुटी है लेकिन कहीं से कोई लीड अभी तक नहीं मिल पाई है। वहीं उनके फैंस के सब्र का बांध टूटने लगा है। सोशल मीडिया पर एक्टर के फैन्स नाराजगी जता रहे हैं और पुलिस से सवाल पूछ रहे हैं।

गुरुचरण सिंह के गायब होने से उनके परिवार के लोग बहुत दुखी हैं, उनके पिता की हालत खराब है और दिन रात अपने बेटे के लौटने की दुआ कर रहे हैं। ईटाइम्स को दिए एक इंटरव्यू में गुरुचरण के पिता ने अपने बेटे के साथ बिताए टाइम को याद किया है। उन्होंने बताया कि उनके जन्मदिन पर गुरुचरण उनके साथ थे और साथ में परिवार ने क्वालिटी टाइम बिताया था।

Advertisement

‘तुमको न्यूड होकर…’, ‘उत्सव’ फिल्म की शूटिंग के दौरान जब शशि कपूर ने किया शेखर सुमन के साथ गंदा मजाक, रो पड़े थे एक्टर

'पुलिस क्या कर रही है' फैंस ने जताई नाराजगी

सोढ़ी के फैंस पुलिस से नाराज हैं, उनका कहना है कि सलमान खान के घर के बाहर फायरिंग करने वाले शूटर्स को तो पुलिस ने 24 घंटे में गिरफ्तार कर लिया था, मगर गुरुचरण सिंह को गायब हुए 15 दिन हो गए हैं और पुलिस को अभी तक कोई सुराग नहीं मिला है। वहीं उनके फैंस उन लोगों से भी कमेंट बॉक्स में लड़ रहे हैं, जो लोग यह कह रहे हैं कि गुरुचरण ने खुद अपने गायब होने की साजिश रची है।

24 अप्रैल को बंद हुआ था फोन

गुरुचरण 22 अप्रैल से लापता हैं, और जब उनकी कोई खबर नहीं आई तो 25 अप्रैल को उनके पिता ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने किडनैपिंग का केस दर्ज करके जांच शुरू कर दी है, मगर उनके घरवालों को अभी तक फिरौती को लेकर कोई कॉल नहीं आयी है। वहीं सीसीटीवी फुटेज में पुलिस ने गुरुचरण को देखा कि वो दिल्ली के कई इलाकों में पीठ पर बैग टांगे दिख रहे हैं। दिल्ली के एक एटीएम से उन्होंने 7 हजार रुपये भी निकालें, 24 अप्रैल तक उनका फोन काम कर रहा था फिर वो स्विच ऑफ हो गया।

Advertisement

हीरामंडी: शेखर सुमन संग इंटीमेट सीन पर बोलीं मनीषा कोईराला: ‘संजय लीला भंसाली जो कुछ भी करते हैं…’

Advertisement

खबरें तो ये भी आई थीं कि गुरुचरण शादी करने वाले थे और वो आर्थिक तंगी से गुजर रहे थे मगर गुरुचरण के घरवालों ने इस बात से इनकार किया है।

Advertisement
Tags :
Advertisement
Jansatta.com पर पढ़े ताज़ा एजुकेशन समाचार (Education News), लेटेस्ट हिंदी समाचार (Hindi News), बॉलीवुड, खेल, क्रिकेट, राजनीति, धर्म और शिक्षा से जुड़ी हर ख़बर। समय पर अपडेट और हिंदी ब्रेकिंग न्यूज़ के लिए जनसत्ता की हिंदी समाचार ऐप डाउनलोड करके अपने समाचार अनुभव को बेहतर बनाएं ।
×
tlbr_img1 Shorts tlbr_img2 खेल tlbr_img3 LIVE TV tlbr_img4 फ़ोटो tlbr_img5 वीडियो