होमताजा खबरचुनावराष्ट्रीयमनोरंजनIPL 2024
राज्य | उत्तर प्रदेशउत्तराखंडझारखंडछत्तीसगढ़मध्य प्रदेशमहाराष्ट्रपंजाबनई दिल्लीराजस्थानबिहारहिमाचल प्रदेशहरियाणामणिपुरपश्चिम बंगालत्रिपुरातेलंगानाजम्मू-कश्मीरगुजरातकर्नाटकओडिशाआंध्र प्रदेशतमिलनाडु
वेब स्टोरीवीडियोआस्थालाइफस्टाइलहेल्थटेक्नोलॉजीएजुकेशनपॉडकास्टई-पेपर

'मैं अपनी लाइन्स भूल जाती थी…', शाहिद कपूर संग सिल्वर स्क्रीन पर रोमांस करने पर बोलीं मृणाल ठाकुर, बताया कैसा था एक्सपीरियंस

Mrunal Thakur: 'सीता रामम' फेम एक्ट्रेस मृणाल ठाकुर ने हाल ही में दिए इंटरव्यू में शाहिद कपूर संग काम करने का एक्सपीरियंस साझा किया है। उन्होंने बताया कि वो काफी डरी हुई थीं और अपनी लाइन्स तक भूल जाती थीं।
Written by: एंटरटेनमेंट डेस्‍क | Edited By: Rahul Yadav
नई दिल्ली | April 27, 2024 11:33 IST
शाहिद कपूर संग सिल्वर स्क्रीन पर रोमांस करने पर बोलीं मृणाल ठाकुर (Photos- Mrunal thakur/Insta)
Advertisement

साउथ से लेकर बॉलीवुड तक का सफर तय करने वाली एक्ट्रेस मृणाल ठाकुर (Mrunal Thakur) के सितारे इन दिनों आसमान में हैं। वो साउथ से लेकर हिंदी फिल्मों में अपनी एक्टिंग का लोहा मनवा रही हैं। अदायकी के साथ-साथ उनकी खूबसूरती के भी चर्चे खूब रहते हैं। ऐसे में इन दिनों एक्ट्रेस अपने लेटेस्ट इंटरव्यू को लेकर हेडलाइन्स में हैं। इस दौरान ने अपनी लाइफ और काम को लेकर बात की। इसी बीच मृणाल ने शाहिद कपूर संग पहली बार स्क्रीन पर रोमांस करने का अनुभव साझा किया है। उन्होंने बताया कि वो काफी डरी हुई थीं और नर्वस थीं, जिसकी वजह से वो अक्सर लाइन्स भूल जाया करती थीं।

दरअसल, मृणाल ठाकुर ने हाल ही में ह्यूमंस ऑफ बॉम्बे से बात की। इस दौरान एक्ट्रेस ने एग्स फ्रीज कराने और शादी तक को लेकर बात की। इतना ही नहीं, 'सीता रामम' फेम एक्ट्रेस ने शाहिद कपूर के साथ पहली बार स्क्रीन शेयर करने के अनुभव के बारे में भी बताया। एक्ट्रेस को पहली बार शाहिद कपूर के साथ फिल्म 'जर्सी' के जरिए पर्दे पर रोमांस करते हुए देखा गया था। ऐसे में शाहिद कपूर संग काम करने को लेकर एक्ट्रेस ने बताया कि उन्हें पहली बार स्क्रिप्ट रीडिंग के लिए शाहिद कपूर से मिलना था। उन्हें एड्रेस गलत मिला था, जिसकी वजह से लेट हो गई थीं। जब वो 'जब वी मेट' एक्टर से मिलीं तो चिल्ला पड़ीं और उनसे कहा कि उनकी स्माइल जैसी पर्दे पर सेम वैसे ही रियल लाइफ में भी है।

Advertisement

डर जाती हैं मृणाल ठाकुर

इसके साथ ही मृणाल ने 'जर्सी' में शाहिद के साथ काम करने को लेकर कहा कि इसकी शूटिंग के दौरान ऐसे कुछ दिन रहे हैं, जब वो अपने डायलॉग्स भूल जाती थीं क्योंकि वो सेट पर शाहिद कपूर को देखकर बहुत ज्यादा ही खुश थीं। उन्होंने कहा कि एक को-एक्टर के तौर पर शाहिद काफी अच्छे इंसान और अभिनेता हैं लेकिन, शुरू के कुछ दिन एक्ट्रेस के लिए वो समय काफी अटपटासा था क्योंकि वो असहज महसूस कर रही थीं। अंत में मृणाल ने कहा कि वो उन लोगों के साथ काम करने में काफी डर जाती हैं, जिन्हें कभी स्क्रीन पर देखा करती थीं और उनकी प्रशंसा करती थीं।

Advertisement

तेलुगू फिल्म का हिंदी रीमेक है 'जर्सी'

आपको बता दें कि शाहिद कपूर और मृणाल ठाकुर की फिल्म 'जर्सी' को साल 2019 में रिलीज किया गया था। ये तेलुगू फिल्म 'जर्सी' का हिंदी रीमेक है। इसमें दोनों स्टार्स को पति-पत्नी के रोल में देखा गया था। तेलुगू फिल्म 'जर्सी' का निर्देशन गौतम तिन्नानूरी ने किया था।

हुमा कुरैशी के साथ स्क्रीन शेयर करेंगी मृणाल ठाकुर

अगर मृणाल ठाकुर के वर्कफ्रंट की बात की जाए तो उन्हें आखिरी बार फिल्म 'द फैमिली स्टार' में देखा गया था। इसमें वो विजय देवरकोंडा के अपोजिट नजर आई थीं। फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर शानदार प्रदर्शन किया। इस मूवी को प्राइम वीडियो से ओटीटी प्लेटफॉर्म पर स्ट्रीम किया जाएगा, जिससे एक्ट्रेस ओटीटी पर डेब्यू करने जा रही हैं। इसके साथ ही मृणाल ठाकुर अपकमिंग फिल्म 'पूजा मेरी जान' में नजर आने वाली हैं। इसमें वो हुमा कुरैशी के साथ दिखाई देंगी।

Advertisement
Tags :
Entertainment NewsMrunal Thakur
विजुअल स्टोरीज
Advertisement
Jansatta.com पर पढ़े ताज़ा एजुकेशन समाचार (Education News), लेटेस्ट हिंदी समाचार (Hindi News), बॉलीवुड, खेल, क्रिकेट, राजनीति, धर्म और शिक्षा से जुड़ी हर ख़बर। समय पर अपडेट और हिंदी ब्रेकिंग न्यूज़ के लिए जनसत्ता की हिंदी समाचार ऐप डाउनलोड करके अपने समाचार अनुभव को बेहतर बनाएं ।