scorecardresearch
For the best experience, open
https://m.jansatta.com
on your mobile browser.

बोनी कपूर से बात नहीं करते अनिल कपूर, 'नो एंट्री 2' की वजह से आई रिश्ते में दरार, अनीस बज़्मी ने तोड़ी चुप्पी

Anil Kapoor-Boney Kapoor Relation: बोनी कपूर (Boney Kapoor) ने हाल ही में 'नो एंट्री 2' की अनाउंसमेंट की। 19 साल के बाद एक बार फिर से फिल्म पर्दे पर छाने के लिए तैयार है लेकिन, क्या आपको पता है इस फिल्म की वजह से भाई अनिल और बोनी कपूर के रिश्ते में दरार आ गई है। इनके बीच बातचीत बंद है। इस पर डायरेक्टर अनीस बज़्मी ने रिएक्ट किया है।
Written by: एंटरटेनमेंट डेस्‍क | Edited By: Rahul Yadav
नई दिल्ली | Updated: April 02, 2024 16:21 IST
बोनी कपूर से बात नहीं करते अनिल कपूर   नो एंट्री 2  की वजह से आई रिश्ते में दरार  अनीस बज़्मी ने तोड़ी चुप्पी
अनिल कपूर और बोनी कपूर के झगड़े पर बोले अनीस बाज्मी। (Photos- Celebs/Insta)
Advertisement

Anil Kapoor-Boney Kapoor Fight: प्रोड्यूसर बोनी कपूर (Boney Kapoor) ने 'नो एंट्री' के सीक्वल का ऐलान कर दिया है, जिसके बाद फैंस एक बार फिर से फिल्म के लिए एक्साइटेड हो गए हैं। 19 साल के बाद फिल्म एक बार फिर से पर्दे पर धमाल मचाने वाली है। फिल्म की अनाउंसमेंट के बीच बोनी कपूर ने खुलासा किया कि इसके सीक्वल के चलते अनिल कपूर के साथ उनका झगड़ा हो गया है। दोनों के बीच बातचीत भी बंद हो गई है। इस पर अनीस बज़्मी ने भी रिएक्शन दिया है। चलिए बताते हैं बोनी और अनीस ने क्या कहा।

Advertisement

दरअसल, 'नो एंट्री' को 2005 में रिलीज किया गया था। इसमें सलमान खान, फरदीन खान और अनिल कपूर की तिकड़ी नजर आई थी। इसके साथ ही एक्ट्रेस ईशा देओल, बिपाशा बसु, सेलीना जेटली और लारा दत्ता भी मूवी में अहम भूमिका में थीं। ऐसे में अब 'नो एंट्री' के सीक्वल के ऐलान के साथ ही बोनी कपूर ने बताया कि इस फिल्म के वजह से अनिल कपूर उनसे नाराज हो गए हैं। उनसे बात नहीं करते हैं। उनके झगड़े पर डायरेक्टर अनीस बज़्मी ने रिएक्ट किया है।

Advertisement

'नो एंट्री' के डायरेक्टर अनीस बज़्मी (Anees Bazmi) ने बोनी कपूर और अनिल कपूर के झगड़े पर रिएक्ट करते हुए कहा कि भाइयों के बीच का प्यार कभी खत्म नहीं होगा। ई-टाइम्स से बात करते हुए उन्होंने कहा कि वो इसके बारे में नहीं जानते हैं मगर बोनी कपूर और अनिल का रिश्ता बहुत अच्छा है। डायरेक्टर ने कहा कि एक-दूसरे से नाराज होने की ये बातें कुछ समय के लिए हैं।

तीन स्टार्स आएंगे 'नो एंट्री 2' में नजर

इसके अलावा अगर बोनी कपूर की 'नो एंट्री 2' के स्टार कास्ट की बात की जाए तो इसमें वरुण धवन (Varun Dhawan), अर्जुन कपूर (Arjun Kapoor) और दिलजीत दोसांझ (Diljit Dosanjh) अहम भूमिका में नजर आने वाले हैं। हालांकि, अभी तक इसमें हीरोइन्स की कास्टिंग फाइनल नहीं हुई है। रिपोर्ट्स की मानें तो बताया जा रहा है कि इसमें एक या दो नहीं बल्कि 10-10 अभिनेत्रियां नजर आ सकती हैं। इसकी शूटिंग इसी साल दिसंबर से शुरू होंगी और अगले साल फिल्म की 20वीं सालगिरह पर रिलीज होगी।

Advertisement

Advertisement
Tags :
Advertisement
Jansatta.com पर पढ़े ताज़ा एजुकेशन समाचार (Education News), लेटेस्ट हिंदी समाचार (Hindi News), बॉलीवुड, खेल, क्रिकेट, राजनीति, धर्म और शिक्षा से जुड़ी हर ख़बर। समय पर अपडेट और हिंदी ब्रेकिंग न्यूज़ के लिए जनसत्ता की हिंदी समाचार ऐप डाउनलोड करके अपने समाचार अनुभव को बेहतर बनाएं ।
×
tlbr_img1 Shorts tlbr_img2 खेल tlbr_img3 LIVE TV tlbr_img4 फ़ोटो tlbr_img5 वीडियो