scorecardresearch
For the best experience, open
https://m.jansatta.com
on your mobile browser.

जीनत अमान ने दी लिव इन रिलेशनशिप में रहने की सलाह तो मुकेश खन्ना ने किया पलटवार, बोले- 'उन्होंने पहले दिन से ही…'

70-80 के दशक की बॉलीवुड एक्ट्रेस जीनत अमान इन दिनों अपनी लिव इन रिलेशनशिप वाले बयान को लेकर चर्चा में हैं। उन्होंने कपल्स को शादी से पहले लिव इन में रहने की सलाह दी है, जिसके बाद सभी इस पर अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं। अब मुकेश खन्ना ने उन पर पलटवार किया है।
Written by: एंटरटेनमेंट डेस्‍क | Edited By: Rahul Yadav
नई दिल्ली | Updated: April 19, 2024 13:10 IST
जीनत अमान ने दी लिव इन रिलेशनशिप में रहने की सलाह तो मुकेश खन्ना ने किया पलटवार  बोले   उन्होंने पहले दिन से ही…
लिन इन रिलेशनशिप पर बोले मुकेश खन्ना। (Photos- Zeenat Aman Insta/Indian Express file photo)
Advertisement

बॉलीवुड एक्ट्रेस जीनत अमान (Zeenat Aman) अब भले ही फिल्मों से दूर हैं लेकिन समय पर स्क्रीन पर उनका सिक्का चलता था। फैंस उनकी एक झलक पाने का बेसब्री से इंतजार करते थे। आज वो फिल्मों में एक्टिव नहीं हैं मगर सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं। फैंस से कनेक्ट रहने का कोई भी मौका नहीं छोड़ती हैं। वो अक्सर अपने बयानों और किस्सों की वजह से हेडलाइन्स में बनी रहती हैं। ऐसे में अब पिछले कुछ दिनों से एक्ट्रेस लिव इन रिलेशनशिप वाले स्टेटमेंट की वजह से सुर्खियों में हैं। उन्होंने कपल्स को शादी से पहले लिव इन की सलाह दी थी, जिसके बाद लोग उन्हें भला-बुरा कह रहे हैं। इसी पर अब 'शक्तिमान' फेम एक्टर मुकेश खन्ना ने उन पर पलटवार किया है और इसे भारतीय सभ्यता और संस्कृति के अनुसार गलत बताया है।

Advertisement

दरअसल, मुकेश खन्ना ने हाल ही में दैनिक जागरण के साथ बातचीत की और इस लिव इन रिलेशनशिप वाले मुद्दे पर रिएक्शन दिया है। उन्होंने कहा कि भारतीय संस्कृति और इतिहास में लिव इन रिलेशनशिप जैसी बात को जगह नहीं दी गई है। इसे उन्होंने वेस्टर्न कल्चर बताया और कहा कि इसका प्रचलन वहीं से शुरू हुआ है। वहीं, जीनत अमान के बयान पर एक्टर ने कहा कि वो जो बातें कर रही हैं। उन्होंने पहले दिन से ही पश्चिमी सभ्यता के अनुसार जिंदगी जी है।

Advertisement

मुकेश खन्ना ने किया पलटवार

मुकेश खन्ना ने आगे कहा कि जीनत अमान का लिव इन रिलेशनशिप को लेकर कहना है कि इससे लड़का और लड़की एक-दूसरे को जानेंगे तो उनका मानना है कि ये सिर्फ पहचानने की बात नहीं है। ये कल्चर भारतीय संस्कृति में स्वीकार्य नहीं है। उन्होंने कहा कि अगर शादी से पहले लड़का और लड़की पति-पत्नी की तरह लिव इन में रहते हैं तो उनकी बात नहीं बनती है फिर किसी ने सोचा है कि उन पर क्या गुजरेगी। मुकेश ने अंत में हिदायत देते हुए कहा कि जो लोग ऐसा कहते हैं उन्हें सोच समझकर बोलने की जरूरत है।

क्या बोली थीं मुमताज और सायरा बानो?

आपको बता दें कि मुकेश खन्ना के पहले एक्ट्रेस मुमताज ने भी लिव इन रिलेशनशिप का विरोध किया था। उन्होंने जीनत की पर्सनल लाइफ पर कमेंट करते हुए कहा था कि रिलेशनशिप पर राय देने वाली जीनत अमान आखिरी इंसान होनी चाहिए, क्योंकि मजहर खान के साथ उनकी अपनी शादी नर्क से कम नहीं थी। वहीं, सायरा बानो ने भी कहा था कि वो कभी भी लिव इन रिलेशनशिप को सपोर्ट नहीं करने वाली है। उन्होंने इसे अपनी सोच से परे बताया था।

Advertisement

Advertisement
Tags :
Advertisement
Jansatta.com पर पढ़े ताज़ा एजुकेशन समाचार (Education News), लेटेस्ट हिंदी समाचार (Hindi News), बॉलीवुड, खेल, क्रिकेट, राजनीति, धर्म और शिक्षा से जुड़ी हर ख़बर। समय पर अपडेट और हिंदी ब्रेकिंग न्यूज़ के लिए जनसत्ता की हिंदी समाचार ऐप डाउनलोड करके अपने समाचार अनुभव को बेहतर बनाएं ।
×
tlbr_img1 Shorts tlbr_img2 खेल tlbr_img3 LIVE TV tlbr_img4 फ़ोटो tlbr_img5 वीडियो