scorecardresearch
For the best experience, open
https://m.jansatta.com
on your mobile browser.

मनोज बाजपेयी का खुलासा, 10 दिन पहले सुशांत सिंह ने बताई थी अपनी तकलीफ, एक वजह से बहुत परेशान थे एक्टर

मनोज बाजपेयी ने हाल ही में दिए इंटरव्यू में सुशांत सिंह राजपूत को लेकर खुलासा किया है कि निधन से 10 पहले ही एक्टर ने उनसे बात की थी और अपनी तकलीफ बयां की थी।
Written by: एंटरटेनमेंट डेस्‍क | Edited By: Rahul Yadav
नई दिल्ली | May 11, 2024 15:20 IST
मनोज बाजपेयी का खुलासा  10 दिन पहले सुशांत सिंह ने बताई थी अपनी तकलीफ  एक वजह से बहुत परेशान थे एक्टर
निधन से 10 दिन मनोज बाजपेयी ने की थी सुशांत से बात। (Photos- Manoj Bajpayee/Insta/File photo)
Advertisement

सुशांत सिंह राजपूत (Sushant Singh Rajput) के निधन को चार साल का वक्त हो गया है। आज वो भले ही दुनिया में नहीं हैं लेकिन, लोगों के जहन में आज भी जीवंत हैं। सुशांत बॉलीवुड के कई एक्टर्स के बेहद ही क्लोज थे। इसी में से एक मनोज बाजपेयी थे, जिनसे उनकी बातचीत होती थी। ऐसे में 'भइया जी' फेम एक्टर ने हाल ही में इंटरव्यू दिया और सुशांत को लेकर खुलासा किया है। उन्होंने बताया कि एक्टर ने निधन से 10 दिन पहले ही उनसे बाद की थी और अपना दर्द बयां किया था। चलिए बताते हैं उन्होंने क्या कहा।

Advertisement

दरअसल, मनोज बाजपेयी ने हाल ही में सिद्धार्थ कानन से बात की थी। इस दौरान एक्टर ने खुलासा किया कि सुशांत ब्लाइंड आर्टिकल, जिनके पीछे कोई सच नहीं होता, उससे काफी परेशान थे। मनोज बताते हैं कि वो बहुत अच्छे इंसान थे और जो अच्छा होगा वो इस तरह के आर्टिकल से परेशान ही होगा। 'भइया जी' एक्टर ने खुलासा किया कि सुशांत अक्सर उनसे पूछते थे कि वो इसके लिए क्या करें? इस पर मनोज उन्हें सलाह देते थे कि वो इन सबके बारे में ज्यादा ना सोचा करें।

Advertisement

मनोज बाजपेयी ने बताया था 'ब्लाइंड आर्टिकल' से निपटने का तरीका

मनोज बाजपेयी ने बताया कि आखिरी बार उनकी और सुशांत की ब्लाइंड आर्टिकल को लेकर ही बात हुई थी। उन्होंने दिवंगत एक्टर को बताया था कि वो इन सब चीजों से कैसे निपटते थे। मनोज ने सुशांत को बताया था कि जो लोग ऐसे आर्टिकल छपवाते हैं वो उनके दोस्त को बोलते थे कि मनोज आएंगे तो बहुत मारेंगे। सुशांत उनकी ये बातें सुनकर खूब हंसते थे। एक्टर बताते हैं कि सुशांत उनसे कहते थे कि वो ही ये सब कर सकते हैं। वो मनोज बाजपेयी से हमेशा कहते थे कि उन्हें उनके हाथ का मटन खाना है। इस पर वो जवाब देते कि जब बनाएंगे तो जरूर खिलाएंगे।

10 बाद ही हो गई थी सुशांत की मौत

मनोज बाजपेयी ने बताया कि सुशांत से बात करने के 10 दिन बाद ही उनकी मौत हो गई थी। सुशांत की मौत से वो हैरान हो गए थे। वो आज तक दो लोगों के जाने का यकीन नहीं कर पाए हैं। इसमें सुशांत और इरफान खान हैं। एक्टर ने कहा कि ये जल्दी चले गए। मनोज का मानना था कि इन दोनों ही एक्टर्स का दौर तो आने वाला ही था।

Advertisement

'भइया जी' में आएंगे नजर

बहरहाल, अगर मनोज बाजपेयी के वर्कफ्रंट की बात की जाए तो वो जल्द ही फिल्म 'भइया जी' में नजर आने वाले हैं। हाल ही में इसका ट्रेलर रिलीज किया गया था, जिसमें एक्टर को दमदार एक्शन मोड में देखा गया था। इसमें उनकी एक्टिंग की लोगों ने जमकर तारीफ की थी। मनोज का रॉबिन हुड वाला अंदाज देखने के लिए मिला था। मूवी को 24 मई को रिलीज किया जाएगा। इसकी रिलीज का दर्शकों को बेसब्री से इंतजार है।

Advertisement
Tags :
Advertisement
Jansatta.com पर पढ़े ताज़ा एजुकेशन समाचार (Education News), लेटेस्ट हिंदी समाचार (Hindi News), बॉलीवुड, खेल, क्रिकेट, राजनीति, धर्म और शिक्षा से जुड़ी हर ख़बर। समय पर अपडेट और हिंदी ब्रेकिंग न्यूज़ के लिए जनसत्ता की हिंदी समाचार ऐप डाउनलोड करके अपने समाचार अनुभव को बेहतर बनाएं ।
×
tlbr_img1 Shorts tlbr_img2 खेल tlbr_img3 LIVE TV tlbr_img4 फ़ोटो tlbr_img5 वीडियो